Saturday, 11 Apr 2026 | 05:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नौरादेही से रेडियो कॉलर वाली बाघिन लापता:वन अफसर मुनादी कराकर गांव वालों को कर रहे सुरक्षित; वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने उठाए सवाल

नौरादेही अभयारण्य से एक बाघिन लापता हो गई है। इस बाघिन के गले में रेडियो कॉलर लगा है, इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों की टीम उसे तलाश नहीं कर पा रही है। अब गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन बाघिन कहां है, यह विभाग की जानकारी में नहीं है। इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने जांच की मांग की है और कहा है कि मध्य प्रदेश में रेडियो कॉलर वाले बाघों का गायब होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे के अनुसार, नौरादेही में एक बाघिन के लापता होने और माधव राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रहस्यमय ढंग से बाघों के गायब होने के बाद एमपी का “बाघ राज्य” का दर्जा खतरे में है। अगर रेडियो कॉलर सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहे हैं, तो फिर विभाग क्या कर रहा है? उन्होंने कहा कि बाघिन को सुरक्षित न तलाश पाए विभाग के अफसर अब मुनादी कराकर अपनी जिम्मेदारी खत्म मान रहे हैं। बाघिन के अलावा एक बाघ भी गायब है। रेडिया कॉलर लगे होने के बाद भी इनका पता नहीं चल पाना गंभीर विषय है। दुबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा है कि सभी फील्ड डायरेक्टरों से लापता बाघों की स्थिति का अनिवार्य प्रमाण पत्र लिया जाए। साथ ही सैटेलाइट कॉलर निगरानी प्रणाली का व्यापक प्रदर्शन ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही हमारे बाघों की तरह “लापता” नहीं हो सकती।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Khabar Hatke | MP Ravana Clash & Chocolate Train

February 27, 2026/
4:30 am

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस...

मंदसौर ब्लड बैंक में घोटाला:35 डॉक्टर-26 कर्मचारियों को प्रोत्साहन की आड़ में बांट दिए 43.91 लाख रुपए

February 28, 2026/
4:00 am

मंदसौर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 35 डॉक्टर और 26 कर्मचारियों ने प्रोत्साहन के नाम पर 43.91 लाख रुपए...

Chhattisgarh Temple Ropeway Accident | Khallari Temple

March 22, 2026/
12:25 pm

महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रोप-पे केबल टूटने से ट्रॉली नीचे गिर गई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले...

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

April 5, 2026/
10:17 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी...

Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues are building a partnership (Picture credit: X @BCCIWomen)

February 21, 2026/
3:55 pm

आखरी अपडेट:21 फरवरी, 2026, 15:55 IST युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट में शर्ट उतारकर हंगामा...

दुष्कर्म का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार:सूरत से लेकर आए पुलिस, बचने के लिए बदल लेता था ठिकाना

April 7, 2026/
10:23 am

उमरिया जिले की सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को सोमवार को सूरत से गिरफ्तार किया है।...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

नौरादेही से रेडियो कॉलर वाली बाघिन लापता:वन अफसर मुनादी कराकर गांव वालों को कर रहे सुरक्षित; वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने उठाए सवाल

नौरादेही से रेडियो कॉलर वाली बाघिन लापता:वन अफसर मुनादी कराकर गांव वालों को कर रहे सुरक्षित; वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने उठाए सवाल

नौरादेही अभयारण्य से एक बाघिन लापता हो गई है। इस बाघिन के गले में रेडियो कॉलर लगा है, इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों की टीम उसे तलाश नहीं कर पा रही है। अब गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन बाघिन कहां है, यह विभाग की जानकारी में नहीं है। इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने जांच की मांग की है और कहा है कि मध्य प्रदेश में रेडियो कॉलर वाले बाघों का गायब होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे के अनुसार, नौरादेही में एक बाघिन के लापता होने और माधव राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रहस्यमय ढंग से बाघों के गायब होने के बाद एमपी का “बाघ राज्य” का दर्जा खतरे में है। अगर रेडियो कॉलर सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहे हैं, तो फिर विभाग क्या कर रहा है? उन्होंने कहा कि बाघिन को सुरक्षित न तलाश पाए विभाग के अफसर अब मुनादी कराकर अपनी जिम्मेदारी खत्म मान रहे हैं। बाघिन के अलावा एक बाघ भी गायब है। रेडिया कॉलर लगे होने के बाद भी इनका पता नहीं चल पाना गंभीर विषय है। दुबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा है कि सभी फील्ड डायरेक्टरों से लापता बाघों की स्थिति का अनिवार्य प्रमाण पत्र लिया जाए। साथ ही सैटेलाइट कॉलर निगरानी प्रणाली का व्यापक प्रदर्शन ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही हमारे बाघों की तरह “लापता” नहीं हो सकती।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket