Monday, 14 Sep 2026 | 06:44 AM

Trending :

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली Andhra Pradesh Paramedical Interns Protest बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में
EXCLUSIVE

श्योपुर में आंधी-बारिश से बदला मौसम:पकी फसलों को होगा नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

श्योपुर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, जो मौसम बदलने का संकेत दे रही थी। दोपहर होते-होते बादल और घने हो गए, जिसके बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर धूल का गुबार भी उड़ता देखा गया। आमजन ने मौसम में आई ठंडक से राहत महसूस की, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता का विषय बन गई है। इस समय खेतों में गेहूं और चने की फसलें पूरी तरह पककर तैयार खड़ी हैं। तेज हवा और बारिश के कारण फसलों के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर गेहूं की फसलें खेतों में बिछी हुई नजर आईं। जिले के आसपास के गांव सोईंकला में भी तेज बारिश होने की सूचना मिली है, जिससे किसानों की चिंता और गहरी हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। फसल कटाई का समय नजदीक है और इस तरह की बारिश उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। बारिश जारी रहने से होगा नुकसान जिले में रबी की फसलें इस समय अंतिम चरण में हैं। ऐसे में मौसम का यह बदलाव किसानों के लिए नुकसान दायक माना जा रहा है। यदि बारिश जारी रहती है या आंधी का असर बढ़ता है, तो फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे जल्द से जल्द फसल की कटाई कर संभावित नुकसान से बच सकें। प्रशासन और मौसम विभाग भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 1 मौत:3 लोग गंभीर, कई लोग मलबे में दबे, रातभर चलेगा रेस्क्यू; बिल्डिंग गिरने का VIDEO

April 4, 2026/
6:21 pm

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे चार मंजिला अग्रवाल लॉज...

नवीन बोले- ईशान किशन का विकेट जिंदगी भर याद रहेगा:UPL को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया; IPL कैंप पहुंचे

March 31, 2026/
5:30 am

ईशान किशन जैसे बड़े बल्लेबाज का विकेट लेना, वह भी अपने डेब्यू मैच में… यह पल जिंदगी भर याद रहेगा।...

#ब्रेकिंगन्यूज़ | बागी यूबीटी सांसद नागेश अष्टिकर ने चुप्पी तोड़ी, सेना में फूट के लिए संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया

June 21, 2026/
4:29 pm

| “हम पर भरोसा नहीं किया गया,” बागी यूबीटी सांसद नागेश अष्टिकर ने चुप्पी तोड़ी, उन्होंने सेना में फूट के...

authorimg

May 17, 2026/
9:05 am

World hypertension day 2026: आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इसकी शुरुआत...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 7 की मौत:18 गंभीर रूप से घायल; शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला

August 2, 2026/
8:54 pm

इस्लामाबाद3 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाके के बाद घायलों की तस्वीरें। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

श्योपुर में आंधी-बारिश से बदला मौसम:पकी फसलों को होगा नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

श्योपुर में आंधी-बारिश से बदला मौसम:पकी फसलों को होगा नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

श्योपुर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, जो मौसम बदलने का संकेत दे रही थी। दोपहर होते-होते बादल और घने हो गए, जिसके बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर धूल का गुबार भी उड़ता देखा गया। आमजन ने मौसम में आई ठंडक से राहत महसूस की, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता का विषय बन गई है। इस समय खेतों में गेहूं और चने की फसलें पूरी तरह पककर तैयार खड़ी हैं। तेज हवा और बारिश के कारण फसलों के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर गेहूं की फसलें खेतों में बिछी हुई नजर आईं। जिले के आसपास के गांव सोईंकला में भी तेज बारिश होने की सूचना मिली है, जिससे किसानों की चिंता और गहरी हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। फसल कटाई का समय नजदीक है और इस तरह की बारिश उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। बारिश जारी रहने से होगा नुकसान जिले में रबी की फसलें इस समय अंतिम चरण में हैं। ऐसे में मौसम का यह बदलाव किसानों के लिए नुकसान दायक माना जा रहा है। यदि बारिश जारी रहती है या आंधी का असर बढ़ता है, तो फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे जल्द से जल्द फसल की कटाई कर संभावित नुकसान से बच सकें। प्रशासन और मौसम विभाग भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket