Sunday, 23 Aug 2026 | 01:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

45 डिग्री टेंपरेचर में बाहर निकलते वक्त ये 5 चीजें जरूर रखें साथ, लू लगने का नहीं रहेगा खतरा

authorimg

Last Updated:

Tips To Prevent Summer Heat: दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. दोपहर के वक्त गर्म हवा चल रही है, जिसे लू कहा जाता है. भीषण गर्मी में बाहर निकलते समय सभी लोगों को अपने पास पानी, ORS, छाता और सूती कपड़े जैसी जरूरी चीजें रखना चाहिए. इससे लू, डिहाइड्रेशन और हीटवेव के खतरों से बचा जा सकता है.

Zoom

गर्मी में लू से बचने के लिए पानी की बोतल हमेशा साथ रखनी चाहिए.

Useful Summer Health Tips: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले सप्ताह आंधी-बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब पारा फिर 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आने वाला सप्ताह काफी गर्म रहेगा और लोगों को लू का सामना भी करना पड़ेगा. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ती हीट लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.

ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी लू यानी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. अगर आप भी तेज गर्मी में घर से बाहर निकलते हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ रखना बेहद जरूरी है. ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको लू और शरीर में पानी की कमी से बचाने में मदद कर सकती हैं.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर निकलते समय हमेशा पानी की बोतल अपने साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. अगर संभव हो तो सादा पानी की जगह नींबू पानी, ORS या नारियल पानी का सेवन करें, ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे. गर्मियों में कमजोरी और थकान महसूस होना आम बात है. ऐसे में ORS या ग्लूकोज पाउडर साथ रखना फायदेमंद हो सकता है. जरूरत पड़ने पर इसे पानी में मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है.

डॉक्टर के मुताबिक तेज धूप सीधे सिर पर पड़ने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इससे चक्कर आना, सिरदर्द और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. बाहर निकलते समय छाता, कैप या चौड़ी टोपी का इस्तेमाल करें. इससे धूप का असर कम होता है और शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिलती है. इसके अलावा गर्मी में सिंथेटिक कपड़ों की बजाय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर माना जाता है. सूती कपड़े पसीना जल्दी सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा एक गमछा या स्कार्फ साथ रखने से चेहरे और गर्दन को तेज धूप से बचाया जा सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि तेज धूप सिर्फ शरीर ही नहीं, त्वचा और आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न, टैनिंग और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं और अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेस का इस्तेमाल करें. गर्मी में दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय तापमान सबसे ज्यादा होता है. खाली पेट बाहर न जाएं और ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें. तरबूज, खीरा, ककड़ी और दही जैसी ठंडी चीजों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

डॉक्टर की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार या बेहोशी जैसी समस्या होने लगे, तो यह लू लगने का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत छांव में जाएं, शरीर को ठंडा करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें. लू लगने पर सही समय पर इलाज न मिले, तो यह जानलेवा कंडीशन हो सकती है. भीषण गर्मी में थोड़ी सी सावधानी आपकी सेहत को सुरक्षित रख सकती है. गर्मियों में बाहर तैयारी के साथ निकलें और सेहत का खास ध्यान रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PSG ने लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीता:सेलिब्रेशन में तोड़फोड़ और आगजनी, 416 लोग गिरफ्तार; 7 सुरक्षाकर्मी घायल

May 31, 2026/
9:59 am

चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की जीत के सेलिब्रेशन ने भगदड़ का रूप ले लिया। रविवार तड़के फ्रांस के...

खरबूजा खरीदने की युक्तियाँ

April 21, 2026/
2:49 pm

21 अप्रैल 2026 को 14:49 IST पर अद्यतन किया गया गर्मियों में ठंडक और ताजगी के लिए खरबूजा सबसे पसंदीदा...

Venezuela Indias 3rd Oil Supplier

May 23, 2026/
8:45 am

नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के...

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस:विमल इलायची विज्ञापन को पान मसाला की एडवरटाइजिंग माना, ₹10 लाख का जुर्माना संभव

August 16, 2026/
10:17 am

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी...

अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर बैन लगाया:चीन ने आलोचना की, कहा- हमारी कंपनियों को दबाने की कोशिश

July 29, 2026/
4:35 pm

अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट और पावर इनवर्टर के नए आयात पर प्रतिबंध लगा...

छवि अपलोड की गई

July 22, 2026/
8:13 pm

ऑनलाइन डेटिंग जोड़ों के लिए संबंध सलाह: आज के डिजिटल दौर में प्यार भी डिजिटल हो गया है। फेसबुक, चैट...

राजनीति

45 डिग्री टेंपरेचर में बाहर निकलते वक्त ये 5 चीजें जरूर रखें साथ, लू लगने का नहीं रहेगा खतरा

authorimg

Last Updated:

Tips To Prevent Summer Heat: दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. दोपहर के वक्त गर्म हवा चल रही है, जिसे लू कहा जाता है. भीषण गर्मी में बाहर निकलते समय सभी लोगों को अपने पास पानी, ORS, छाता और सूती कपड़े जैसी जरूरी चीजें रखना चाहिए. इससे लू, डिहाइड्रेशन और हीटवेव के खतरों से बचा जा सकता है.

Zoom

गर्मी में लू से बचने के लिए पानी की बोतल हमेशा साथ रखनी चाहिए.

Useful Summer Health Tips: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले सप्ताह आंधी-बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब पारा फिर 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आने वाला सप्ताह काफी गर्म रहेगा और लोगों को लू का सामना भी करना पड़ेगा. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ती हीट लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.

ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी लू यानी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. अगर आप भी तेज गर्मी में घर से बाहर निकलते हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ रखना बेहद जरूरी है. ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको लू और शरीर में पानी की कमी से बचाने में मदद कर सकती हैं.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर निकलते समय हमेशा पानी की बोतल अपने साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. अगर संभव हो तो सादा पानी की जगह नींबू पानी, ORS या नारियल पानी का सेवन करें, ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे. गर्मियों में कमजोरी और थकान महसूस होना आम बात है. ऐसे में ORS या ग्लूकोज पाउडर साथ रखना फायदेमंद हो सकता है. जरूरत पड़ने पर इसे पानी में मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है.

डॉक्टर के मुताबिक तेज धूप सीधे सिर पर पड़ने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इससे चक्कर आना, सिरदर्द और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. बाहर निकलते समय छाता, कैप या चौड़ी टोपी का इस्तेमाल करें. इससे धूप का असर कम होता है और शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिलती है. इसके अलावा गर्मी में सिंथेटिक कपड़ों की बजाय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर माना जाता है. सूती कपड़े पसीना जल्दी सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा एक गमछा या स्कार्फ साथ रखने से चेहरे और गर्दन को तेज धूप से बचाया जा सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि तेज धूप सिर्फ शरीर ही नहीं, त्वचा और आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न, टैनिंग और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं और अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेस का इस्तेमाल करें. गर्मी में दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय तापमान सबसे ज्यादा होता है. खाली पेट बाहर न जाएं और ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें. तरबूज, खीरा, ककड़ी और दही जैसी ठंडी चीजों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

डॉक्टर की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार या बेहोशी जैसी समस्या होने लगे, तो यह लू लगने का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत छांव में जाएं, शरीर को ठंडा करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें. लू लगने पर सही समय पर इलाज न मिले, तो यह जानलेवा कंडीशन हो सकती है. भीषण गर्मी में थोड़ी सी सावधानी आपकी सेहत को सुरक्षित रख सकती है. गर्मियों में बाहर तैयारी के साथ निकलें और सेहत का खास ध्यान रखें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket