Monday, 06 Apr 2026 | 08:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नवरात्र की पूजा में इस्तेमाल होने वाला ये घास, सेहत के लिए वरदान, चौंकाने वाले फायदे

authorimg

Last Updated:

Durva Grass Benefits: चैत्र नवरात्र जैसे पूजा पाठ में दुर्वा घास का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके औषधीय गुण इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में इसे घाव को जल्दी ठीक करने जैसे ट्रीटमेंट के लिए उपयोग होता रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Durva Grass Health Benefits: चैत्र नवरात्र आते ही पूजा-पाठ में कई चीजों का महत्व बढ़ जाता है, जिनमें दूब घास भी खास होती है. मान्यता है कि बिना दूब घास के मां जगदम्बा की पूजा अधूरी मानी जाती है. नवरात्र में मां को दूब अर्पित की जाती है और कन्या पूजन के समय भी इससे पैर छूने की परंपरा है.

अधिकतर लोग दूब घास को सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ कहा गया है, यानी ऐसी चीज जो शरीर को ताकत और संतुलन दे. यह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पशुओं के लिए भी लाभकारी मानी जाती है.

दूब घास के फायदे
दूब घास शरीर में कफ और वात को संतुलित करने में मदद करती है. अगर शरीर में इनका असंतुलन हो जाए, तो दूब का सेवन फायदेमंद हो सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले इसके सही तरीके जानना जरूरी है.

दुर्वा घास का बाहरी उपयोग- दूब घास में खून रोकने की क्षमता होती है. अगर कहीं चोट लग जाए और खून रुक न रहा हो, तो दूब का लेप लगाने से खून रुकने में मदद मिलती है. यह घाव को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में भी सहायक है.

गर्मियों की शुरुआत में कई लोगों को नाक से खून आने या सिरदर्द की समस्या हो जाती है. ऐसे में दूब का रस नाक में डालने से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर सूंघना भी फायदेमंद माना जाता है. अगर त्वचा में जलन हो रही हो, तो दूब का लेप ठंडक देता है और आराम पहुंचाता है.

दुर्वा घास का आंतरिक उपयोग- दूब घास का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में मददगार होता है. साथ ही, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी यह राहत दे सकती है. हालांकि, दूब का रस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. दूब घास सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक प्राकृतिक और आसान उपाय है, जो अंदर और बाहर दोनों तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

March 25, 2026/
3:58 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हरा...

नकली शकरकंद

February 24, 2026/
8:42 pm

नकली शकरकंद | छवि: फ्रीपिक नकली शकरकंद: शकरकंद को आम तौर पर हेल्थमंद और मशरिक आहार माना जाता है, लेकिन...

‘अनुराग कश्यप ने ट्रेलर कहा बकवास:सुमित गहलावत बोले- सबकी अपनी सोच है, द केरला स्टोरी 2 का बीफ सीन हर कोई देखें

February 27, 2026/
6:30 am

‘द केरल स्टोरी’ के पहले भाग ने देशभर में तीखी बहस को जन्म दिया था। फिल्म को लेकर राजनीतिक, सामाजिक...

शादीशुदा महिला से बीच सड़क गैंगरेप की कोशिश,वीडियो बनाया:पीड़िता बोली- 3 लोगों ने पकड़ा, कपड़े फाड़े, सीने पर हाथ लगाया; गांव वालों ने बचाया

March 31, 2026/
7:42 am

बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ सरेआम गैंगरेप की कोशिश की गई। बीच सड़क कुछ बदमाशों ने...

राजनीति

नवरात्र की पूजा में इस्तेमाल होने वाला ये घास, सेहत के लिए वरदान, चौंकाने वाले फायदे

authorimg

Last Updated:

Durva Grass Benefits: चैत्र नवरात्र जैसे पूजा पाठ में दुर्वा घास का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके औषधीय गुण इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में इसे घाव को जल्दी ठीक करने जैसे ट्रीटमेंट के लिए उपयोग होता रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Durva Grass Health Benefits: चैत्र नवरात्र आते ही पूजा-पाठ में कई चीजों का महत्व बढ़ जाता है, जिनमें दूब घास भी खास होती है. मान्यता है कि बिना दूब घास के मां जगदम्बा की पूजा अधूरी मानी जाती है. नवरात्र में मां को दूब अर्पित की जाती है और कन्या पूजन के समय भी इससे पैर छूने की परंपरा है.

अधिकतर लोग दूब घास को सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ कहा गया है, यानी ऐसी चीज जो शरीर को ताकत और संतुलन दे. यह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पशुओं के लिए भी लाभकारी मानी जाती है.

दूब घास के फायदे
दूब घास शरीर में कफ और वात को संतुलित करने में मदद करती है. अगर शरीर में इनका असंतुलन हो जाए, तो दूब का सेवन फायदेमंद हो सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले इसके सही तरीके जानना जरूरी है.

दुर्वा घास का बाहरी उपयोग- दूब घास में खून रोकने की क्षमता होती है. अगर कहीं चोट लग जाए और खून रुक न रहा हो, तो दूब का लेप लगाने से खून रुकने में मदद मिलती है. यह घाव को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में भी सहायक है.

गर्मियों की शुरुआत में कई लोगों को नाक से खून आने या सिरदर्द की समस्या हो जाती है. ऐसे में दूब का रस नाक में डालने से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर सूंघना भी फायदेमंद माना जाता है. अगर त्वचा में जलन हो रही हो, तो दूब का लेप ठंडक देता है और आराम पहुंचाता है.

दुर्वा घास का आंतरिक उपयोग- दूब घास का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में मददगार होता है. साथ ही, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी यह राहत दे सकती है. हालांकि, दूब का रस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. दूब घास सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक प्राकृतिक और आसान उपाय है, जो अंदर और बाहर दोनों तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket