Thursday, 24 Sep 2026 | 08:27 AM

Trending :

ट्रम्प बोले-पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते:जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया, इसमें परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं था

ट्रम्प ने जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया:परमाणु मुद्दे का जिक्र न होने से नाखुश; जर्मनी से 5000 सैनिक हटाने का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकता। यही वजह है कि उन्होंने ईरान के साथ जंग लड़ी। फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट को एक परमाणु खतरे से बचा लिया है। उन्होंने कहा, “अगर हम ऐसा नहीं करते, तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते।” ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जंग रोकने के लिए ईरान का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है। इससे पहले ईरान 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेज चुका है जिसे वे ठुकरा चुके हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किया है, इससे ट्रम्प नाखुश हैं। वहीं ईरान का कहना है कि होर्मुज को तुरंत खोलना चाहिए, परमाणु मुद्दे पर बात में बातचीत होगी। जबकि ट्रम्प चाहते हैं कि दोनों चीजें एकसाथ हों। ट्रम्प कह चुके हैं कि ईरान को बातचीत के लिए आने से पहले एनरिच्ड यूरेनियम को सौंपना होगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. संसदीय मंजूरी की जरूरत नहीं: ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर कहा है कि उन्हें इसके लिए संसद से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं, वे देशभक्त नहीं हैं। 2. ईरान जंग खत्म होने का दावा: व्हाइट हाउस ने संसद को आधिकारिक तौर पर बताया कि ईरान युद्ध अब खत्म हो चुका है। उस इलाके में अभी भी अमेरिकी सेना मौजूद है, इससे फर्क नहीं पड़ता। 3. अमेरिका की चेतावनी: अमेरिका ने कहा कि जो कंपनियां ईरान को होर्मुज से गुजरने के लिए पैसा देती हैं, उन पर अमेरिका पाबंदी लगा सकता है, भले ही वो पैसा चैरिटी के नाम पर ही क्यों न दिया जाए। 4. जहाजों का ट्रैफिक 90% घटा: होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। पहले जहां हर दिन करीब 130 जहाज गुजरते थे, अब सिर्फ 10 से भी कम जहाज जा रहे हैं। 5. ट्रम्प को हमले की ब्रीफिंग: अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Imran Khan Jail Medical Treatment Plea

August 14, 2026/
12:02 am

इस्लामाबाद31 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात और...

BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

May 4, 2026/
3:32 pm

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 18, 2026/
11:33 am

1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्थ कोरिया के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी ने जीत दर्ज की...

google-color.svg

May 3, 2026/
7:55 pm

Last Updated:May 03, 2026, 19:55 IST छतरपुर जिले के जीतेंद्र कुमार जो शिलाजीत के पेड़े बनाकर कमजोर लोगों को जवान...

बंगाल चुनाव 2026: किस विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? सीपीआई (एम) ने किया खुलासा

February 3, 2026/
11:22 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सर को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल है। वोट-मुखी पश्चिम बंगाल में हर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ट्रम्प बोले-पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते:जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया, इसमें परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं था

ट्रम्प ने जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया:परमाणु मुद्दे का जिक्र न होने से नाखुश; जर्मनी से 5000 सैनिक हटाने का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकता। यही वजह है कि उन्होंने ईरान के साथ जंग लड़ी। फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट को एक परमाणु खतरे से बचा लिया है। उन्होंने कहा, “अगर हम ऐसा नहीं करते, तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते।” ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जंग रोकने के लिए ईरान का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है। इससे पहले ईरान 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेज चुका है जिसे वे ठुकरा चुके हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किया है, इससे ट्रम्प नाखुश हैं। वहीं ईरान का कहना है कि होर्मुज को तुरंत खोलना चाहिए, परमाणु मुद्दे पर बात में बातचीत होगी। जबकि ट्रम्प चाहते हैं कि दोनों चीजें एकसाथ हों। ट्रम्प कह चुके हैं कि ईरान को बातचीत के लिए आने से पहले एनरिच्ड यूरेनियम को सौंपना होगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. संसदीय मंजूरी की जरूरत नहीं: ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर कहा है कि उन्हें इसके लिए संसद से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं, वे देशभक्त नहीं हैं। 2. ईरान जंग खत्म होने का दावा: व्हाइट हाउस ने संसद को आधिकारिक तौर पर बताया कि ईरान युद्ध अब खत्म हो चुका है। उस इलाके में अभी भी अमेरिकी सेना मौजूद है, इससे फर्क नहीं पड़ता। 3. अमेरिका की चेतावनी: अमेरिका ने कहा कि जो कंपनियां ईरान को होर्मुज से गुजरने के लिए पैसा देती हैं, उन पर अमेरिका पाबंदी लगा सकता है, भले ही वो पैसा चैरिटी के नाम पर ही क्यों न दिया जाए। 4. जहाजों का ट्रैफिक 90% घटा: होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। पहले जहां हर दिन करीब 130 जहाज गुजरते थे, अब सिर्फ 10 से भी कम जहाज जा रहे हैं। 5. ट्रम्प को हमले की ब्रीफिंग: अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket