Monday, 02 Nov 2026 | 12:46 AM

Trending :

न्यू चंडीगढ़ में आज भारत-अफगानिस्तान का मैच:PCA स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरु, 5 दिन तक चलेगा; पहले इंडिया की बैटिंग

भारतीय क्रिकेट टीम आज शुभमन गिल की कप्तानी में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां भारत अपनी घरेलू परिस्थितियों में मजबूत प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरी है। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम भी पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुकी है और इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी। मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में शुरू हुआ। 6 से 10 जून तक खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 250 रुपए की थी टिकट पीसीए ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू रखे थे। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पीसीए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। शुभमन गिल कर रहे है कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। पीसीए ने क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीय बैडमिंटन में नया स्कोरिंग सिस्टम लागू होगा:21 की जगह 15 अंक का होगा गेम; एर्नाकुलम सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

July 2, 2026/
8:04 pm

भारतीय बैडमिंटन में जुलाई 2026 से नया स्कोरिंग सिस्टम लागू हो जाएगा। इसके तहत गेम 21 की जगह 15 पॉइंट्स...

नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

September 1, 2026/
4:30 am

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बीच फंसने...

शिवपुरी में गर्लफ्रेंड को भगाने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने घर में बंधक बनाकर रात भर मारा, आज होनी थी लड़की की सगाई

March 30, 2026/
6:20 pm

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाकर ले जाने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर...

सांसद अमृतपाल को पंजाब लाने से बिगड़ेंगे हालात:राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, 23 अप्रैल को खत्म हो रही NSA अवधि

April 14, 2026/
6:54 pm

पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

न्यू चंडीगढ़ में आज भारत-अफगानिस्तान का मैच:PCA स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरु, 5 दिन तक चलेगा; पहले इंडिया की बैटिंग

न्यू चंडीगढ़ में आज भारत-अफगानिस्तान का मैच:PCA स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरु, 5 दिन तक चलेगा; पहले इंडिया की बैटिंग

भारतीय क्रिकेट टीम आज शुभमन गिल की कप्तानी में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां भारत अपनी घरेलू परिस्थितियों में मजबूत प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरी है। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम भी पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुकी है और इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी। मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में शुरू हुआ। 6 से 10 जून तक खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 250 रुपए की थी टिकट पीसीए ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू रखे थे। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पीसीए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। शुभमन गिल कर रहे है कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। पीसीए ने क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket