Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:49 PM

Trending :

रणबीर-आलिया की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा:कारपेंटर की करंट लगने से मौत; हादसे के वक्त सेट पर थीं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की फिल्म सिटी के रॉयल पंप स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय सेट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट शूटिंग कर रही थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से घोषित 40 लाख रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की है ताकि मृतक के बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित हो सके। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। लगातार 20 घंटे काम करने का दावा
FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस घटना के बाद वर्कर्स के काम के घंटों पर सवाल उठाए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रधारी सिंह यादव हादसे से पहले लगातार तीन दिनों से बेहद कड़े शेड्यूल में काम कर रहे थे। वे सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। फेडरेशन का कहना है कि लगातार करीब 20 घंटे काम करने की वजह से थकावट और सुरक्षा इंतजामों में कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। फेडरेशन ने सभी प्रोडक्शन हाउसेज से सेट पर सख्त सेफ्टी चेक्स लागू करने की मांग की है। FWICE ने की नौकरी की मांग
हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। इस पर FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि मृतक के बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। परिवार को उनकी शिक्षा के लिए और मदद की जरूरत होगी, इसलिए मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 500 लाख रुपए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही फेडरेशन ने भंसाली प्रोडक्शंस से चंद्रधारी यादव की पत्नी को स्थाई आय के लिए नौकरी देने का भी आग्रह किया है। परिवार में पत्नी और दो बेटियां
मृतक चंद्रधारी सिंह यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़कर गए हैं। बीएन तिवारी ने टेक्नीशियन की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहद टैलेंटेड वर्कर थे और इस तरह उनका जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए दुखद है। फेडरेशन का कहना है कि वर्कर्स के काम के घंटों को रेगुलराइज किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में थकावट के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जनवरी 2027 में रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह साल 2022 की सफल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर और आलिया की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। विक्की कौशल भी इससे पहले रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुके हैं। भंसाली के साथ स्टार्स का पुराना कनेक्शन
इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। लगभग दो दशक बाद रणबीर फिर से भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 30, 2026/
1:01 pm

Last Updated:March 30, 2026, 13:01 IST Ayurvedic Remedy For Gas : ज्यादातर लोग इस असहजता से बचने के लिए तुरंत...

DNPA Appoints Puneet Gupta President; Mary Mathew VP

March 25, 2026/
2:15 pm

1 दिन पहले कॉपी लिंक पुनीत गुप्त टाइम्स इंटरनेट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने...

मूवी रिव्यू – ‘मां बहन’:माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी भी नहीं बचा पाईं यह बिखरी हुई डार्क कॉमेडी, हंसी से ज्यादा सिर पकड़ने पर मजबूर करती है

June 4, 2026/
5:00 pm

डार्क कॉमेडी बनाना आसान नहीं होता। इसमें अपराध भी चाहिए, हास्य भी चाहिए और किरदारों का पागलपन भी। नेटफ्लिक्स की...

कटनी में ट्रक घर में घुसा:बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, ड्राइवर नशे में धुत था

March 11, 2026/
9:05 pm

कटनी के कैमोर-मैहर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एसीसी कॉलोनी के पास संडे मार्केट...

Israel Iraq Military Base Exposed; Iran War Attack

May 18, 2026/
12:50 pm

काबुल/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक तारीख- 3 मार्च जगह- अल-नुखैब कस्बा, पश्चिमी इराक 29 साल का चरवाहा अवाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रणबीर-आलिया की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा:कारपेंटर की करंट लगने से मौत; हादसे के वक्त सेट पर थीं आलिया भट्ट

रणबीर-आलिया की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा:कारपेंटर की करंट लगने से मौत; हादसे के वक्त सेट पर थीं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की फिल्म सिटी के रॉयल पंप स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय सेट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट शूटिंग कर रही थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से घोषित 40 लाख रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की है ताकि मृतक के बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित हो सके। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। लगातार 20 घंटे काम करने का दावा
FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस घटना के बाद वर्कर्स के काम के घंटों पर सवाल उठाए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रधारी सिंह यादव हादसे से पहले लगातार तीन दिनों से बेहद कड़े शेड्यूल में काम कर रहे थे। वे सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। फेडरेशन का कहना है कि लगातार करीब 20 घंटे काम करने की वजह से थकावट और सुरक्षा इंतजामों में कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। फेडरेशन ने सभी प्रोडक्शन हाउसेज से सेट पर सख्त सेफ्टी चेक्स लागू करने की मांग की है। FWICE ने की नौकरी की मांग
हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। इस पर FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि मृतक के बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। परिवार को उनकी शिक्षा के लिए और मदद की जरूरत होगी, इसलिए मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 500 लाख रुपए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही फेडरेशन ने भंसाली प्रोडक्शंस से चंद्रधारी यादव की पत्नी को स्थाई आय के लिए नौकरी देने का भी आग्रह किया है। परिवार में पत्नी और दो बेटियां
मृतक चंद्रधारी सिंह यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़कर गए हैं। बीएन तिवारी ने टेक्नीशियन की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहद टैलेंटेड वर्कर थे और इस तरह उनका जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए दुखद है। फेडरेशन का कहना है कि वर्कर्स के काम के घंटों को रेगुलराइज किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में थकावट के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जनवरी 2027 में रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह साल 2022 की सफल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर और आलिया की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। विक्की कौशल भी इससे पहले रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुके हैं। भंसाली के साथ स्टार्स का पुराना कनेक्शन
इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। लगभग दो दशक बाद रणबीर फिर से भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket