Thursday, 08 Oct 2026 | 03:08 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भारतीय डॉक्टर ने USG के ल‍िए बनाया AI टूल, सेकेंडों में तैयार होगी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट

authorimg

Last Updated:

नई दिल्‍ली में रहने वाले रेड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ तरुण कोठारी ने वेब आधारित एआई टूल डेवलप क‍िया है. र‍िपोर्टर डॉट रेडप्‍लस एआई नाम के इस टूल के माध्‍यम से सेकेंडों में यूएसजी या अल्‍ट्रासाउंड की र‍िपोर्ट तैयार हो जाएगी.

Zoom

भारतीय डॉक्‍टर तरुण कोठारी ने अल्‍ट्रासाउंड के ल‍िए एआई टूल बनाया है.

AI Tool For USG: आमतौर पर अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए कम से एक से दो घंटे या कहीं-कहीं तो पूरे एक दिन का इंतजार करना पड़ता है और मरीजों को दूसरे दिन रिपोर्ट मिलती है, लेकिन भारतीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण कोठारी ने ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल तैयार किया है जिसके इस्तेमाल से यह काम भी फुर्ती से पूरा हो सकेगा और सेकेंडों में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी.

डॉ. तरुण कोठारी ने एक बेव आधारित एआई प्लेटफॉर्म https://reporter.redplusai.com/ बनाया है जो रेडियोलॉजी में बड़ी क्रांति साबित हो सकता है. इस टूल से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट बेहद ही कम समय में तैयार हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि रिपोर्ट को तैयार करने में रेडियोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इन दोनों की मौजूदगी त जरूरी होगी लेकिन काम जल्दी हो जाएगा.

कोरोना महामारी के दौरान काफी लोकप्रिय हुए दिल्ली स्थित डॉ. तरुण कोठारी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट्स और सोनोलॉजिस्ट्स के लिए विकसित यह टूल रिपोर्ट लेखन की प्रक्रिया को काफी सरल बना देता है. इस टूल का फायदा यह है कि इसमें डॉक्टर को केवल अपने क्लिनिकल निष्कर्ष टाइप करने होते हैं और पलक झपकते ही एक संपूर्ण, संरचित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार हो जाती है.

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह वेब आधारित है और इसके लिए किसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है. मोबाइल हो या कंप्यूटर, इसे कहीं से भी उपयोग किया जा सकता है. इस टूल में डालने के बाद रिपोर्ट PDF के रूप में ऑटोमेटिक तरीके से सेव हो जाती है और फाइल का नाम भी अपने आप तैयार हो जाता है. जिससे डॉक्टरों का कीमती समय बचता है.

किन-किन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट होती तैयार?
यह टूल यूएसजी की प्रमुख श्रेणियों को कवर करता है. इनमें एब्डोमेन व पेल्विस, प्रसूति स्कैन, स्मॉल पार्ट्स, डॉप्लर और एमएसके. ये सभी आमतौर पर किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड हैं. यह टूल रोजाना क्लिनिकल अभ्यास के लिए बेस्ट किट की तरह काम करता है.

डॉ. तरुण ने बताया कि यह टूल एक भारतीय रेडियोलॉजिस्ट ने बनाया जो खुद रोजाना यूएसजी की रिपोर्टिंग करते हैं, इसलिए इसमें वास्तविक क्लिनिकल जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है.

इस टूल पर नए उपयोगकर्ताओं के लिए 300 निःशुल्क रिपोर्ट्स भी उपलब्ध हैं जो बिना किसी अग्रिम भुगतान के पढ़ी जा सकती हैं. यह उन सभी रेडियोलॉजिस्ट्स के लिए काफी सहयोगी है जो अपनी रिपोर्टिंग को तेज, सटीक और आधुनिक बनाना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
परमवीर ने ‘मर्दानी3’ और ‘धुरंधर’ का ऑफर ठुकरा दिया था:बोले- सही वक्त नहीं था, सीरीज की स्टारकास्ट बोली- सपना टूटना मरने जैसा है

April 30, 2026/
5:30 am

सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, टूटने और फिर खड़े होने की असली...

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Wankhede Stadium. (Picture Credit: AP)

March 29, 2026/
8:44 pm

आखरी अपडेट:मार्च 29, 2026, 20:44 IST एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, सस्मित पात्रा ने कहा कि वह...

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026 लाइव अपडेट: स्टालिन के नेतृत्व वाला ब्लॉक या एआईएडीएमके मोर्चा - किसकी बढ़त है?

April 28, 2026/
9:37 pm

एग्जिट पोल तमिलनाडु 2026 लाइव अपडेट: तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों में 84% से अधिक का ऐतिहासिक मतदान दर्ज...

IPL 2026 Schedule Announcement Live

March 11, 2026/
6:59 pm

आखरी अपडेट:मार्च 11, 2026, 18:59 IST पीएम मोदी ने डीएमके सरकार पर लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का...

ईरान से 7 साल बाद कच्चा तेल खरीद रहा भारत:चीन जा रहा था, बीच रास्ते से लौटा; इसी हफ्ते पूर्वी तट पर पहुंचेगा

April 8, 2026/
7:31 pm

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत ने 7 साल बाद ईरान से तेल खरीदना फिर शुरू किया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारतीय डॉक्टर ने USG के ल‍िए बनाया AI टूल, सेकेंडों में तैयार होगी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट

authorimg

Last Updated:

नई दिल्‍ली में रहने वाले रेड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ तरुण कोठारी ने वेब आधारित एआई टूल डेवलप क‍िया है. र‍िपोर्टर डॉट रेडप्‍लस एआई नाम के इस टूल के माध्‍यम से सेकेंडों में यूएसजी या अल्‍ट्रासाउंड की र‍िपोर्ट तैयार हो जाएगी.

Zoom

भारतीय डॉक्‍टर तरुण कोठारी ने अल्‍ट्रासाउंड के ल‍िए एआई टूल बनाया है.

AI Tool For USG: आमतौर पर अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए कम से एक से दो घंटे या कहीं-कहीं तो पूरे एक दिन का इंतजार करना पड़ता है और मरीजों को दूसरे दिन रिपोर्ट मिलती है, लेकिन भारतीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण कोठारी ने ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल तैयार किया है जिसके इस्तेमाल से यह काम भी फुर्ती से पूरा हो सकेगा और सेकेंडों में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी.

डॉ. तरुण कोठारी ने एक बेव आधारित एआई प्लेटफॉर्म https://reporter.redplusai.com/ बनाया है जो रेडियोलॉजी में बड़ी क्रांति साबित हो सकता है. इस टूल से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट बेहद ही कम समय में तैयार हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि रिपोर्ट को तैयार करने में रेडियोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इन दोनों की मौजूदगी त जरूरी होगी लेकिन काम जल्दी हो जाएगा.

कोरोना महामारी के दौरान काफी लोकप्रिय हुए दिल्ली स्थित डॉ. तरुण कोठारी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट्स और सोनोलॉजिस्ट्स के लिए विकसित यह टूल रिपोर्ट लेखन की प्रक्रिया को काफी सरल बना देता है. इस टूल का फायदा यह है कि इसमें डॉक्टर को केवल अपने क्लिनिकल निष्कर्ष टाइप करने होते हैं और पलक झपकते ही एक संपूर्ण, संरचित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार हो जाती है.

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह वेब आधारित है और इसके लिए किसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है. मोबाइल हो या कंप्यूटर, इसे कहीं से भी उपयोग किया जा सकता है. इस टूल में डालने के बाद रिपोर्ट PDF के रूप में ऑटोमेटिक तरीके से सेव हो जाती है और फाइल का नाम भी अपने आप तैयार हो जाता है. जिससे डॉक्टरों का कीमती समय बचता है.

किन-किन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट होती तैयार?
यह टूल यूएसजी की प्रमुख श्रेणियों को कवर करता है. इनमें एब्डोमेन व पेल्विस, प्रसूति स्कैन, स्मॉल पार्ट्स, डॉप्लर और एमएसके. ये सभी आमतौर पर किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड हैं. यह टूल रोजाना क्लिनिकल अभ्यास के लिए बेस्ट किट की तरह काम करता है.

डॉ. तरुण ने बताया कि यह टूल एक भारतीय रेडियोलॉजिस्ट ने बनाया जो खुद रोजाना यूएसजी की रिपोर्टिंग करते हैं, इसलिए इसमें वास्तविक क्लिनिकल जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है.

इस टूल पर नए उपयोगकर्ताओं के लिए 300 निःशुल्क रिपोर्ट्स भी उपलब्ध हैं जो बिना किसी अग्रिम भुगतान के पढ़ी जा सकती हैं. यह उन सभी रेडियोलॉजिस्ट्स के लिए काफी सहयोगी है जो अपनी रिपोर्टिंग को तेज, सटीक और आधुनिक बनाना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket