Wednesday, 08 Apr 2026 | 10:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

लाल फूल का सुपर ड्रिंक, गर्मी में शरीर के लिए AC, पेट के लिए वरदान, दिल-लिवर भी रहेंगे दुरुस्त!

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में गुड़हल का शरबत एक बेहतरीन नेचुरल कूलिंग ड्रिंक माना जा रहा है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, लिवर भी स्वस्थ बना रहता है, जानें इसकी रेसिपी…

Gudhal Sharbat Recipe: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. आमतौर पर लोग नींबू पानी, शर्बत या ग्लूकोज का सेवन करते हैं, लेकिन इन सबके बीच गुड़हल के फूलों का शरबत सेहतमंद विकल्प बनकर उभर रहा है. यह पारंपरिक पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है.

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है. ऐसे में गुड़हल के फूलों का शरबत नियमित रूप से पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. यह थकान को दूर करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. गुड़हल का शरबत केवल ठंडक ही नहीं देता, बल्कि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है.

ऐसे बनता है ये शरबत
गुड़हल का शरबत बेचने वाले प्रमोद कुशवाहा ने बताया, एक कप गुड़हल के फूल, स्वादानुसार चीनी पाउडर, 2-3 चम्मच नींबू का रस, 4-5 कप पानी, बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है. सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़हल के फूल व पुदीना डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें. इसके बाद मिश्रण को ठंडा कर छान लें. फिर इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह घोलें. अंत में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

शरबत पीने के इतने फायदे
डॉ. विपिन सिंह ने बताया, आयुर्वेद में गुड़हल को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा माना गया है. इसके फूल, पत्ते और जड़ें कई रोगों के उपचार में उपयोगी होती हैं. यह विशेष रूप से पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है और त्वचा, बाल, हृदय व पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. गुड़हल के फूलों का उपयोग बालों के लिए भी फायदेमंद है. इसका पेस्ट या तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, डैंड्रफ कम होता है और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या में भी राहत मिलती है.

गुड़हल की चाय भी कमाल!
गुड़हल की चाय उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने, पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाने में भी सहायक मानी जाती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और गले की खराश, खांसी व फ्लू जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

February 19, 2026/
9:27 am

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

नाक से खून आना

February 21, 2026/
9:41 pm

Last Updated:February 21, 2026, 21:41 IST सनन्दन उपाध्याय/बलिया: हर जगह दिखने वाली साधारण घास, जो खेत से लेकर आंगन और...

युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई:खर्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा

March 23, 2026/
5:23 am

अमेरिका-इजराइल के साथ युद्ध लड़ रहे ईरान ने जंग को भी अवसर में बदल दिया है। अमेरिका ने खर्ग आइलैंड...

Datia MLA Rajendra Bharti Assembly Membership Terminated

April 3, 2026/
10:01 am

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रात में ही विधानसभा सचिवालय पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र...

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 today on rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 31, 2026/
8:16 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 08:16 IST पश्चिम बंगाल 2026 चुनाव एक उच्च जोखिम वाली प्रतियोगिता है जो ममता बनर्जी के...

हिमाचल में अफसरों की लड़ाई सामने आई:चीफ सेक्रेटरी ने 3 पूर्व CS को लपेटा, विधानसभा में चेस्टर-हिल विवाद गूंजा, अधिकारी को हटाने की मांग

March 31, 2026/
2:50 pm

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मुख्य सचिव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला गूंजा। बीजेपी विधायक सत्तपाल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लाल फूल का सुपर ड्रिंक, गर्मी में शरीर के लिए AC, पेट के लिए वरदान, दिल-लिवर भी रहेंगे दुरुस्त!

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में गुड़हल का शरबत एक बेहतरीन नेचुरल कूलिंग ड्रिंक माना जा रहा है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, लिवर भी स्वस्थ बना रहता है, जानें इसकी रेसिपी…

Gudhal Sharbat Recipe: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. आमतौर पर लोग नींबू पानी, शर्बत या ग्लूकोज का सेवन करते हैं, लेकिन इन सबके बीच गुड़हल के फूलों का शरबत सेहतमंद विकल्प बनकर उभर रहा है. यह पारंपरिक पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है.

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है. ऐसे में गुड़हल के फूलों का शरबत नियमित रूप से पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. यह थकान को दूर करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. गुड़हल का शरबत केवल ठंडक ही नहीं देता, बल्कि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है.

ऐसे बनता है ये शरबत
गुड़हल का शरबत बेचने वाले प्रमोद कुशवाहा ने बताया, एक कप गुड़हल के फूल, स्वादानुसार चीनी पाउडर, 2-3 चम्मच नींबू का रस, 4-5 कप पानी, बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है. सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़हल के फूल व पुदीना डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें. इसके बाद मिश्रण को ठंडा कर छान लें. फिर इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह घोलें. अंत में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

शरबत पीने के इतने फायदे
डॉ. विपिन सिंह ने बताया, आयुर्वेद में गुड़हल को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा माना गया है. इसके फूल, पत्ते और जड़ें कई रोगों के उपचार में उपयोगी होती हैं. यह विशेष रूप से पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है और त्वचा, बाल, हृदय व पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. गुड़हल के फूलों का उपयोग बालों के लिए भी फायदेमंद है. इसका पेस्ट या तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, डैंड्रफ कम होता है और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या में भी राहत मिलती है.

गुड़हल की चाय भी कमाल!
गुड़हल की चाय उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने, पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाने में भी सहायक मानी जाती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और गले की खराश, खांसी व फ्लू जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket