Saturday, 11 Apr 2026 | 07:12 PM

Trending :

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं पिंक लिप्स का सच Dr आंचल पंथ ने बताया, हर किसी के लिए नहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र मासूम शर्मा ने फिर स्टेज से गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ नरसिंहपुर की प्रीति को 800 मीटर में रजत पदक:इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में दिल्ली की धाविका से हुआ कड़ा मुकाबला थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें
EXCLUSIVE

नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

बालाघाट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रशांति पति ललित राणा ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने अपनी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ये वीडियो रविवार को सामने आए। यह घटना शनिवार को नवेगांव में हुई। पति ललित राणा ने पुलिस को बताया कि प्रशांति ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक वीडियो में प्रशांति रोते हुए कह रही है कि उसकी सास उसे बहुत परेशान करती थी, कपड़ों से लेकर हर बात पर। उसने बताया कि जब वह आठ महीने की गर्भवती थी, तब भी सास उसे मारने दौड़ी थी। प्रशांति ने कहा, “मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती। मेरे शरीर पर जो खरोंचें हैं, वह मेरी सास ने मारी हैं।” 56 सेकंड के दूसरे वीडियो में प्रशांति ने बताया कि वह बहुत परेशान है और उसकी सास उसे प्रताड़ित करती है। उसने कहा कि पुराने सूट पहनने को लेकर सास ने उसे ताना मारा कि वह उसके बेटे के पैसे उड़ाती है। प्रशांति ने वीडियो में कहा, “मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मैं अब नहीं जी सकती। शादी के चार साल होने को आए लेकिन इन्होंने मुझे हर समय परेशान किया। जा रही हूं, बाय।” यह वीडियो उसने अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर बनाया था। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बल्लारपुर निवासी प्रशांति उर्फ मोनिका का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व नवेगांव निवासी ललित राणा के साथ हुआ था। उनकी एक वर्षीय बेटी गायत्री भी है। प्रशांति की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में पति ललित राणा के परिचित की कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद अस्पताल में घंटों तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक पदाधिकारियों की समझाईश पर मायके पक्ष वाले माना और मृतिका प्रशांति का पीएम कराया गया था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया था।
इस मामले में मृतिका के पिता रेवनलाल पटले ने बताया कि बेटी को दामाद और सास, मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। बीच में हमने एक लाख रूपए भी दिए थे। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। जिसके जिम्मेदार, उसकी सास और पति है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनो के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

Stock Market Today

March 5, 2026/
1:47 pm

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 13:47 IST कांग्रेस के अनुसार, ईरानी जहाज का डूबना समुद्री युद्ध के एक कृत्य का प्रतिनिधित्व...

सरकार बोली- जनहित याचिका का कॉन्सेप्ट खत्म करना चाहिए:पुराना दौर गया, अब कोर्ट तक पहुंच आसान; SC बोला- हम PIL मामलों पर खुद सतर्क

April 9, 2026/
5:25 am

केरल के सबरीमाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जनहित याचिकाओं (PIL) की...

हनी सिंह की कॉन्सर्ट में धांसू एंट्री:मुंबई के MMRDA ग्राउंड में नीली रॉल्स रॉयस से पहुंचे; सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'बिलियनेर औरा'

March 30, 2026/
10:23 am

यो यो हनी सिंह और विवादों का पुराना नाता है, लेकिन इस बार उनका ड्रामा फैंस के लिए किसी सरप्राइज...

गुना में चोरों ने पांच सूने घरों के चटकाए ताले:काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश; किसी भी घर में नहीं लगा था CCTV कैमरा

April 4, 2026/
12:03 pm

गुना की भगत सिंह कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने पांच सूने घरों के ताले चटकाकर लगभग दो...

मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

March 29, 2026/
11:58 am

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

नवविवाहिता ने सुसाइड से पहले बनाए VIDEO:बोली- मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती, सास ने शरीर पर जो खरोंचें मारी

बालाघाट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रशांति पति ललित राणा ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने अपनी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ये वीडियो रविवार को सामने आए। यह घटना शनिवार को नवेगांव में हुई। पति ललित राणा ने पुलिस को बताया कि प्रशांति ने अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक वीडियो में प्रशांति रोते हुए कह रही है कि उसकी सास उसे बहुत परेशान करती थी, कपड़ों से लेकर हर बात पर। उसने बताया कि जब वह आठ महीने की गर्भवती थी, तब भी सास उसे मारने दौड़ी थी। प्रशांति ने कहा, “मैं ऐसे लोगों के बीच नहीं जी सकती। मेरे शरीर पर जो खरोंचें हैं, वह मेरी सास ने मारी हैं।” 56 सेकंड के दूसरे वीडियो में प्रशांति ने बताया कि वह बहुत परेशान है और उसकी सास उसे प्रताड़ित करती है। उसने कहा कि पुराने सूट पहनने को लेकर सास ने उसे ताना मारा कि वह उसके बेटे के पैसे उड़ाती है। प्रशांति ने वीडियो में कहा, “मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मैं अब नहीं जी सकती। शादी के चार साल होने को आए लेकिन इन्होंने मुझे हर समय परेशान किया। जा रही हूं, बाय।” यह वीडियो उसने अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर बनाया था। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बल्लारपुर निवासी प्रशांति उर्फ मोनिका का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व नवेगांव निवासी ललित राणा के साथ हुआ था। उनकी एक वर्षीय बेटी गायत्री भी है। प्रशांति की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में पति ललित राणा के परिचित की कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद अस्पताल में घंटों तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक पदाधिकारियों की समझाईश पर मायके पक्ष वाले माना और मृतिका प्रशांति का पीएम कराया गया था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया था।
इस मामले में मृतिका के पिता रेवनलाल पटले ने बताया कि बेटी को दामाद और सास, मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। बीच में हमने एक लाख रूपए भी दिए थे। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। जिसके जिम्मेदार, उसकी सास और पति है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनो के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket