Tuesday, 01 Sep 2026 | 09:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दुनिया की इकलौती एक्सरसाइज, जिसे करने से एक बूंद भी पसीना नहीं आता ! शरीर रहता है कूल-कूल

authorimg

Last Updated:

Swimming Health Benefits: स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ सुधारती है, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और जोड़ों पर दबाव कम करती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विमिंग करने से तनाव, एंजायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिल सकती है.

Zoom

गर्मी में स्विमिंग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Swimming Benefits in Summer: गर्मी के मौसम में लोग एक्सरसाइज करने से भी बचते हैं. दरअसल एक्सरसाइज करते वक्त पसीना बहुत आता है. कई लोग पसीने से बचने के लिए वर्कआउट ही नहीं करते हैं या गर्मी की वजह से घर से बाहर नहीं निकलते हैं. अगर आप गर्मी में ऐसी एक्सरसाइज करना चाहते हैं, जिसमें आपको गर्मी न लगे, तो स्विमिंग करना शुरू कर दें. स्विमिंग करते वक्त न आपको पसीना आता है और न ही किसी तरह की परेशानी होती है. ठंडे-ठंडे पानी में स्विमिंग करने से गर्मी से राहत मिलती है और शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं. भीषण गर्मी से बचने के लिए तैराकी सबसे प्रभावी विकल्प हैं.

गर्मियों में स्विमिंग करना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है. क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए भी तैराकी बेहद फायदेमंद है. स्विमिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पानी का उत्प्लावन बल शरीर का वजन कम कर देता है. इससे जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता और दर्द या चोट का खतरा काफी कम हो जाता है. जो लोग गठिया, घुटनों के दर्द या हड्डियों की कमजोरी से परेशान रहते हैं, उनके लिए तैराकी बहुत सुरक्षित और प्रभावी व्यायाम है. यह एरोबिक व्यायाम के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला व्यायाम है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्विमिंग करने से दिल की सेहत बूस्ट हो जाती है. इससे शरीर में ब्लड फ्लो सुधर जाता है और ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है. यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है. नियमित तैराकी से मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति, संतुलन और लचीलापन बढ़ता है. गर्मियों में तैराकी का एक और बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है.

स्विमिंग करने से मेंटल हेल्थ भी सुधर सकती है. इससे स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन कम होता है, मूड अच्छा रहता है और नींद की गुणवत्ता बढ़ती है. तैरीका के दौरान एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी और सुकून का एहसास कराते हैं. कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया कि पानी के आस-पास रहने से कोर्टिसोल यानी तनाव हार्मोन कम होता है और ऑक्सीटोसिन बढ़ता है, जिससे व्यक्ति ज्यादा खुश और स्वस्थ महसूस करता है.

अकेलापन और सामाजिक अलगाव आजकल बुजुर्गों में आम समस्या है. ग्रुप एक्टिविटी से यह समस्या कम होती है और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि नदियों, झीलों या स्विमिंग पूल जैसे ब्लू स्पेस में समय बिताने से शारीरिक गतिविधि बढ़ती है, तनाव घटता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है. अगर आपके घर में स्विमिंग पूल है या आसपास इसकी सुविधा है, तो गर्मियों में आप वहां अक्सर जाकर स्विमिंग करें. इससे न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर होगी, बल्कि आप तपिश से भी बच सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर बने:5 साल के लिए मिली जिम्मेदारी, मई-जून तक आ सकता है कंपनी का IPO

May 14, 2026/
11:06 am

रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। यह...

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, 22 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की घोषणा

March 12, 2026/
10:41 pm

केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 जनवरी की पहली सूची जारी...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:लाहौल-स्पीति दुनिया से कटा, मनाली में लैंडस्लाइड, शिमला में मूसलाधार बारिश, आज भी ओले-तूफान का अलर्ट

March 20, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। अटल...

उज्जैन पुलिस ने त्योहारों से पहले की बलवा ड्रिल:उज्जैन में भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया

February 22, 2026/
5:29 pm

उज्जैन पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष बलवा ड्रिल का आयोजन किया। इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दुनिया की इकलौती एक्सरसाइज, जिसे करने से एक बूंद भी पसीना नहीं आता ! शरीर रहता है कूल-कूल

authorimg

Last Updated:

Swimming Health Benefits: स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ सुधारती है, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और जोड़ों पर दबाव कम करती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विमिंग करने से तनाव, एंजायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिल सकती है.

Zoom

गर्मी में स्विमिंग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Swimming Benefits in Summer: गर्मी के मौसम में लोग एक्सरसाइज करने से भी बचते हैं. दरअसल एक्सरसाइज करते वक्त पसीना बहुत आता है. कई लोग पसीने से बचने के लिए वर्कआउट ही नहीं करते हैं या गर्मी की वजह से घर से बाहर नहीं निकलते हैं. अगर आप गर्मी में ऐसी एक्सरसाइज करना चाहते हैं, जिसमें आपको गर्मी न लगे, तो स्विमिंग करना शुरू कर दें. स्विमिंग करते वक्त न आपको पसीना आता है और न ही किसी तरह की परेशानी होती है. ठंडे-ठंडे पानी में स्विमिंग करने से गर्मी से राहत मिलती है और शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं. भीषण गर्मी से बचने के लिए तैराकी सबसे प्रभावी विकल्प हैं.

गर्मियों में स्विमिंग करना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है. क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए भी तैराकी बेहद फायदेमंद है. स्विमिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पानी का उत्प्लावन बल शरीर का वजन कम कर देता है. इससे जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता और दर्द या चोट का खतरा काफी कम हो जाता है. जो लोग गठिया, घुटनों के दर्द या हड्डियों की कमजोरी से परेशान रहते हैं, उनके लिए तैराकी बहुत सुरक्षित और प्रभावी व्यायाम है. यह एरोबिक व्यायाम के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला व्यायाम है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्विमिंग करने से दिल की सेहत बूस्ट हो जाती है. इससे शरीर में ब्लड फ्लो सुधर जाता है और ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है. यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है. नियमित तैराकी से मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति, संतुलन और लचीलापन बढ़ता है. गर्मियों में तैराकी का एक और बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है.

स्विमिंग करने से मेंटल हेल्थ भी सुधर सकती है. इससे स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन कम होता है, मूड अच्छा रहता है और नींद की गुणवत्ता बढ़ती है. तैरीका के दौरान एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी और सुकून का एहसास कराते हैं. कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया कि पानी के आस-पास रहने से कोर्टिसोल यानी तनाव हार्मोन कम होता है और ऑक्सीटोसिन बढ़ता है, जिससे व्यक्ति ज्यादा खुश और स्वस्थ महसूस करता है.

अकेलापन और सामाजिक अलगाव आजकल बुजुर्गों में आम समस्या है. ग्रुप एक्टिविटी से यह समस्या कम होती है और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि नदियों, झीलों या स्विमिंग पूल जैसे ब्लू स्पेस में समय बिताने से शारीरिक गतिविधि बढ़ती है, तनाव घटता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है. अगर आपके घर में स्विमिंग पूल है या आसपास इसकी सुविधा है, तो गर्मियों में आप वहां अक्सर जाकर स्विमिंग करें. इससे न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर होगी, बल्कि आप तपिश से भी बच सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket