Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ज्वेलरी दुकान से दो लाख के सोने के पेंडल चोरी:दमोह में खरीदारी के बहाने आया युवक, डिब्बी लेकर फरार; CCTV तलाश रही पुलिस

दमोह के नगर पालिका टाउन हॉल स्थित शिवम ज्वेलर्स में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक सोने के पेंडल से भरी डिब्बी लेकर भाग गया। दुकान संचालक द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्राहक बनकर की वारदात शिवम ज्वेलर्स के संचालक अशोक सोनी ने बताया कि करीब 32 वर्षीय युवक पहले चांदी की हाय खरीदने के बहाने दुकान पर आया। इसके बाद उसने सोने के पेंडल देखने की इच्छा जताई। संचालक ने उसे 14 पेंडल वाली एक डिब्बी दिखाई और जैसे ही वे दूसरी डिब्बी निकालने के लिए तिजोरी की ओर मुड़े, युवक माल लेकर रफूचक्कर हो गया। दो लाख रुपए के पेंडल चोरी दुकान संचालक ने बताया कि चोरी गए सोने के पेंडल की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए है। वारदात के बाद संचालक ने आरोपी का पीछा घंटाघर तक किया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह गायब हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पहचान न होने पर उसे छोड़ दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के केवल दुकानों की ओर होने के कारण आरोपी की पहचान में पुलिस को चुनौती मिल रही है। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य मार्ग पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राकेश बेदी के मुरीद हुए डेविड धवन:बोले- धुरंधर के बाद उसकी तो चाल ही बदल गई, 50 साल बाद मिली सही पहचान

April 23, 2026/
8:20 pm

एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म सीरीज धुरंधर में ‘जमील जमाली’ के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य...

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

July 2, 2026/
5:30 am

रहस्य, रोमांच, पौराणिक इतिहास और बड़े विजुअल्स से सजी पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ तीन जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में...

Swiggy & Zomato Platform Fee Hike

March 24, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा...

Mahabharat Actor Saurav Gurjar Arrested in Hyderabad

September 20, 2026/
7:05 pm

17 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर CM सैनी ने जड़ा छक्का,VIDEO:ओवर में 2 सिक्स हिट किए; क्लार्क बोले- अब गेंदबाजी छोड़नी पड़ेगी

June 9, 2026/
6:09 am

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच देर रात क्रिकेट मैच खेला गया।...

जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज डूबा:30 से ज्यादा पयर्टक थे सवार; 15 तैरकर निकले, 4 शव मिले, 4 लापता

April 30, 2026/
7:07 pm

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज...

KKR vs DC Live Score: Follow match updates, commentary and scorecard from Kolkata. (Picture Credit: X/@IPL)

May 24, 2026/
6:05 pm

आखरी अपडेट:24 मई, 2026, 18:05 IST ममता बनर्जी की यह टिप्पणी भाजपा के देबांगशु पांडे द्वारा फाल्टा में 1 लाख...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'बंगाल चुनाव के बाद कैश और गैस बंद कर्ज़ी बीजेपी...', ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला

March 30, 2026/
4:12 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ठीक है भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंथन किया था। अब ममता...

सेलिब्रिटी शेफ ने DM-SSP की पत्नी को खाना बनाना सिखाया:पहली नौकरी में होटल खाली रहता था; तभी से ट्रेनिंग देते हुए खाना-खजाना का सफर शुरू हुआ

February 26, 2026/
1:07 pm

इंडियन सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बताया कि जब बनारस के एक होटल में उनकी पहली नौकरी लगी थी, तब...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ज्वेलरी दुकान से दो लाख के सोने के पेंडल चोरी:दमोह में खरीदारी के बहाने आया युवक, डिब्बी लेकर फरार; CCTV तलाश रही पुलिस

ज्वेलरी दुकान से दो लाख के सोने के पेंडल चोरी:दमोह में खरीदारी के बहाने आया युवक, डिब्बी लेकर फरार; CCTV तलाश रही पुलिस

दमोह के नगर पालिका टाउन हॉल स्थित शिवम ज्वेलर्स में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक सोने के पेंडल से भरी डिब्बी लेकर भाग गया। दुकान संचालक द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्राहक बनकर की वारदात शिवम ज्वेलर्स के संचालक अशोक सोनी ने बताया कि करीब 32 वर्षीय युवक पहले चांदी की हाय खरीदने के बहाने दुकान पर आया। इसके बाद उसने सोने के पेंडल देखने की इच्छा जताई। संचालक ने उसे 14 पेंडल वाली एक डिब्बी दिखाई और जैसे ही वे दूसरी डिब्बी निकालने के लिए तिजोरी की ओर मुड़े, युवक माल लेकर रफूचक्कर हो गया। दो लाख रुपए के पेंडल चोरी दुकान संचालक ने बताया कि चोरी गए सोने के पेंडल की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए है। वारदात के बाद संचालक ने आरोपी का पीछा घंटाघर तक किया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह गायब हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पहचान न होने पर उसे छोड़ दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के केवल दुकानों की ओर होने के कारण आरोपी की पहचान में पुलिस को चुनौती मिल रही है। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य मार्ग पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket