Thursday, 05 Nov 2026 | 02:49 PM

Trending :

दमोह बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क में 2 लाख की चोरी:दो प्रिंटर और एक एलसीडी टीवी समेत नकदी ले गए बदमाश

दमोह के कचोरा बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कियोस्क सेंटर को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर नकद रुपयों समेत करीब दो लाख रुपए का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह 11 बजे जब संचालक दुकान पहुंचा, तब चोरी का पता चला। कियोस्क संचालक अरविंद जैन ने बताया कि शुक्रवार रात वे दुकान बंद करते समय दराज में 50 हजार रुपए नकद छोड़कर गए थे। शनिवार को जब वे सेंटर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नकद रुपयों के साथ-साथ दो प्रिंटर और एक एलसीडी टीवी भी गायब थी। पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। संचालक के मुताबिक, नकदी और चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब कचोरा बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। संचालक ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनका सामान और नकदी वापस दिलाई जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
किसी ने पिता तो किसी ने पति खोया:अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे 31 परिवार, अफसरों का तर्क- 'वैकेंसी नहीं है, 5 लाख ले लो

April 21, 2026/
5:06 am

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) में अनुकंपा नियुक्ति की आस लगाए 31 परिवारों का भविष्य पिछले 5 से 10...

सावन 2026 साड़ी डिज़ाइन

July 21, 2026/
6:34 pm

21 जुलाई 2026 को 18:34 IST पर अद्यतन किया गया सावन साड़ी डिज़ाइन: सावन के महीने में ही चारों तरफ...

Rs 6 & Rs 6.80 Cheaper

May 23, 2026/
3:34 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस्लामाबाद के एक पंप पर पेट्रोल के लिए अपने नंबर का इंतजार करते लोग।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दमोह बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क में 2 लाख की चोरी:दो प्रिंटर और एक एलसीडी टीवी समेत नकदी ले गए बदमाश

दमोह बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क में 2 लाख की चोरी:दो प्रिंटर और एक एलसीडी टीवी समेत नकदी ले गए बदमाश

दमोह के कचोरा बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कियोस्क सेंटर को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर नकद रुपयों समेत करीब दो लाख रुपए का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह 11 बजे जब संचालक दुकान पहुंचा, तब चोरी का पता चला। कियोस्क संचालक अरविंद जैन ने बताया कि शुक्रवार रात वे दुकान बंद करते समय दराज में 50 हजार रुपए नकद छोड़कर गए थे। शनिवार को जब वे सेंटर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नकद रुपयों के साथ-साथ दो प्रिंटर और एक एलसीडी टीवी भी गायब थी। पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। संचालक के मुताबिक, नकदी और चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब कचोरा बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। संचालक ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनका सामान और नकदी वापस दिलाई जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket