Sunday, 13 Sep 2026 | 07:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए हैं। खूब मीम्स बन रहे हैं। विपक्ष ‘मजबूर मंत्री’ वाला नैरेटिव गढ़ने में जुटा है। दिलचस्प है कि निशांत का बचाव उनकी पार्टी JDU के बड़े नेता भी करते नहीं दिख रहे हैं। क्या निशांत कुमार का बचाव नहीं कर JDU राहुल गांधी वाली गलती कर रही है। निशांत के सामने चुनौतियां क्या है। जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। क्या निशांत के साथ राहुल गांधी वाली गलती हो रही बिल्कुल। अभी निशांत कुमार जिस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं, ठीक ऐसा ही राहुल गांधी के साथ भी हुआ था। निशांत कुमार का स्वभाव शांत और अंतर्मुखी है। उनके मंत्री बनने पर विपक्षी ट्रोलर्स उन्हें ‘मजबूर मंत्री’ या अनुभवहीन बता रहे हैं। अगर JDU ने इस नैरेटिव को शुरुआत में ही तथ्यों के साथ नहीं काटा तो यह छवि स्थायी हो सकती है। जिसका नुकसान पार्टी को लंबे समय तक उठाना होगा। ट्रोलर्स को JDU नेता जवाब क्यों नहीं दे रहे? JDU नेताओं की चुप्पी या कम प्रतिक्रिया के पीछे 3 कारण… 1. परिवारवाद के आरोप से बचाव: नीतीश कुमार ने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया है। अब जब उनके बेटे मंत्री बने हैं, तो पार्टी नेता बहुत ज्यादा बचाव करके इस मुद्दे को और हवा नहीं देना चाहते। वे इसे लो-प्रोफाइल रखना चाहते हैं। यही स्थिति कांग्रेस के साथ थी। वे राहुल का बचाव करते थे तो वंशवाद की बहस छिड़ जाती थी। JDU भी इसी दुविधा में है कि अगर वे निशांत को युवा आइकन प्रोजेक्ट करेगी तो नीतीश कुमार का पुराना स्टैंड कमजोर पड़ जाएगा। 2. काम से जवाब दें: सियासी गलियारे में चर्चा है कि पार्टी का एक बड़ा हिस्सा चाहता है कि निशांत खुद अपनी क्षमता और काम से ट्रोलर्स को जवाब दें। अगर बड़े नेता उनके हर छोटे ट्रोल पर बोलेंगे, तो इससे निशांत की छवि सॉफ्ट लीडर की बनेगी। 3. पावर के साथ बैठा रहे समीकरण: अभी राज्य में सरकार का चेहरा सम्राट चौधरी हैं। अंदरखाने चर्चा है कि JDU के कई नेता अब नए सत्ता केंद्र के साथ तालमेल बिठाने में लगे हैं, जिससे निशांत के प्रति वैसी आक्रामकता नहीं दिख रही जो पहले नीतीश कुमार के लिए दिखती थी। निशांत के सामने 4 बड़ी चुनौतियां… 1. नीतीश के बेटे को ठीक करनी होगी बॉडी लैंग्वेज निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और मंत्री पद मिलने के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज और पर्सनालिटी चर्चा का केंद्र है। राजनीति में इमेज सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और कॉन्फिडेंस का पैमाना है। 2. स्वास्थ्य विभाग में छोड़नी होगी अपनी छाप निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। यह ऐसा विभाग है, जिसका आम जनता से सीधा कनेक्शन है। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था हमेशा से एक संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मुद्दा रही है। नवंबर 2024 की CAG रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं बुनियादी ढांचे और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रही हैं। 53% डॉक्टरों की कमी है। 3. पांच साल तक सभी 85 विधायकों को एकजुट रखना हाल की राजनीतिक परिस्थिति में गठबंधन और आंतरिक राजनीति के दौर में विधायकों को सहेज कर रखना किसी भी नेता के लिए सबसे कठिन परीक्षा है। निशांत कुमार को अपने पार्टी के सभी 85 विधायकों और 12 सांसदों को 5 साल तक एकजुट रखना होगा। 4. नीतीश कुमार से अलग अपना ‘ओरा’ बनाना

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मैहर में भीषण गर्मी ने नहीं लगेंगे स्कूल:प्राइमरी क्लास तक की छुट्टी घोषित, 6वीं से 12वीं की कक्षाएं लगेंगी

April 21, 2026/
3:45 pm

मैहर जिले में भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बिदिशा मुखर्जी ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के...

कटनी-जबलपुर बाईपास पर कार से 40 पेटी शराब पकड़ी:पटेरा शराब दुकान के गद्दीदार और ठेकेदार भी बने आरोपी, दो लोग गिरफ्तार

March 22, 2026/
10:41 pm

दमोह कोतवाली पुलिस ने कटनी-जबलपुर बाईपास पर एक कार से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की है। रविवार रात पुलिस...

'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

June 6, 2026/
3:11 pm

एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल ही में बताया कि अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान किसिंग...

Amit Shah has proven that while loudspeakers may still matter in elections, so does the spreadsheet. (X @AmitShah)

April 25, 2026/
7:15 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 07:15 IST दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस AAP की स्थापना ‘इंकलाब’ (क्रांति)...

दोस्त की मौत पर इमोशनल हुए सलमान:बोले- मौत से चैंपियन की तरह लड़ा, 42 साल का साथ छूटा; तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं

May 4, 2026/
2:40 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट...

पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

April 30, 2026/
1:26 am

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए हैं। खूब मीम्स बन रहे हैं। विपक्ष ‘मजबूर मंत्री’ वाला नैरेटिव गढ़ने में जुटा है। दिलचस्प है कि निशांत का बचाव उनकी पार्टी JDU के बड़े नेता भी करते नहीं दिख रहे हैं। क्या निशांत कुमार का बचाव नहीं कर JDU राहुल गांधी वाली गलती कर रही है। निशांत के सामने चुनौतियां क्या है। जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। क्या निशांत के साथ राहुल गांधी वाली गलती हो रही बिल्कुल। अभी निशांत कुमार जिस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं, ठीक ऐसा ही राहुल गांधी के साथ भी हुआ था। निशांत कुमार का स्वभाव शांत और अंतर्मुखी है। उनके मंत्री बनने पर विपक्षी ट्रोलर्स उन्हें ‘मजबूर मंत्री’ या अनुभवहीन बता रहे हैं। अगर JDU ने इस नैरेटिव को शुरुआत में ही तथ्यों के साथ नहीं काटा तो यह छवि स्थायी हो सकती है। जिसका नुकसान पार्टी को लंबे समय तक उठाना होगा। ट्रोलर्स को JDU नेता जवाब क्यों नहीं दे रहे? JDU नेताओं की चुप्पी या कम प्रतिक्रिया के पीछे 3 कारण… 1. परिवारवाद के आरोप से बचाव: नीतीश कुमार ने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया है। अब जब उनके बेटे मंत्री बने हैं, तो पार्टी नेता बहुत ज्यादा बचाव करके इस मुद्दे को और हवा नहीं देना चाहते। वे इसे लो-प्रोफाइल रखना चाहते हैं। यही स्थिति कांग्रेस के साथ थी। वे राहुल का बचाव करते थे तो वंशवाद की बहस छिड़ जाती थी। JDU भी इसी दुविधा में है कि अगर वे निशांत को युवा आइकन प्रोजेक्ट करेगी तो नीतीश कुमार का पुराना स्टैंड कमजोर पड़ जाएगा। 2. काम से जवाब दें: सियासी गलियारे में चर्चा है कि पार्टी का एक बड़ा हिस्सा चाहता है कि निशांत खुद अपनी क्षमता और काम से ट्रोलर्स को जवाब दें। अगर बड़े नेता उनके हर छोटे ट्रोल पर बोलेंगे, तो इससे निशांत की छवि सॉफ्ट लीडर की बनेगी। 3. पावर के साथ बैठा रहे समीकरण: अभी राज्य में सरकार का चेहरा सम्राट चौधरी हैं। अंदरखाने चर्चा है कि JDU के कई नेता अब नए सत्ता केंद्र के साथ तालमेल बिठाने में लगे हैं, जिससे निशांत के प्रति वैसी आक्रामकता नहीं दिख रही जो पहले नीतीश कुमार के लिए दिखती थी। निशांत के सामने 4 बड़ी चुनौतियां… 1. नीतीश के बेटे को ठीक करनी होगी बॉडी लैंग्वेज निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और मंत्री पद मिलने के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज और पर्सनालिटी चर्चा का केंद्र है। राजनीति में इमेज सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और कॉन्फिडेंस का पैमाना है। 2. स्वास्थ्य विभाग में छोड़नी होगी अपनी छाप निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। यह ऐसा विभाग है, जिसका आम जनता से सीधा कनेक्शन है। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था हमेशा से एक संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मुद्दा रही है। नवंबर 2024 की CAG रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं बुनियादी ढांचे और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रही हैं। 53% डॉक्टरों की कमी है। 3. पांच साल तक सभी 85 विधायकों को एकजुट रखना हाल की राजनीतिक परिस्थिति में गठबंधन और आंतरिक राजनीति के दौर में विधायकों को सहेज कर रखना किसी भी नेता के लिए सबसे कठिन परीक्षा है। निशांत कुमार को अपने पार्टी के सभी 85 विधायकों और 12 सांसदों को 5 साल तक एकजुट रखना होगा। 4. नीतीश कुमार से अलग अपना ‘ओरा’ बनाना

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket