त्र नवरात्र शुरू होने से पहले दतिया प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। बुधवार को अधिकारियों ने मां पीतांबरा मंदिर समेत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी माता मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ कराया गया। निरीक्षण के दौरान मां पीतांबरा मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग के साथ सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने मंदिर समिति से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भीड़ को देखते हुए दिए सख्त निर्देश
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नवरात्र के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़ी माता मंदिर मार्ग से हटाया अतिक्रमण
इसके बाद बड़ी माता मंदिर का निरीक्षण किया गया, जहां मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का सामान हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि रास्ता बाधित न करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नवरात्र को देखते हुए शहर के मंदिरों में इस तरह की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।













































