Saturday, 19 Sep 2026 | 10:19 AM

Trending :

ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में ज्यादा सैनिक तैनात करेगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी बढ़ाएगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी रणबीर कपूर ने आलिया-मां नीतू के साथ किया विसर्जन:गोविंदा बेटे के साथ एकता कपूर के घर और सुनीता, कृष्णा-कश्मीर के घर पहुंचीं, देखिए तस्वीरें- रणबीर कपूर ने आलिया-मां नीतू के साथ किया विसर्जन:गोविंदा बेटे के साथ एकता कपूर के घर और सुनीता, कृष्णा-कश्मीर के घर पहुंचीं, देखिए तस्वीरें- NATO Countries Increase Defense Spending Amid Rising Russia Conflict Threat NATO Countries Increase Defense Spending Amid Rising Russia Conflict Threat
EXCLUSIVE

प्यास नहीं लगती फिर भी शरीर दे रहा है खतरे के संकेत! डिहाइड्रेशन के ये 5 लक्षण चुपचाप कर रहे हैं नुकसान

authorimg

Last Updated:

डिहाइड्रेशन को नजरअंदाज करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और सिर्फ प्यास लगने का इंतजार न करें. शरीर के इन छोटे-छोटे संकेतों को समझकर आप समय रहते खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं ये 5 लक्षण, जो आपको नुकसान पहुंचा रहे हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

डिहाइड्रेशन से शरीर में ड्रायनेस महसूस होता है.

डिहाइड्रेशन गर्मियों में बेहद आम समस्या है, लेकिन इसे पहचानना हमेशा आसान नहीं होता. ज्यादातर लोग मानते हैं कि प्यास लगना ही इसका सबसे बड़ा संकेत है, जबकि सच्चाई यह है कि जब तक आपको प्यास लगती है, तब तक शरीर हल्के डिहाइड्रेशन की स्थिति में पहुंच चुका होता है. इसलिए सिर्फ प्यास पर निर्भर रहने के बजाय शरीर के अन्य संकेतों को समझना बेहद जरूरी है.

डिहाइड्रेशन का पहला और सबसे कॉमन संकेत है शरीर में ड्रायनेस महसूस होना. अगर आपके होंठ बार-बार सूख रहे हैं, मुंह चिपचिपा लग रहा है या सांस से बदबू आ रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शुरुआती चेतावनी होती है कि शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत है.

दूसरा अहम संकेत है स्किन की इलास्टिसिटी यानी त्वचा की नमी और लचीलापन कम होना. इसे पहचानने का एक आसान तरीका है. अगर आप हाथ की त्वचा को हल्का सा खींचकर छोड़ते हैं और वह तुरंत वापस अपनी जगह नहीं आती, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. इसके अलावा आंखों का धंसा हुआ दिखना भी शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करता है.

तीसरा संकेत है पेशाब का रंग और मात्रा. सामान्य रूप से पेशाब का रंग हल्का पीला होना चाहिए, लेकिन अगर यह गहरा पीला या एंबर कलर का हो जाए और उसकी मात्रा भी कम हो जाए, तो यह साफ संकेत है कि शरीर में पानी की कमी हो रही है. यह एक ऐसा संकेत है जिसे आसानी से देखा जा सकता है, फिर भी लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

डिहाइड्रेशन का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है. अगर आपको बार-बार सिरदर्द हो रहा है, खासकर मूवमेंट के दौरान दर्द बढ़ता है या इसके साथ मतली भी महसूस होती है, तो यह पानी की कमी का परिणाम हो सकता है. शरीर में पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, जिससे सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है.

इसके अलावा “ब्रेन फॉग” यानी दिमाग का सही तरीके से काम न करना भी डिहाइड्रेशन का एक बड़ा संकेत है. इसमें ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, चीजें याद रखने में परेशानी, चिड़चिड़ापन, ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होना शामिल है. कई लोग इसे स्ट्रेस या नींद की कमी समझ लेते हैं, जबकि असल वजह शरीर में पानी की कमी हो सकती है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 Qualifier 2 GT Vs RR Live Score

May 29, 2026/
8:48 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 20:48 IST केजरीवाल ने इसे “शानदार जीत” बताते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि...

शरारत एक्ट्रेस आएशा खान ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें:मिस्ट्री मैन के साथ डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, करण औजला से जुड़ा नाम

August 19, 2026/
10:28 am

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा खान सगाई की तस्वीरों से सुर्खियों...

PM मोदी बोले- भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी:आतंकवाद मानवता के लिए खतरा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

May 18, 2026/
12:35 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन दौरे पर हैं। उन्होंने गोथेनबर्ग में ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को संबोधित करते हुए...

अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर मिलेगा ₹25 लाख:ईरानी सेना का ऐलान; महिला को दोगुना इनाम, मारने वाला हथियार भी खरीदा जाएगा

August 17, 2026/
12:40 am

ईरान की सेना ने किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने वाले व्यक्ति को 25 लाख रुपए का इनाम देने...

Nathan Smith celebrates taking the wicket of England's Josh Tongue (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
12:48 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 00:48 IST अन्नामलाई ने भाजपा से बाहर निकलने की घोषणा की और “वी द लीडर्स” का...

RCB Beats Delhi by 9 Wickets

April 28, 2026/
11:09 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश...

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

August 24, 2026/
2:15 pm

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP)...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्यास नहीं लगती फिर भी शरीर दे रहा है खतरे के संकेत! डिहाइड्रेशन के ये 5 लक्षण चुपचाप कर रहे हैं नुकसान

authorimg

Last Updated:

डिहाइड्रेशन को नजरअंदाज करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और सिर्फ प्यास लगने का इंतजार न करें. शरीर के इन छोटे-छोटे संकेतों को समझकर आप समय रहते खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं ये 5 लक्षण, जो आपको नुकसान पहुंचा रहे हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

डिहाइड्रेशन से शरीर में ड्रायनेस महसूस होता है.

डिहाइड्रेशन गर्मियों में बेहद आम समस्या है, लेकिन इसे पहचानना हमेशा आसान नहीं होता. ज्यादातर लोग मानते हैं कि प्यास लगना ही इसका सबसे बड़ा संकेत है, जबकि सच्चाई यह है कि जब तक आपको प्यास लगती है, तब तक शरीर हल्के डिहाइड्रेशन की स्थिति में पहुंच चुका होता है. इसलिए सिर्फ प्यास पर निर्भर रहने के बजाय शरीर के अन्य संकेतों को समझना बेहद जरूरी है.

डिहाइड्रेशन का पहला और सबसे कॉमन संकेत है शरीर में ड्रायनेस महसूस होना. अगर आपके होंठ बार-बार सूख रहे हैं, मुंह चिपचिपा लग रहा है या सांस से बदबू आ रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शुरुआती चेतावनी होती है कि शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत है.

दूसरा अहम संकेत है स्किन की इलास्टिसिटी यानी त्वचा की नमी और लचीलापन कम होना. इसे पहचानने का एक आसान तरीका है. अगर आप हाथ की त्वचा को हल्का सा खींचकर छोड़ते हैं और वह तुरंत वापस अपनी जगह नहीं आती, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. इसके अलावा आंखों का धंसा हुआ दिखना भी शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करता है.

तीसरा संकेत है पेशाब का रंग और मात्रा. सामान्य रूप से पेशाब का रंग हल्का पीला होना चाहिए, लेकिन अगर यह गहरा पीला या एंबर कलर का हो जाए और उसकी मात्रा भी कम हो जाए, तो यह साफ संकेत है कि शरीर में पानी की कमी हो रही है. यह एक ऐसा संकेत है जिसे आसानी से देखा जा सकता है, फिर भी लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

डिहाइड्रेशन का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है. अगर आपको बार-बार सिरदर्द हो रहा है, खासकर मूवमेंट के दौरान दर्द बढ़ता है या इसके साथ मतली भी महसूस होती है, तो यह पानी की कमी का परिणाम हो सकता है. शरीर में पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, जिससे सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है.

इसके अलावा “ब्रेन फॉग” यानी दिमाग का सही तरीके से काम न करना भी डिहाइड्रेशन का एक बड़ा संकेत है. इसमें ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, चीजें याद रखने में परेशानी, चिड़चिड़ापन, ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होना शामिल है. कई लोग इसे स्ट्रेस या नींद की कमी समझ लेते हैं, जबकि असल वजह शरीर में पानी की कमी हो सकती है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket