Saturday, 10 Oct 2026 | 10:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है और मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी भी जताई है। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें प्राइवेसी और गरिमा दें। मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी कहानियां न फैलाएं। उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में हमें निजी समय देंगे।” बोले- आपसी सहमति से फैसला लिया
अपने नोट में कपल ने बताया कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, “मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में अनावश्यक दखल दिया जा रहा है। हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर इस मामले को सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे हकीकत से कोसों दूर हैं और वे भविष्य में भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अनफॉलो करने से शुरू हुईं अनबन की चर्चा तलाक की ये खबरें तब शुरू हुईं जब फैंस ने गौर किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बात सिर्फ अनफॉलो करने तक ही सीमित नहीं रही, सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि, मौनी की प्रोफाइल पर अब भी कुछ तस्वीरें मौजूद हैं। 2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उन्होंने मलियाली और बंगाली, दोनों रीति-रिवाजों से रस्में निभाई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RCB के अनुभवी गेंदबाज युवाओं को पछाड़ रहे:बॉलिंग कोच ने बताया मेन बॉलर्स के सफलता का राज, वैरिएशन नहीं 'हार्ड लेंथ' पर भरोसा

May 16, 2026/
6:35 pm

धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर...

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:76,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

July 23, 2026/
9:20 am

शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,400...

Gus Atkinson celebrates taking the wicket of New Zealand's Will O'Rourke (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 19:13 IST टीवीके की प्रतिक्रिया तब आई जब अन्नामलाई के ‘वी द लीडर्स’ आंदोलन ने समर्थकों...

मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:इंडस्ट्रीज एरिया, झुग्गी झोपड़ी समेत कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

April 6, 2026/
10:48 pm

मंदसौर शहर के कई इलाकों में कल (मंगलवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार, 11 केवी विद्युत...

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला

April 30, 2026/
1:13 pm

पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान...

X पर 3 साल बाद लौटे मार्क जुकरबर्ग:मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज स्पार्क 1.1' AI मॉडल, OpenAI और एंथ्रोपिक से मुकाबला

July 10, 2026/
12:17 pm

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने तीन साल से अधिक समय के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वापसी की...

‘जो समाज में नहीं आता, वो तो आतंकवादी होता है’:कपिल के शो में सुनील पाल का समय रैना पर तंज, समय ने दिया मजेदार जवाब

May 3, 2026/
3:36 pm

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक स्पेशल एपिसोड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है और मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी भी जताई है। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें प्राइवेसी और गरिमा दें। मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी कहानियां न फैलाएं। उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में हमें निजी समय देंगे।” बोले- आपसी सहमति से फैसला लिया
अपने नोट में कपल ने बताया कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, “मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में अनावश्यक दखल दिया जा रहा है। हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर इस मामले को सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे हकीकत से कोसों दूर हैं और वे भविष्य में भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अनफॉलो करने से शुरू हुईं अनबन की चर्चा तलाक की ये खबरें तब शुरू हुईं जब फैंस ने गौर किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बात सिर्फ अनफॉलो करने तक ही सीमित नहीं रही, सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि, मौनी की प्रोफाइल पर अब भी कुछ तस्वीरें मौजूद हैं। 2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उन्होंने मलियाली और बंगाली, दोनों रीति-रिवाजों से रस्में निभाई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket