Wednesday, 22 Jul 2026 | 01:49 PM

Trending :

The habit of plucking eyelashes has become a business worth Rs 77 crore. मक्खियों से कैसे पाएं छुटकारा: बारिश और गर्मियों में मक्खियों ने रखा है नाक में दम, ये 5 आसान घरेलू उपाय चुकियों में दिखाएंगे असर चांदी ₹3034 महंगी होकर ₹2.26 लाख पर पहुंची:3 दिन में कीमत ₹10764 बढ़ी, सोना आज ₹2,303 बढ़कर ₹1.43 लाख पर पहुंचा चांदी ₹3034 महंगी होकर ₹2.26 लाख पर पहुंची:3 दिन में कीमत ₹10764 बढ़ी, सोना आज ₹2,303 बढ़कर ₹1.43 लाख पर पहुंचा आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद
EXCLUSIVE

शमी ने बंगाल टी-20 लीग में हैट्रिक ली:सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने राढ़ टाइगर्स को 24 रन से हराया, विशाल भाटी ने 86 रन बनाए

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल टी-20 लीग सीजन 3 में हैट्रिक ली। शनिवार को ईडनगार्डन्स में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स और राढृ टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर अपनी टीम सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स को 24 जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने विशाल भाटी की 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राढ़ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। सिलीगुड़ी के लिए शमी ने 27 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि करण लाल ने 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 16वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर झटके विकेट मैच के 16वें ओवर में मोहम्मद शमी ने ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद (पांचवीं गेंद) पर रोहित कुमार को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओवर की आखिरी यानी छठी गेंद पर दीपांजन मुखर्जी को आउट कर शमी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। शमी ने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। विशाल भाटी और प्रमोद चंदीला की तेज बल्लेबाजी इससे पहले सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। टीम के बल्लेबाज विशाल भाटी ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। विशाल ने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए। पारी के आखिरी ओवरों में प्रमोद चंदीला ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। प्रमोद ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 36 रन ठोककर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। राढ़ टाइगर्स के लिए शुभम और राहुल की पारी बेकार गई 209 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी श्राची राढ़ टाइगर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, शुभम डे सीनियर ने 25 गेंदों में 48 रन और राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर मैच को संभाला, लेकिन शमी और करण लाल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम लक्ष्य से 24 रन दूर रह गई। राढ़ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। दिन के पहले मैच में मालदा ने मुर्शिदाबाद किंग्स को हराया शनिवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में सोबिस्को स्मैशर्स मालदा ने मुर्शिदाबाद किंग्स को 7 विकेट से मात दी। बारिश के कारण इस मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया था। पहले बैटिंग करते हुए मुर्शिदाबाद किंग्स ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बनाए थे। टीम की तरफ से दीपांशु ने सबसे ज्यादा 47 रन (33 गेंद) बनाए। मालदा के गेंदबाज सूरज सिंधु जायसवाल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए। ऋतम पोरेल और अभिमन्यु ईश्वरन ने दिलाई मालदा को जीत 135 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मालदा की टीम ने बेहद आसानी से 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 138 रन बना लिए और मैच जीत लिया। मालदा की जीत में ऋतम पोरेल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के कप्तान और घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 31 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सीहोर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज:दिन में गर्मी, रात में बारिश; जानिए पिछले हफ्ते किस तरह बदलता रहा टेम्प्रेचर

April 6, 2026/
10:07 am

सीहोर जिले में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। दिन में जहां तेज...

Starting from 2026, CBSE has introduced a two-exam system for Class 10 students.(Representative/File Photo)

June 16, 2026/
2:22 pm

आखरी अपडेट:16 जून, 2026, 14:22 IST सिख समुदाय के भीतर संस्था के प्रभाव को देखते हुए, अकाल तख्त का निर्णय...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'कैसी भाषा बोल रहे गृह मंत्री', अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने कसा बोल तंज, लगाए ये गंभीर आरोप

April 25, 2026/
7:56 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित शाह ने अंतरराष्ट्रीय गुंडों को जेल की धमकी...

ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ में धर्मेंद्र को नहीं मिली जगह:हेमा मालिनी बोलीं- धरमजी को इन अवॉर्ड्स की परवाह नहीं थी, दर्शकों का प्यार पुरस्कार था

March 16, 2026/
6:13 pm

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट को लेकर इस साल सोशल मीडिया पर बहस छिड़...

चरवाहे ने देख लिया था इजराइल का सीक्रेट सैन्य ठिकाना:हेलिकॉप्टर से पीछा कर मारा, तब खुला इराक में इजराइली कैंप का राज

May 18, 2026/
12:50 pm

तारीख- 3 मार्च जगह- अल-नुखैब कस्बा, पश्चिमी इराक 29 साल का चरवाहा अवाद अल-शम्मारी अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जरूरी सामान...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

May 14, 2026/
8:35 am

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम...

साहिबजादा फरहान ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:जैक्स और शल्कविक को पीछे छोड़ा, विमेंस कैटेगरी में भारतीय बॉलर अरुंधति को मिला अवॉर्ड

March 23, 2026/
3:51 pm

पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को ICC ने फरवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने इस रेस इंग्लैंड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शमी ने बंगाल टी-20 लीग में हैट्रिक ली:सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने राढ़ टाइगर्स को 24 रन से हराया, विशाल भाटी ने 86 रन बनाए

शमी ने बंगाल टी-20 लीग में हैट्रिक ली:सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने राढ़ टाइगर्स को 24 रन से हराया, विशाल भाटी ने 86 रन बनाए

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल टी-20 लीग सीजन 3 में हैट्रिक ली। शनिवार को ईडनगार्डन्स में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स और राढृ टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर अपनी टीम सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स को 24 जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने विशाल भाटी की 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राढ़ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। सिलीगुड़ी के लिए शमी ने 27 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि करण लाल ने 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 16वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर झटके विकेट मैच के 16वें ओवर में मोहम्मद शमी ने ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद (पांचवीं गेंद) पर रोहित कुमार को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओवर की आखिरी यानी छठी गेंद पर दीपांजन मुखर्जी को आउट कर शमी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। शमी ने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। विशाल भाटी और प्रमोद चंदीला की तेज बल्लेबाजी इससे पहले सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। टीम के बल्लेबाज विशाल भाटी ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। विशाल ने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए। पारी के आखिरी ओवरों में प्रमोद चंदीला ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। प्रमोद ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 36 रन ठोककर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। राढ़ टाइगर्स के लिए शुभम और राहुल की पारी बेकार गई 209 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी श्राची राढ़ टाइगर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, शुभम डे सीनियर ने 25 गेंदों में 48 रन और राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर मैच को संभाला, लेकिन शमी और करण लाल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम लक्ष्य से 24 रन दूर रह गई। राढ़ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। दिन के पहले मैच में मालदा ने मुर्शिदाबाद किंग्स को हराया शनिवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में सोबिस्को स्मैशर्स मालदा ने मुर्शिदाबाद किंग्स को 7 विकेट से मात दी। बारिश के कारण इस मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया था। पहले बैटिंग करते हुए मुर्शिदाबाद किंग्स ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बनाए थे। टीम की तरफ से दीपांशु ने सबसे ज्यादा 47 रन (33 गेंद) बनाए। मालदा के गेंदबाज सूरज सिंधु जायसवाल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए। ऋतम पोरेल और अभिमन्यु ईश्वरन ने दिलाई मालदा को जीत 135 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मालदा की टीम ने बेहद आसानी से 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 138 रन बना लिए और मैच जीत लिया। मालदा की जीत में ऋतम पोरेल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के कप्तान और घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 31 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket