Wednesday, 25 Nov 2026 | 06:53 PM

Trending :

बोमन ईरानी पर भड़कीं मंदाना करीमी:कहा- जब ईरानी मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी; एक्टर ने ट्रम्प पर तंज कसा था

एक्ट्रेस-मॉडल मंदाना करीमी ने एक्टर बोमन ईरानी के एक इंस्टाग्राम वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उन पर निशाना साधा। दरअसल, हाल ही में बोमन ईरानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानियों से बातचीत वाले बयान पर मजाकिया वीडियो पोस्ट किया था। इस पर मंदाना ने कमेंट करते हुए सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने लिखा, “बोमन ईरानी सर… अचानक आपको ईरान के बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत महसूस होने लगी है। समय भी बड़ा दिलचस्प है। कई सालों से ईरान में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए, परिवार टूट गए और हम जैसे लोगों ने यह सब झेला है, इस पर बात भी की है, लेकिन अब… एक वीडियो आया है, अब चिंता दिख रही है। अब गैस, ट्रम्प और ‘मेरे घर आओ’ जैसी बातों पर मजाक हो रहा है।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “सर, पूरे सम्मान के साथ, आप और पारसी समुदाय ईरान से जुड़े हैं। आप उस इतिहास और दर्द को अपने साथ रखते हैं, तो जब ईरानी लोग मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी? और अब अचानक, क्योंकि यह गैस, राजनीति और दुनिया भर की बातों से जुड़ गया है, तो इस पर टिप्पणी हो रही है? मतलब… पहले चुप्पी और अब मजाक, यह बदलाव बहुत जल्दी हो गया। खैर… बस एक बात नोट की है।” वहीं, बोमन ईरानी ने एक्ट्रेस के इस कमेंट पर रिएक्ट नहीं किया। बोमन ईरानी ने वीडियो में क्या कहा था? बोमन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रम्प ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों को बुलाया गया है, स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं यानी बोमन ईरानी। मैं तैयार हूं। हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” बोमन ने आगे कहा, “मेरी सिर्फ एक शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। उनकी टीम यहां मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आए। हम उन्हें उनकी पसंद का खाना खिलाएंगे, धानसक और कस्टर्ड खिलाएंगे और अगर ट्रम्प गैस सिलेंडर भी ले आएं, तो मुझे लगता है कि सबके लिए जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धीरेंद्र शास्त्री बोले- सेवादार 'लौंडियाबाजी' के चक्कर में जुड़े:बागेश्वर धाम में 'माल-पानी' के लिए चेले बने; इनकी नजर सेवा पर नहीं, भौकाल पर है

March 8, 2026/
2:54 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को दरबार में अपने सेवादारों और चेलों को जमकर फटकार लगाई।...

Jurassic Park Actor Sam Neill Dies At 78

July 13, 2026/
12:40 pm

6 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द पियानो’ एक्टर सैम नील...

BJP बोली- केजरीवाल के मन में शीशमहल रहता है:AAP का मतलब- आलीशान आदमी पार्टी; केजरीवाल कल नई घर में शिफ्ट हुए थे

April 25, 2026/
11:20 am

11 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर केजरीवाल के घर की...

बंगाल में आज सीएम का ऐलान हो सकता है:शाह पर्यवेक्षक बने, दोपहर में BJP विधायक दल की बैठक; 9 मई को शपथ ग्रहण

May 8, 2026/
5:05 am

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के 4 दिन बाद शुक्रवार को नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।...

आरएसएस के कार्यक्रम में तीन कुलपतियों के शामिल होने से केरल में राजनीतिक तूफान, मुख्यमंत्री ने की निंदा | #साफ बात

June 15, 2026/
7:04 pm

केरल में तीन कुलपतियों के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है, जिसकी मुख्यमंत्री और...

बीच सड़क पर स्कूटी सवार दो बहनों से मारपीट:मां की दवाइयां लेकर लौट रही थी, मकरोनिया चौराहे पर रोका और मारपीट कर भागे युवक

April 13, 2026/
4:35 pm

सागर के मकरोनिया चौराहे के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने मां की दवाइयां लेकर लौट रही दो बहनों के...

राजनीति

बोमन ईरानी पर भड़कीं मंदाना करीमी:कहा- जब ईरानी मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी; एक्टर ने ट्रम्प पर तंज कसा था

बोमन ईरानी पर भड़कीं मंदाना करीमी:कहा- जब ईरानी मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी; एक्टर ने ट्रम्प पर तंज कसा था

एक्ट्रेस-मॉडल मंदाना करीमी ने एक्टर बोमन ईरानी के एक इंस्टाग्राम वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उन पर निशाना साधा। दरअसल, हाल ही में बोमन ईरानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानियों से बातचीत वाले बयान पर मजाकिया वीडियो पोस्ट किया था। इस पर मंदाना ने कमेंट करते हुए सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने लिखा, “बोमन ईरानी सर… अचानक आपको ईरान के बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत महसूस होने लगी है। समय भी बड़ा दिलचस्प है। कई सालों से ईरान में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए, परिवार टूट गए और हम जैसे लोगों ने यह सब झेला है, इस पर बात भी की है, लेकिन अब… एक वीडियो आया है, अब चिंता दिख रही है। अब गैस, ट्रम्प और ‘मेरे घर आओ’ जैसी बातों पर मजाक हो रहा है।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “सर, पूरे सम्मान के साथ, आप और पारसी समुदाय ईरान से जुड़े हैं। आप उस इतिहास और दर्द को अपने साथ रखते हैं, तो जब ईरानी लोग मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी? और अब अचानक, क्योंकि यह गैस, राजनीति और दुनिया भर की बातों से जुड़ गया है, तो इस पर टिप्पणी हो रही है? मतलब… पहले चुप्पी और अब मजाक, यह बदलाव बहुत जल्दी हो गया। खैर… बस एक बात नोट की है।” वहीं, बोमन ईरानी ने एक्ट्रेस के इस कमेंट पर रिएक्ट नहीं किया। बोमन ईरानी ने वीडियो में क्या कहा था? बोमन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रम्प ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों को बुलाया गया है, स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं यानी बोमन ईरानी। मैं तैयार हूं। हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” बोमन ने आगे कहा, “मेरी सिर्फ एक शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। उनकी टीम यहां मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आए। हम उन्हें उनकी पसंद का खाना खिलाएंगे, धानसक और कस्टर्ड खिलाएंगे और अगर ट्रम्प गैस सिलेंडर भी ले आएं, तो मुझे लगता है कि सबके लिए जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket