Sunday, 05 Apr 2026 | 04:47 PM

Trending :

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई क्या आपके शरीर का एक हिस्सा हो रहा सुन्न? बोलने में हो रही है दिक्कत… तो तुरंत हो जाएं सतर्क, यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है जानलेवा महंगी क्रीम छोड़िए, चेहरे पर कुदरती निखार के लिए रोज खाएं गुलाब से बना गुलकंद, गर्मी में शरीर रखता है ठंढा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 माह के शावक की मौत:9 महीने में पांचवीं घटना; अफसर बोले- दो बाघों के दहाड़ने की आवाज सुनी धनिया का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए हो सकता नुकसानदायक, शरीर में दिख सकते हैं ये इफेक्ट
EXCLUSIVE

रातभर घोड़े बेचकर सोने के बाद भी रहती है थकान, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत, जल्द कराएं चेकअप

authorimg

Last Updated:

Morning Fatigue Causes: रात को 8-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह थकान महसूस हो रही है, तो इसकी कई वजह हो सकती हैं. खराब स्लीप क्वालिटी, अत्यधिक तनाव, पोषण की कमी या स्लीप डिसऑर्डर के कारण यह परेशानी हो सकती है. यह समस्या शरीर और दिमाग दोनों से जुड़ी हो सकती है. अगर लगातार थकान हो, तो इस कंडीशन में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Zoom

स्ट्रेस और एंजायटी के कारण भी सुबह-सुबह थकान महसूस हो सकती है.

Reasons Behind Morning Tiredness: रात में चैन की नींद सोने के बाद अधिकतर लोग सुबह तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. हालांकि कुछ लोग यह शिकायत करते हैं कि पूरी रात सोने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह थकान होना केवल आलस या नींद की कमी से जुड़ी समस्या नहीं है, तो इसके पीछे सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है और समय रहते डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि रात में अगर नींद बार-बार टूटती है और स्लीप क्वालिटी खराब है, तो इसकी वजह से सुबह थकान महसूस हो सकती है. कई बार हम 7-8 घंटे सोते जरूर हैं, लेकिन नींद गहरी नहीं होती है. इससे शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता और सुबह उठने पर थकान बनी रहती है. दूसरा बड़ा कारण मानसिक तनाव और एंजायटी है. जब दिमाग लगातार सक्रिय रहता है और व्यक्ति तनाव में रहता है, तो शरीर ठीक से रिलैक्स नहीं हो पाता. भले ही आप सो रहे हों, लेकिन दिमाग पूरी तरह आराम नहीं करता, जिससे सुबह उठने पर भी थकान और भारीपन महसूस होता है. तनाव रहने पर यह समस्या और बढ़ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के अनुसार शरीर में पोषण की कमी भी सुबह की थकान का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकती है. खासकर आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है. इससे एनीमिया या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण व्यक्ति पर्याप्त नींद लेने के बावजूद भी थका हुआ महसूस करता है. संतुलित आहार और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति इस समस्या को कम कर सकती है. कुछ मामलों में यह समस्या स्लीप डिसऑर्डर जैसे- स्लीप एपनिया से भी जुड़ी होती है. इस स्थिति में सोते समय सांस लेने में रुकावट आती है, जिससे नींद बार-बार टूटती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. इसका असर अगले दिन की एनर्जी पर पड़ता है और व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है.

एक्सपर्ट की मानें तो खराब लाइफस्टाइल भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. देर रात खाना, कैफीन का ज्यादा सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित दिनचर्या शरीर के प्राकृतिक रिदम को बिगाड़ देते हैं. समय पर सोना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और स्क्रीन टाइम कम करना इस समस्या से राहत दिला सकता है. अगर इसके बावजूद थकान बनी रहती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करके सही कारण जानना और उसका इलाज कराना जरूरी है. कई बार यह थकान गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है, जिसका पता चेकअप के बाद ही लग सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं:बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा, JDU की लिस्ट कुछ देर बाद जारी होगी

March 4, 2026/
4:10 pm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। सीएम आवास पर अहम बैठक चल रही है।...

Bollywood Actress Kidnapping Murder Story; Meenakshi Thapa

March 25, 2026/
4:30 am

24 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के मीनाक्षी थापा हत्याकांड के पार्ट-1 में...

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

March 11, 2026/
9:05 am

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर...

Nagpur: Bhagwat Says World Needs Harmony, Not Conflict

March 20, 2026/
12:35 pm

नागपुर5 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की असली वजह...

एक्ट्रेस रश्मिका के हाथों में आज रचेगी मेहंदी:शाम को संगीत सेरेमनी; शादी कराने पंडित भी उदयपुर पहुंचे; दोनों कल लेंगे फेरे

February 25, 2026/
11:44 am

उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आज मेहंदी की रस्म होगी। शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा।...

RCB Yash Dayal IPL 2026 Update; Rape Case

March 24, 2026/
2:24 pm

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले कॉपी लिंक यश दयाल को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए...

बॉलीवुड की यादगार होली: कपूर, बच्चन से शाहरुख तक:आरके स्टूडियो से जलसा और मड आइलैंड तक सितारों की रंगीन होली के मशहूर किस्से

March 4, 2026/
5:30 am

बॉलीवुड और होली का बहुत पुराना रिश्ता है। पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बॉलीवुड सेलेब्स होली...

नवजातों के लिए ‘पहला टीका’ बनेगा मां का दूध:सेंट्रल इंडिया में भोपाल अकेला शहर जहां 3 सरकारी ह्यूमन मिल्क बैंक; हमीदिया अस्पताल में इसी महीने शुरू

March 10, 2026/
11:50 am

नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीबॉडी...

authorimg

March 30, 2026/
1:01 pm

Last Updated:March 30, 2026, 13:01 IST Ayurvedic Remedy For Gas : ज्यादातर लोग इस असहजता से बचने के लिए तुरंत...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

रातभर घोड़े बेचकर सोने के बाद भी रहती है थकान, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत, जल्द कराएं चेकअप

authorimg

Last Updated:

Morning Fatigue Causes: रात को 8-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह थकान महसूस हो रही है, तो इसकी कई वजह हो सकती हैं. खराब स्लीप क्वालिटी, अत्यधिक तनाव, पोषण की कमी या स्लीप डिसऑर्डर के कारण यह परेशानी हो सकती है. यह समस्या शरीर और दिमाग दोनों से जुड़ी हो सकती है. अगर लगातार थकान हो, तो इस कंडीशन में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Zoom

स्ट्रेस और एंजायटी के कारण भी सुबह-सुबह थकान महसूस हो सकती है.

Reasons Behind Morning Tiredness: रात में चैन की नींद सोने के बाद अधिकतर लोग सुबह तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. हालांकि कुछ लोग यह शिकायत करते हैं कि पूरी रात सोने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह थकान होना केवल आलस या नींद की कमी से जुड़ी समस्या नहीं है, तो इसके पीछे सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है और समय रहते डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि रात में अगर नींद बार-बार टूटती है और स्लीप क्वालिटी खराब है, तो इसकी वजह से सुबह थकान महसूस हो सकती है. कई बार हम 7-8 घंटे सोते जरूर हैं, लेकिन नींद गहरी नहीं होती है. इससे शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता और सुबह उठने पर थकान बनी रहती है. दूसरा बड़ा कारण मानसिक तनाव और एंजायटी है. जब दिमाग लगातार सक्रिय रहता है और व्यक्ति तनाव में रहता है, तो शरीर ठीक से रिलैक्स नहीं हो पाता. भले ही आप सो रहे हों, लेकिन दिमाग पूरी तरह आराम नहीं करता, जिससे सुबह उठने पर भी थकान और भारीपन महसूस होता है. तनाव रहने पर यह समस्या और बढ़ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के अनुसार शरीर में पोषण की कमी भी सुबह की थकान का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकती है. खासकर आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है. इससे एनीमिया या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण व्यक्ति पर्याप्त नींद लेने के बावजूद भी थका हुआ महसूस करता है. संतुलित आहार और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति इस समस्या को कम कर सकती है. कुछ मामलों में यह समस्या स्लीप डिसऑर्डर जैसे- स्लीप एपनिया से भी जुड़ी होती है. इस स्थिति में सोते समय सांस लेने में रुकावट आती है, जिससे नींद बार-बार टूटती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. इसका असर अगले दिन की एनर्जी पर पड़ता है और व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है.

एक्सपर्ट की मानें तो खराब लाइफस्टाइल भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. देर रात खाना, कैफीन का ज्यादा सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित दिनचर्या शरीर के प्राकृतिक रिदम को बिगाड़ देते हैं. समय पर सोना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और स्क्रीन टाइम कम करना इस समस्या से राहत दिला सकता है. अगर इसके बावजूद थकान बनी रहती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करके सही कारण जानना और उसका इलाज कराना जरूरी है. कई बार यह थकान गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है, जिसका पता चेकअप के बाद ही लग सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket