Thursday, 05 Nov 2026 | 12:07 AM

Trending :

जिस तरह बिजली जरूरी, वैसे ही पानी भी:अपर आयुक्त बोले; जितनी जल्दी हो, नई टेक्नोलॉजी अपना लें, जलकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गुना के सभा कक्ष में जिले की सभी नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और पोर्टलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। समीक्षा के दौरान दिव्यांक सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि निकाय जितनी जल्दी नई तकनीक को अपनाएं, उतनी ही तेजी से प्रगति होगी और काम आसान होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण अनुमति, संपत्ति कर और जलकर वसूली जैसे सभी कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए जाएं। अपर आयुक्त ने ई-फाइलिंग का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा, “पोर्टल के माध्यम से हम भोपाल बैठकर भी हर गतिविधि देख सकते हैं, लेकिन आपसे रूबरू होने और स्थानीय समस्याओं को समझने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।” जलकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश
अपर आयुक्त ने संपत्ति कर और जलकर वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिजली जरूरी है, उसी तरह पानी भी महत्वपूर्ण है, इसलिए नागरिकों को प्रेरित कर जलकर वसूली का प्रतिशत बढ़ाया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर उन्होंने वन-टू-वन चर्चा की और स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए आसान सुझाव साझा किए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए किसी भी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीएमओ आरोन दिनेश सोनी, सीएमओ मधुसूदनगढ़ वीरेंद्र चक्रवर्ती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Vidyut Jammwal Reacts to Tiger Shroff Attack

October 26, 2026/
5:00 am

56 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर...

विजय की नई फिल्म चर्चा में:‘स्त्री’ के मेकर्स के साथ हाथ मिला सकते हैं विजय देवरकोंडा, पैन-इंडिया फिल्म की तैयारी

June 15, 2026/
3:19 pm

तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार और लगातार अपने करियर की दिशा बदलते नजर आ रहे विजय देवरकोंडा एक और बड़े...

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी:MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार

March 15, 2026/
5:30 am

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।...

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

May 22, 2026/
5:00 am

पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में ट्विस्ट आ गया है। कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है', कोलकाता में आयोजित मेगा रोड शो में अमित शाह का हुंकार!

April 2, 2026/
6:10 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य...

AI could surpass humans by 2030

June 5, 2026/
2:35 pm

न्यूयॉर्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक सीईओ हासाबिस ने एजीआई की तुलना ‘सिंगुलैरिटी’ से की, यानी वो पल जहां से पलटकर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जिस तरह बिजली जरूरी, वैसे ही पानी भी:अपर आयुक्त बोले; जितनी जल्दी हो, नई टेक्नोलॉजी अपना लें, जलकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश

जिस तरह बिजली जरूरी, वैसे ही पानी भी:अपर आयुक्त बोले; जितनी जल्दी हो, नई टेक्नोलॉजी अपना लें, जलकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गुना के सभा कक्ष में जिले की सभी नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और पोर्टलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। समीक्षा के दौरान दिव्यांक सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि निकाय जितनी जल्दी नई तकनीक को अपनाएं, उतनी ही तेजी से प्रगति होगी और काम आसान होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण अनुमति, संपत्ति कर और जलकर वसूली जैसे सभी कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए जाएं। अपर आयुक्त ने ई-फाइलिंग का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा, “पोर्टल के माध्यम से हम भोपाल बैठकर भी हर गतिविधि देख सकते हैं, लेकिन आपसे रूबरू होने और स्थानीय समस्याओं को समझने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।” जलकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश
अपर आयुक्त ने संपत्ति कर और जलकर वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिजली जरूरी है, उसी तरह पानी भी महत्वपूर्ण है, इसलिए नागरिकों को प्रेरित कर जलकर वसूली का प्रतिशत बढ़ाया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर उन्होंने वन-टू-वन चर्चा की और स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए आसान सुझाव साझा किए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए किसी भी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीएमओ आरोन दिनेश सोनी, सीएमओ मधुसूदनगढ़ वीरेंद्र चक्रवर्ती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket