Sunday, 13 Sep 2026 | 08:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

युवती का आरोप- इस्लाम धर्म अपनाने दबाव बनाया, रेप किया:क्लर्क पर FIR, इधर, युवक बोला- हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई, अब फंसा रहे

बड़वानी में धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपों को लेकर एक पेचीदा मामला सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि एक युवती ने अमन खान नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि सितंबर 2023 से अमन ने उसे शादी का झांसा देकर दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने एक छोटा वैवाहिक कार्यक्रम कर उसे भरोसे में लिया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। युवती का आरोप है कि अमन के परिवार (मां, बुआ और चाचा) ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने इस मामले में BNS की विभिन्न धाराओं और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमन खान आगर मालवा कलेक्टर ऑफिस में क्लर्क है। अमन खान का पक्ष: “साजिश के तहत फंसाया गया” दूसरी ओर, आरोपी अमन खान ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि युवती के परिवार ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन हिंदू धर्म अपनाने पर मजबूर किया। उनसे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई और अब “लव जिहाद” के नाम पर फंसाने की धमकी दी जा रही है। अमन का दावा है कि उन्होंने इस बारे में 8-9 दिन पहले पुलिस को आवेदन दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिंदू संगठनों की चेतावनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कृष्णा गोले ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल बड़वानी पुलिस दोनों तरफ के दावों और सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि सच सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोनू निगम फैन से बोले-पिटने वाले काम क्यों करते हो:लाइव कॉन्सर्ट में फैन स्टेज पर चढ़ा; सोनू ने कहा- अगली बार नहीं बचा पाऊंगा

May 12, 2026/
4:40 pm

सिंगर सोनू निगम कोल्हापुर में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। वह स्टेज पर...

आराध्या को सरप्राइज देने एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय:बेटी की दोस्तों के साथ वीडियो और तस्वीरें लेती दिखीं एक्ट्रेस

April 21, 2026/
6:59 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने...

CBSE 12th Result 2026 soon at cbseresults.nic.in and cbse.gov.in. (File/Representative Image)

April 21, 2026/
11:04 am

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 11:04 IST ममता बनर्जी 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में कोलकाता के भबानीपुर से चुनाव लड़...

तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव मिला:मौत से पहले कॉल पर हुआ था पति से झगड़ा, दो साल पहले हुई थी शादी

April 7, 2026/
9:31 am

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 साल की एक्ट्रेस डिप्रेशन...

अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर बैन लगाया:चीन ने आलोचना की, कहा- हमारी कंपनियों को दबाने की कोशिश

July 29, 2026/
4:35 pm

अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट और पावर इनवर्टर के नए आयात पर प्रतिबंध लगा...

2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

June 27, 2026/
11:24 am

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसे शनिवार को...

तस्वीर का विवरण

May 31, 2026/
4:37 pm

चुकंदर लिप बाम बनाने की सामग्री के लिए: 1 छोटा चम्मच, 1 छोटा नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच वैसलीन या...

रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा

May 18, 2026/
6:16 am

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी शर्तें रखी हैं। ईरान की फार्स न्यूज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

युवती का आरोप- इस्लाम धर्म अपनाने दबाव बनाया, रेप किया:क्लर्क पर FIR, इधर, युवक बोला- हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई, अब फंसा रहे

युवती का आरोप- इस्लाम धर्म अपनाने दबाव बनाया, रेप किया:क्लर्क पर FIR, इधर, युवक बोला- हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई, अब फंसा रहे

बड़वानी में धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपों को लेकर एक पेचीदा मामला सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि एक युवती ने अमन खान नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि सितंबर 2023 से अमन ने उसे शादी का झांसा देकर दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने एक छोटा वैवाहिक कार्यक्रम कर उसे भरोसे में लिया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। युवती का आरोप है कि अमन के परिवार (मां, बुआ और चाचा) ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने इस मामले में BNS की विभिन्न धाराओं और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमन खान आगर मालवा कलेक्टर ऑफिस में क्लर्क है। अमन खान का पक्ष: “साजिश के तहत फंसाया गया” दूसरी ओर, आरोपी अमन खान ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि युवती के परिवार ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन हिंदू धर्म अपनाने पर मजबूर किया। उनसे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई और अब “लव जिहाद” के नाम पर फंसाने की धमकी दी जा रही है। अमन का दावा है कि उन्होंने इस बारे में 8-9 दिन पहले पुलिस को आवेदन दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिंदू संगठनों की चेतावनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कृष्णा गोले ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल बड़वानी पुलिस दोनों तरफ के दावों और सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि सच सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket