Saturday, 10 Oct 2026 | 10:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी में शनिवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई। प्रकाशित सूची के अनुसार, जिले में लगभग 14 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अंतिम प्रकाशन सूची की जांच संबंधित मतदान केंद्र, पंजीयन कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थलों पर कर सकते हैं। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी सर्च सुविधा के साथ उपलब्ध है। 23 दिसंबर से 29 जनवरी 2026 के बीच एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान 14,334 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 1,652 नाम हटाए गए हैं। वोटर्स की वर्तमान स्थिति नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख 19 हजार 881 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 लाख 59 हजार 360 पुरुष मतदाता और 2 लाख 60 हजार 511 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 थर्ड जेंडर के मतदाता भी सूची में दर्ज किए गए हैं। विधानसभा शहपुरा में 2 लाख 74 हजार 632 मतदाता और डिंडौरी विधानसभा में 2 लाख 48 हजार 249 मतदाता दर्ज हैं। जिले में कुल 701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहपुरा में 364 और डिंडोरी में 337 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले की अनुमानित जनसंख्या 8 लाख 60 हजार 103 है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी और एक सीडी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम भारती मरावी, राकेश अवधिया सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
608 Engineer Posts, Merit Basis Selection

February 20, 2026/
8:00 pm

Hindi News Career HPCL Recruitment 2026: 608 Engineer Posts, Merit Basis Selection 6 घंटे पहले कॉपी लिंक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन...

इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे नीतीश:7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा सामान; लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार

April 11, 2026/
12:40 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड...

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

June 18, 2026/
8:43 am

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले...

राजस्थान के युवक ने गुना में फांसी लगाई:मामा के लड़के के साथ घूमने आया था; कमरे में फंदे पर मिला

March 24, 2026/
12:41 pm

राजस्थान के बारां जिले से गुना में अपने मामा के लड़के के पास घूमने आए 26 वर्षीय युवक शिवचरण मीणा...

तमिलनाडु एआरएसयू केबल विवाद: विपक्ष ने टीवीके सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाया | राजनीति | #ब्रासस्टैक्स

June 10, 2026/
8:05 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 14 हजार नए नाम:कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी जानकारी

डिंडौरी में शनिवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई। प्रकाशित सूची के अनुसार, जिले में लगभग 14 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अंतिम प्रकाशन सूची की जांच संबंधित मतदान केंद्र, पंजीयन कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थलों पर कर सकते हैं। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी सर्च सुविधा के साथ उपलब्ध है। 23 दिसंबर से 29 जनवरी 2026 के बीच एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान 14,334 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 1,652 नाम हटाए गए हैं। वोटर्स की वर्तमान स्थिति नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख 19 हजार 881 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 लाख 59 हजार 360 पुरुष मतदाता और 2 लाख 60 हजार 511 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 थर्ड जेंडर के मतदाता भी सूची में दर्ज किए गए हैं। विधानसभा शहपुरा में 2 लाख 74 हजार 632 मतदाता और डिंडौरी विधानसभा में 2 लाख 48 हजार 249 मतदाता दर्ज हैं। जिले में कुल 701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहपुरा में 364 और डिंडोरी में 337 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले की अनुमानित जनसंख्या 8 लाख 60 हजार 103 है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी और एक सीडी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम भारती मरावी, राकेश अवधिया सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket