Thursday, 09 Apr 2026 | 06:42 PM

Trending :

प्रोटीन के लिए अंडे पर निर्भर हैं? ये 5 वेज फूड्स उससे कई कदम आगे हैं, जानकर रह जाएंगे हैरान शिवपुरी में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर एसडीएम को ज्ञापा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम टॉप पर:4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल जीते; जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज राजस्थानी केरी अचार रेसिपी: घर पर बनाएं राजस्थान की खास केरी अचार, 1 साल से भी ज्यादा कीमत; नोट करें रेसिपी 2026 की दुनियाभर की टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर-2:क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया की फिल्मों को पीछे छोड़ा, ₹1656 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन Punjab Chandigarh big news Update; Kotkapura Violence case | heritage street project cancel
EXCLUSIVE

रायसेन में संतान सुख का झांसा देकर ठगी:पूजा के बहाने अफसर की पत्नी से लाखों के जेवर लेकर महिला फरार

रायसेन की शीतल सिटी कॉलोनी में शनिवार को ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां संतान प्राप्ति का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला ने अधिकारी की पत्नी से लाखों रुपए के जेवर ठग लिए और फरार हो गई। घटना वित्त विभाग में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर ध्रुव पटेल के निवास की है। उनकी पत्नी मिथिलेश उस समय घर पर अकेली थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भिक्षा मांगने उनके घर पहुंची। गेट पर ही भिक्षा देने से इनकार करने पर महिला ने बाहर आकर देने या अंदर बुलाने की बात कही। सहज विश्वास में आकर मिथिलेश ने उसे घर के भीतर बुला लिया। संतान सुख और पूजा-पाठ का दिया लालच घर के अंदर पहुंचते ही आरोपी महिला ने संतान प्राप्ति और विशेष पूजा-पाठ का जिक्र शुरू किया। उसने दावा किया कि खास अनुष्ठान से घर में खुशियां आएंगी और इसी बहाने मिथिलेश को अपने भरोसे में ले लिया। पूजा के नाम पर पहले गले में पहना एक मंगलसूत्र उतरवाया, फिर दूसरा मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी भी मंगवा ली। जैसे ही मौका मिला, बुजुर्ग महिला जेवर लेकर चुपचाप घर से निकल गई। कुछ देर बाद मिथिलेश को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, पुलिस को यह भी पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही चोरी हो चुके हैं, जिससे आरोपी की पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी को घर में प्रवेश देने से पहले सतर्क रहें। विशेष रूप से पूजा-पाठ, संतान सुख या किसी चमत्कार का लालच देने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंजिंग जंपिंग- 65 वर्षीय गुरमीत ने खाई में लगाई छलांग:बेटे-बेटी ने चीयर कर कहा- गो मम्मी गो; लोग बोले- ये हैं असली वंडर वुमन

February 24, 2026/
5:30 am

डर? वो क्या होता है? जब नीचे 117 मीटर गहरी खाई देखी, तो डर नहीं, रोमांच महसूस हुआ। बस मन...

गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में

March 31, 2026/
5:03 am

पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास...

कुबेरेश्वरधाम में नववर्ष पर पांच क्विंटल घी खिचड़ी का भोग:हजारों श्रद्धालुओं ने शिव-शक्ति आराधना कर प्रसादी ग्रहण की; रुद्राक्ष वितरण भी हुआ

March 19, 2026/
7:48 pm

गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...

PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

March 31, 2026/
10:13 am

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रायसेन में संतान सुख का झांसा देकर ठगी:पूजा के बहाने अफसर की पत्नी से लाखों के जेवर लेकर महिला फरार

रायसेन में संतान सुख का झांसा देकर ठगी:पूजा के बहाने अफसर की पत्नी से लाखों के जेवर लेकर महिला फरार

रायसेन की शीतल सिटी कॉलोनी में शनिवार को ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां संतान प्राप्ति का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला ने अधिकारी की पत्नी से लाखों रुपए के जेवर ठग लिए और फरार हो गई। घटना वित्त विभाग में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर ध्रुव पटेल के निवास की है। उनकी पत्नी मिथिलेश उस समय घर पर अकेली थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भिक्षा मांगने उनके घर पहुंची। गेट पर ही भिक्षा देने से इनकार करने पर महिला ने बाहर आकर देने या अंदर बुलाने की बात कही। सहज विश्वास में आकर मिथिलेश ने उसे घर के भीतर बुला लिया। संतान सुख और पूजा-पाठ का दिया लालच घर के अंदर पहुंचते ही आरोपी महिला ने संतान प्राप्ति और विशेष पूजा-पाठ का जिक्र शुरू किया। उसने दावा किया कि खास अनुष्ठान से घर में खुशियां आएंगी और इसी बहाने मिथिलेश को अपने भरोसे में ले लिया। पूजा के नाम पर पहले गले में पहना एक मंगलसूत्र उतरवाया, फिर दूसरा मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी भी मंगवा ली। जैसे ही मौका मिला, बुजुर्ग महिला जेवर लेकर चुपचाप घर से निकल गई। कुछ देर बाद मिथिलेश को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, पुलिस को यह भी पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही चोरी हो चुके हैं, जिससे आरोपी की पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी को घर में प्रवेश देने से पहले सतर्क रहें। विशेष रूप से पूजा-पाठ, संतान सुख या किसी चमत्कार का लालच देने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket