Monday, 14 Sep 2026 | 01:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मुलताई में घर में आग लगी, 3 बाइक जली:25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन भी राख, 5 लाख का नुकसान

मुलताई के ग्राम मंगोना कला की पुरानी बस्ती में रविवार देर रात आग लग गई। घटना में ग्रामीण नामदेव उकंडे का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा लाखों का सामान बचाने का मौका भी नहीं मिला। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। रात के सन्नाटे में जब आग की ऊंची लपटें उठीं, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आनन-फानन में बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग काबू से बाहर हो गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। लाखों का सामान जलकर हुआ राख स्थानीय निवासी यश झरबड़े ने बताया कि इस हादसे में नामदेव उकंडे का सब कुछ बर्बाद हो गया है। घर में रखी तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा साल भर की मेहनत से उगाया गया करीब 25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन भी आग की भेंट चढ़ गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, परिवार को 5 लाख रुपए से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं, जांच में जुटा प्रशासन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। घटना की खबर मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी नुकसान का पंचनामा तैयार कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या कोई और वजह थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंडला-जबलपुर हाईवे पर 30 फीट नीचे खाई में गिरा हाईवा:कैबिन में फंसा ड्राइवर-कंडक्टर; सुरक्षित निकालकर दोनों को पहुंचाया अस्पताल

April 1, 2026/
11:07 am

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनी के पास बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मंडला से...

बुद्ध पूर्णिमा पर तुलाई बंद, किसानों ने किया चक्काजाम:आगर मालवा में बिना सूचना केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आश्वासन के बाद खुला मार्ग

May 1, 2026/
12:49 pm

आगर मालवा जिले के बड़ौद क्षेत्र में गेहूं खरीदी केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण तुलाई बंद होने...

Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026.

March 18, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 15:51 IST राज्यसभा चुनावों ने कांग्रेस की खामियां उजागर कर दी हैं, वरिष्ठों ने राहुल गांधी...

शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पेरेंट्स-स्टूडेंट्स में हड़कंप, बच्चों को लेने पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; खाली कराए परिसर

May 4, 2026/
11:11 am

हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई स्कूलों को बम से...

क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

May 11, 2026/
5:13 am

सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मुलताई में घर में आग लगी, 3 बाइक जली:25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन भी राख, 5 लाख का नुकसान

मुलताई में घर में आग लगी, 3 बाइक जली:25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन भी राख, 5 लाख का नुकसान

मुलताई के ग्राम मंगोना कला की पुरानी बस्ती में रविवार देर रात आग लग गई। घटना में ग्रामीण नामदेव उकंडे का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा लाखों का सामान बचाने का मौका भी नहीं मिला। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। रात के सन्नाटे में जब आग की ऊंची लपटें उठीं, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आनन-फानन में बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग काबू से बाहर हो गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। लाखों का सामान जलकर हुआ राख स्थानीय निवासी यश झरबड़े ने बताया कि इस हादसे में नामदेव उकंडे का सब कुछ बर्बाद हो गया है। घर में रखी तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा साल भर की मेहनत से उगाया गया करीब 25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन भी आग की भेंट चढ़ गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, परिवार को 5 लाख रुपए से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं, जांच में जुटा प्रशासन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। घटना की खबर मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी नुकसान का पंचनामा तैयार कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या कोई और वजह थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket