Wednesday, 22 Jul 2026 | 07:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

डिंडौरी वार्ड-1 निवासियों ने मुख्य मार्ग किया जाम:स्थानीय समस्याओं पर कलेक्टर को बुलाने की मांग; पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात

डिंडोरी में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वार्ड क्रमांक एक सुबखार के निवासियों ने जबलपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। वे स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। यातायात निरीक्षक सुभाष उईके और नायब तहसीलदार शैलेश गौर सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है। पूर्व भाजपा विधायक दुलीचंद उरैती भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की मुख्य सड़क (इमली कुटी से जबलपुर मार्ग तक), मुक्तिधाम रोड, घाट, पहुंच मार्ग, डैम घाट के पास स्नान घाट का निर्माण और सीवरेज लाइन के उचित निर्माण जैसी समस्याओं से निवासी पिछले दस साल से परेशान हैं। उरैती ने आगे कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए पिछले दो साल से नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ को लगातार आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले भी धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं, पर स्थिति जस की तस है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक कलेक्टर स्वयं आकर समस्याओं का जायजा नहीं लेतीं और लिखित आश्वासन नहीं देतीं, तब तक सड़क जाम नहीं खोला जाएगा। नायब तहसीलदार और नगर पालिका के अमले ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा पार्षद भागीरथ उरैती ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर आ रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर एक्सिस बैंक की 'ऑपरेशन-हेड' का खुलासा:अधिकारी केबिन में बुलाकर करते थे गंदी बातें-अश्लील इशारे, अधिकारी की धमकी-'तुझे तो बैंक बर्बाद कर देगा'

April 21, 2026/
12:44 pm

इंदौर में एक्सिस बैंक की पूर्व महिला मैनेजर ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों पर शारीरिक और मानसिक शोषण के साथ-साथ...

अमरूद का हलवा रेसिपी: मेहमान मेहमान तो झटपट खास अमरूद का हलवा, विटामिन सी का भंडार; बनाना बेहद आसान है

April 1, 2026/
9:27 pm

अमरूद का हलवा रेसिपी:जब मीठा की बात आती है तो हम बार-बार गाजर, सूजी या मूंग की दाल के हलवे...

सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:4 मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे बच्चे, 30-31 मई को पंजीयन सुधार करा पाएंगे

May 1, 2026/
3:02 pm

वर्ष 2026-27 के लिए सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई...

मंदसौर में आंधी-तूफान, बोट से गिरी युवती की मौत:शादी समारोह में जा रही थी आशा, रात में मिला शव

April 8, 2026/
8:11 am

मंदसौर जिले में मंगलवार देर शाम से रात तलक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।...

TMC MP Abhishek Banerjee FIR

May 16, 2026/
12:02 am

कोलकाता15 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को FIR दर्ज...

राघव चड्ढा ने संजय दत्त की तारीफ की:कहा- धुरंधर के लिए आपको बहुत प्यार मिला; संजय को मेहमाननवाजी के लिए घर बुलाया

April 9, 2026/
3:44 pm

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद संजय दत्त के लिए...

सिंगरौली में तीन सूने घरों में चोरी:ताले तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों का सामान चुराया; एक स्कूटी भी लेकर फरार

April 28, 2026/
10:56 am

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में स्थित एनसीएल जयंत परियोजना की CWS कॉलोनी में चोरी की...

राजनीति

डिंडौरी वार्ड-1 निवासियों ने मुख्य मार्ग किया जाम:स्थानीय समस्याओं पर कलेक्टर को बुलाने की मांग; पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात

डिंडौरी वार्ड-1 निवासियों ने मुख्य मार्ग किया जाम:स्थानीय समस्याओं पर कलेक्टर को बुलाने की मांग; पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात

डिंडोरी में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वार्ड क्रमांक एक सुबखार के निवासियों ने जबलपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। वे स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। यातायात निरीक्षक सुभाष उईके और नायब तहसीलदार शैलेश गौर सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है। पूर्व भाजपा विधायक दुलीचंद उरैती भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की मुख्य सड़क (इमली कुटी से जबलपुर मार्ग तक), मुक्तिधाम रोड, घाट, पहुंच मार्ग, डैम घाट के पास स्नान घाट का निर्माण और सीवरेज लाइन के उचित निर्माण जैसी समस्याओं से निवासी पिछले दस साल से परेशान हैं। उरैती ने आगे कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए पिछले दो साल से नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ को लगातार आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले भी धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं, पर स्थिति जस की तस है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक कलेक्टर स्वयं आकर समस्याओं का जायजा नहीं लेतीं और लिखित आश्वासन नहीं देतीं, तब तक सड़क जाम नहीं खोला जाएगा। नायब तहसीलदार और नगर पालिका के अमले ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा पार्षद भागीरथ उरैती ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर आ रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket