Monday, 06 Apr 2026 | 09:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मुरैना में एक लाख दो हजार की अवैध शराब जब्त:लकड़ी की गुमठी से हो रही थी बिक्री, एक गिरफ्तार

कैलारस थाना पुलिस ने बुधवार रात क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे एक लकड़ी की गुमठी पर छापा मारकर 1 लाख 2 हजार रुपए की अवैध शराब (देशी और अंग्रेजी) जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस गुमठी में शराब का स्टॉक रखकर ग्रामीण इलाकों में बेच रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कैलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्वारी बिलगांव में सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमठी में अवैध शराब का भारी मात्रा में भंडारण किया गया है। इसी गुमठी से इलाके में शराब की बिक्री भी की जा रही है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात मौके पर जाकर चेकिंग की। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी उसी गुमठी पर बैठा हुआ था। गुमठी की तलाशी लेने पर वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई अपराध पुलिस ने मौके से क्वारी बिलगांव निवासी आरोपी अरविंद कुशवाह पुत्र दीवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब भंडारण के मामले में पकड़े गए इस आरोपी पर शराब तस्करी के पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अरविंद कुशवाह इससे पहले भी कई बार अवैध शराब की तस्करी करने और उसे बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। टीआई बोले- अवैध शराब जब्त कर आरोपी को पकड़ा कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि जो क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे लकड़ी की गुमठी है उसमें शराब का भंडारण किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “शराब वही से बेची जा रही है। इस पर कार्यवाही करते हुए हमने अवैध शराब जब्त की है, आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुजरात HC बोला-मायके गई पत्नी को थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं:पति को आरोपों से बरी किया; अत्याचार साबित करने को मारपीठ के ठोस सबूत चाहिए

February 21, 2026/
2:29 am

गुजरात हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि पत्नी के बिना बताए मायके में रात रुकने पर पति द्वारा...

असम चुनाव: 'माफियाओं और गिरोहों के दुश्मनों में...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने भड़के प्रियंका गांधी पर, कहा- एक ही परिवार है...

April 1, 2026/
5:54 pm

कांग्रेस नेता श्रीकांत गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बुधवार को अंतिम रूप से आरोप लगाते हुए...

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

February 20, 2026/
4:30 am

मुंबई6 घंटे पहले कॉपी लिंक लॉरेंस गैंग से फिरौती की धमकी के बीच शुक्रवार दोपहर रणवीर सिंह लीलावती अस्पताल पहुंचे...

झाबुआ में जमीन विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष:राणापुर में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर, क्रॉस केस दर्ज

April 4, 2026/
11:45 pm

झाबुआ जिले के राणापुर स्थित नई मुस्लिम कॉलोनी में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक...

सेलिना जेटली बोलीं- महीनों से बेटों की आवाज नहीं सुनी:बच्चों के 14वें बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट की; पति पर लगा चुकीं टॉर्चर के गंभीर आरोप

March 25, 2026/
2:13 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वे...

‘गोविंदा बदलते हैं तो मैं माफ कर दूंगी’:एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- 40 साल का प्यार है, लेकिन अब दिल मजबूत है

February 18, 2026/
5:31 pm

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कभी दोनों के तलाक...

राजनीति

मुरैना में एक लाख दो हजार की अवैध शराब जब्त:लकड़ी की गुमठी से हो रही थी बिक्री, एक गिरफ्तार

मुरैना में एक लाख दो हजार की अवैध शराब जब्त:लकड़ी की गुमठी से हो रही थी बिक्री, एक गिरफ्तार

कैलारस थाना पुलिस ने बुधवार रात क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे एक लकड़ी की गुमठी पर छापा मारकर 1 लाख 2 हजार रुपए की अवैध शराब (देशी और अंग्रेजी) जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस गुमठी में शराब का स्टॉक रखकर ग्रामीण इलाकों में बेच रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कैलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्वारी बिलगांव में सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमठी में अवैध शराब का भारी मात्रा में भंडारण किया गया है। इसी गुमठी से इलाके में शराब की बिक्री भी की जा रही है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात मौके पर जाकर चेकिंग की। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी उसी गुमठी पर बैठा हुआ था। गुमठी की तलाशी लेने पर वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई अपराध पुलिस ने मौके से क्वारी बिलगांव निवासी आरोपी अरविंद कुशवाह पुत्र दीवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब भंडारण के मामले में पकड़े गए इस आरोपी पर शराब तस्करी के पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अरविंद कुशवाह इससे पहले भी कई बार अवैध शराब की तस्करी करने और उसे बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। टीआई बोले- अवैध शराब जब्त कर आरोपी को पकड़ा कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि जो क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे लकड़ी की गुमठी है उसमें शराब का भंडारण किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “शराब वही से बेची जा रही है। इस पर कार्यवाही करते हुए हमने अवैध शराब जब्त की है, आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket