Tuesday, 08 Sep 2026 | 08:05 AM

Trending :

राजगढ़ में गेहूं खरीदी अव्यवस्था पर किसानों का हाईवे जाम:स्लॉट-सैंपल विवाद, कम तोलकांटे-हम्माल से देरी; दोबारा जांच के बाद माने

राजगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के अंतिम चरण में किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। स्लॉट बुकिंग में परेशानी, सैंपल रिजेक्ट होने और तुलाई में देरी से नाराज किसानों ने गुरुवार को जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे मोहनपुरा डेम मार्ग स्थित वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक ही खेत के गेहूं के सैंपल में भेदभाव किया गया; एक ट्रॉली का सैंपल पास कर दिया गया, जबकि दूसरी का फेल कर दिया गया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बोले- दो दिन इंतजार करना पड़ रहा
किसानों ने यह भी बताया कि उन्हें तुलाई के लिए एक-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, खरीदी केंद्र पर संसाधनों की भारी कमी है। चार में से केवल दो तोल कांटे ही चालू हैं, जिससे तुलाई की गति धीमी हो गई है। इसके अतिरिक्त, निर्धारित 40 हम्मालों के स्थान पर केवल 18 हम्माल ही मौजूद हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सैंपल की दोबारा जांच कराई गई
सूचना मिलने पर एसडीएम निधि भारद्वाज और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की, जिसके बाद सैंपल की दोबारा जांच कराई गई और विवाद को सुलझाया गया। इसके बाद, किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। एसडीएम निधि भारद्वाज ने बताया कि संबंधित किसानों की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अतिरिक्त तोल कांटे लगाने और हम्मालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए कृषि विभाग और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jadejas 17th POTM & Archers Record

April 23, 2026/
4:30 am

लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन...

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:सरकार ने नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया; इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया

July 21, 2026/
11:26 am

नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। कैबिनेट ने...

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

July 16, 2026/
12:23 pm

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा...

नोएल टाटा नवंबर में वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे:आज 72वीं एजीएम में ऐलान किया; शेयरहोल्डर्स से कहा- यह मेरी आखिरी सालाना जनरल मीटिंग

June 30, 2026/
5:39 pm

नोएल टाटा इस साल नवंबर में 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा...

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जयपुर में किया था निकाह:फेक पासपोर्ट बनवाकर देश से भागा, सऊदी अरब में बनाया छिपने का ठिकाना

April 20, 2026/
12:00 pm

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज...

Madhuri Dixit Slams Body Shaming

May 31, 2026/
6:42 pm

23 मिनट पहले कॉपी लिंक कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर...

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

March 21, 2026/
5:30 am

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इससे 126 सीटों वाली...

मिसाइल अटैक से विदेश में फंसी अमीषा पटेल भारत लौटीं:कहा- दुआओं के लिए शुक्रिया; 24 घंटे की देरी के बाद मुंबई पहुंचीं फ्लाइट

May 6, 2026/
1:47 pm

एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिरकार सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। वह न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही थीं, लेकिन खाड़ी...

राजनीति

राजगढ़ में गेहूं खरीदी अव्यवस्था पर किसानों का हाईवे जाम:स्लॉट-सैंपल विवाद, कम तोलकांटे-हम्माल से देरी; दोबारा जांच के बाद माने

राजगढ़ में गेहूं खरीदी अव्यवस्था पर किसानों का हाईवे जाम:स्लॉट-सैंपल विवाद, कम तोलकांटे-हम्माल से देरी; दोबारा जांच के बाद माने

राजगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के अंतिम चरण में किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। स्लॉट बुकिंग में परेशानी, सैंपल रिजेक्ट होने और तुलाई में देरी से नाराज किसानों ने गुरुवार को जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे मोहनपुरा डेम मार्ग स्थित वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक ही खेत के गेहूं के सैंपल में भेदभाव किया गया; एक ट्रॉली का सैंपल पास कर दिया गया, जबकि दूसरी का फेल कर दिया गया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बोले- दो दिन इंतजार करना पड़ रहा
किसानों ने यह भी बताया कि उन्हें तुलाई के लिए एक-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, खरीदी केंद्र पर संसाधनों की भारी कमी है। चार में से केवल दो तोल कांटे ही चालू हैं, जिससे तुलाई की गति धीमी हो गई है। इसके अतिरिक्त, निर्धारित 40 हम्मालों के स्थान पर केवल 18 हम्माल ही मौजूद हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सैंपल की दोबारा जांच कराई गई
सूचना मिलने पर एसडीएम निधि भारद्वाज और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की, जिसके बाद सैंपल की दोबारा जांच कराई गई और विवाद को सुलझाया गया। इसके बाद, किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। एसडीएम निधि भारद्वाज ने बताया कि संबंधित किसानों की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अतिरिक्त तोल कांटे लगाने और हम्मालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए कृषि विभाग और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket