Sunday, 23 Aug 2026 | 02:22 PM

Trending :

बुमराह ने क्या उड़ाया राम चरण का मजाक?:दावा- एक्टर के क्रिकेटर को फुटबॉलर बताने पर कसा तंज, जानें सच्चाई

साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार को भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। बातचीत में उन्होंने गलती से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल से जोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और इसे भीड़ और उत्साह में हुई गलती बताया। अब इस मामले से जुड़ी सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बुमराह ने राम चरण की फोटो शेयर कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कोई बात नहीं यश भाई, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं… ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार है।’ हालांकि, यह पोस्ट पूरी तरह फेक और एडिटेड है। बुमराह ने ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की। कई यूजर इसे सटायर और मीम के तौर पर शेयर कर रहे हैं। क्रिकेटरों को बताया लीजेंड और फायर
दरअसल, राम चरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जान्हवी कपूर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लंबा और महान सफर’ बताया। महेंद्र सिंह धोनी को ‘शांत और कूल’ कहा, जबकि रोहित शर्मा को ‘हर किसी का पसंदीदा इंसान’ बताया। विराट कोहली का नाम सामने आने पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द ‘फायर’ कहा। वहीं इवेंट के दौरान जसप्रीत बुमराह का नाम आने पर उन्होंने कहा, ‘बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे ले जा रहे हैं। लव यू सर।’ मांगी माफी, खुद को बताया भुलक्कड़
वीडियो सामने आने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ एक इंसानी भूल थी।” राम चरण ने आगे लिखा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं। फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में जानिए
फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसकी स्टारकास्ट भोपाल में इसके संगीत को प्रमोट करने आई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। राम चरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद से ही उत्तर भारत में भी उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें रैपिड फायर विद राम चरण:सलमान खान को कहा मोस्ट स्टाइलिश, जानिए विलेन बनने के हाईपोथेटिकल सवाल का क्या था मजेदार जवाब साउथ सुपरस्टार राम चरण, RRR, मगधीरा, रंगस्थल जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब जल्द ही फिल्म पेद्दी ला रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म रिलीज से पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राम चरण ने रैपिड फायर के कई बेहतरीन सवालों का मजेदार जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टीकमगढ़ में महिलाओं ने साफा बांधकर निकाली बाइक रैली:कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगाअभिषेक-पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

April 18, 2026/
6:26 pm

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम ब्राह्मण...

authorimg

April 22, 2026/
10:17 am

What is Sweet Basil or Stevia: हिंदू परंपरा में तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन यह स्वास्थ्य के...

मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में

July 31, 2026/
3:41 pm

मार्सिया किलगोर (57) का ऑनलाइन-सब्सक्रिप्शन ब्यूटी ब्रांड ‘ब्यूटी पाई’ इंडस्ट्री में गेम-चेंजर माना जाता है। 2016 में ब्यूटी पाई शुरू...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
10:45 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 10:45 IST तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में भाजपा की सफलता 2029 के आम चुनाव से...

ट्रम्प ने ड्रोन इंपोर्ट पर 100% तक टैरिफ लगाया:राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया, चीनी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

August 14, 2026/
10:50 am

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनमैन्ड ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स के आयात यानी इंपोर्ट पर 100% तक का टैरिफ लगाने...

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

July 12, 2026/
9:35 am

मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ...

फिल्म सरकार 4 नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा:कहा- धुरंधर के बाद गैंगस्टर फिल्में नहीं चलेंगी, अमिताभ और अभिषेक के साथ शूटिंग प्लान कैंसिल

March 25, 2026/
2:27 pm

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अगले महीने यानी अप्रैल से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म सरकार 4 की...

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

April 11, 2026/
6:00 pm

दमोह जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका...

राजनीति

बुमराह ने क्या उड़ाया राम चरण का मजाक?:दावा- एक्टर के क्रिकेटर को फुटबॉलर बताने पर कसा तंज, जानें सच्चाई

बुमराह ने क्या उड़ाया राम चरण का मजाक?:दावा- एक्टर के क्रिकेटर को फुटबॉलर बताने पर कसा तंज, जानें सच्चाई

साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार को भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। बातचीत में उन्होंने गलती से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल से जोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और इसे भीड़ और उत्साह में हुई गलती बताया। अब इस मामले से जुड़ी सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बुमराह ने राम चरण की फोटो शेयर कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कोई बात नहीं यश भाई, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं… ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार है।’ हालांकि, यह पोस्ट पूरी तरह फेक और एडिटेड है। बुमराह ने ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की। कई यूजर इसे सटायर और मीम के तौर पर शेयर कर रहे हैं। क्रिकेटरों को बताया लीजेंड और फायर
दरअसल, राम चरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जान्हवी कपूर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लंबा और महान सफर’ बताया। महेंद्र सिंह धोनी को ‘शांत और कूल’ कहा, जबकि रोहित शर्मा को ‘हर किसी का पसंदीदा इंसान’ बताया। विराट कोहली का नाम सामने आने पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द ‘फायर’ कहा। वहीं इवेंट के दौरान जसप्रीत बुमराह का नाम आने पर उन्होंने कहा, ‘बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे ले जा रहे हैं। लव यू सर।’ मांगी माफी, खुद को बताया भुलक्कड़
वीडियो सामने आने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ एक इंसानी भूल थी।” राम चरण ने आगे लिखा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं। फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में जानिए
फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसकी स्टारकास्ट भोपाल में इसके संगीत को प्रमोट करने आई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। राम चरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद से ही उत्तर भारत में भी उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें रैपिड फायर विद राम चरण:सलमान खान को कहा मोस्ट स्टाइलिश, जानिए विलेन बनने के हाईपोथेटिकल सवाल का क्या था मजेदार जवाब साउथ सुपरस्टार राम चरण, RRR, मगधीरा, रंगस्थल जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब जल्द ही फिल्म पेद्दी ला रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म रिलीज से पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राम चरण ने रैपिड फायर के कई बेहतरीन सवालों का मजेदार जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket