Wednesday, 16 Sep 2026 | 12:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शिवपुरी के बदरवास में दो दुकानों में लगी आग:जेसीबी से शटर-दीवार तोड़ी, ढाई घंटे में पाया काबू, डिफ्रीजर, माइक्रोवेव समेत लाखों का सामान जला

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। किराना और बेकरी की इन दुकानों में लगी आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, बदरवास निवासी विष्णु सिंघल अपने मकान के नीचे किराने की थोक दुकान चलाते हैं और परिवार के साथ ऊपर रहते हैं। उनकी एक दुकान नंद किशोर यादव को किराए पर दी गई थी, जिसमें बेकरी का संचालन होता था। शटर तोड़कर आग पर पाया काबू
नंद किशोर यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी और उस समय सब सामान्य था। वहीं, रात करीब 2 बजे विष्णु सिंघल के बेटे ने दुकान से धुआं उठते देखा। नीचे पहुंचने पर शटर के अंदर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी बुलाई गई, जिसकी मदद से दोनों दुकानों के शटर तोड़े गए। आग परचून के गोदाम तक तेजी से फैल चुकी थी, जिसके कारण एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। बदरवास और कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फ्रिज, माइक्रोवेव,ओवन समेत अन्य सामान जला
नंद किशोर यादव ने बताया कि उनकी बेकरी में रखे डिफ्रीजर, माइक्रोवेव, फ्रिज और ओवन सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गए। विष्णु सिंघल के अनुसार, उनकी परचून की थोक दुकान का लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग सबसे पहले किस दुकान में लगी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोजशाला-केस;हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दिया हदीस का हवाला:दलील- ब्रिटिश म्यूजियम की वाग्देवी प्रतिमा भी मंदिर होने का बड़ा प्रमाण

April 15, 2026/
11:22 pm

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में धार की ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर बुधवार को एक...

भगवान शिव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह:अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के खरीदे राइट्स

May 13, 2026/
5:28 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर के एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘उन्होंने अपने प्रोडक्शन...

Hydrogen & 12 Vande Bharat Sleeper Trains Launch 2026

April 11, 2026/
5:34 pm

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 1128 होगी। ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट, मॉडर्न पैंट्री के...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन:प्रकाश राज बोले- आपने सरकार को घुटनों पर ला दिया'; वीर दास ने कहा- अब जश्न मनाइए

July 25, 2026/
4:11 pm

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाले बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के...

टीकमगढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले:एसपी दफ्तर-कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरे; विवाह घर की दीवार क्षतिग्रस्त

April 30, 2026/
5:57 pm

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो...

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

May 10, 2026/
6:30 am

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिवपुरी के बदरवास में दो दुकानों में लगी आग:जेसीबी से शटर-दीवार तोड़ी, ढाई घंटे में पाया काबू, डिफ्रीजर, माइक्रोवेव समेत लाखों का सामान जला

शिवपुरी के बदरवास में दो दुकानों में लगी आग:जेसीबी से शटर-दीवार तोड़ी, ढाई घंटे में पाया काबू, डिफ्रीजर, माइक्रोवेव समेत लाखों का सामान जला

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। किराना और बेकरी की इन दुकानों में लगी आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, बदरवास निवासी विष्णु सिंघल अपने मकान के नीचे किराने की थोक दुकान चलाते हैं और परिवार के साथ ऊपर रहते हैं। उनकी एक दुकान नंद किशोर यादव को किराए पर दी गई थी, जिसमें बेकरी का संचालन होता था। शटर तोड़कर आग पर पाया काबू
नंद किशोर यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी और उस समय सब सामान्य था। वहीं, रात करीब 2 बजे विष्णु सिंघल के बेटे ने दुकान से धुआं उठते देखा। नीचे पहुंचने पर शटर के अंदर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी बुलाई गई, जिसकी मदद से दोनों दुकानों के शटर तोड़े गए। आग परचून के गोदाम तक तेजी से फैल चुकी थी, जिसके कारण एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। बदरवास और कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फ्रिज, माइक्रोवेव,ओवन समेत अन्य सामान जला
नंद किशोर यादव ने बताया कि उनकी बेकरी में रखे डिफ्रीजर, माइक्रोवेव, फ्रिज और ओवन सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गए। विष्णु सिंघल के अनुसार, उनकी परचून की थोक दुकान का लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग सबसे पहले किस दुकान में लगी थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket