Tuesday, 22 Sep 2026 | 01:05 PM

Trending :

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति बेचने पर रोक:करिश्मा कपूर के बच्चों का वसीयत में जालसाजी का आरोप; दिल्ली HC ने संपत्ति को फ्रीज किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति बेचने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने संजय की संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश देते हुए उनकी तीसरी पत्नी, प्रिया सचदेवा कपूर को इन्हें बेचने रोका है। यह आदेश बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों, कियान और समायरा की याचिका पर दिया गया है। बच्चों ने लगाया वसीयत में जालसाजी का आरोप
करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने कोर्ट में दावा किया है कि प्रिया सचदेवा ने उनके पिता की एक फर्जी वसीयत तैयार की है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने कोर्ट में संपत्तियों की जो लिस्ट पेश की है, वह अधूरी है। उनके मुताबिक, इस लिस्ट में संजय की कई महंगी रोलेक्स घड़ियां, पोलो खेलने वाले कीमती घोड़े और करोड़ों की पेंटिंग्स का जिक्र नहीं किया गया है। बच्चों का कहना है कि संजय कपूर की कई अचल संपत्तियां भी इस सूची से बाहर रखी गई हैं। कोर्ट ने बैंक खातों पर भी लगाई रोक
सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि संजय कपूर की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना जरूरी है ताकि उसे नष्ट न किया जा सके। कोर्ट ने प्रिया सचदेवा को किसी भी संपत्ति को बेचने से रोक दिया है और संजय के बैंक खातों के संचालन पर भी फिलहाल पाबंदी लगा दी है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब यह साबित करने की जिम्मेदारी प्रिया की है कि वसीयत असली है। अगर अभी कार्रवाई नहीं की गई और बाद में वसीयत फर्जी निकली, तो यह बच्चों के साथ बड़ा अन्याय होगा। पूरे कपूर परिवार में चल रही है कानूनी जंग
यह विवाद केवल बच्चों और प्रिया सचदेवा तक सीमित नहीं है। संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी बहन मंदिरा कपूर के साथ भी प्रिया का विवाद चल रहा है। पिछले साल नवंबर में सुनवाई के दौरान बच्चों के पक्ष को लेकर तीखी बयानबाजी भी हुई थी, जिसमें उन्हें “अमीर ओलिवर ट्विस्ट” तक कह दिया गया था। कोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल संपत्तियों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी मौत
यह पूरा विवाद 2025 जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धार के 3.86 करोड़ के स्विमिंग पूल में लापरवाही:दो दिन से कोच नहीं, बच्चे बिना प्रशिक्षण पानी में उतर रहे

April 12, 2026/
8:02 pm

धार के उदय रंजन मैदान स्थित 3.86 करोड़ रुपए की लागत से बने स्विमिंग पूल में अव्यवस्था और लापरवाही सामने...

Pakistan Army Chief Conspires War Against India

June 24, 2026/
3:56 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने सिंधु नदी का पानी रोक कर पाकिस्तान को तरसा दिया है। पहलगाम आतंकी...

Natasa Stankovic Juhu Mumbai | Paparazzi Controversy Alexander Ilic

August 9, 2026/
1:24 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक पैपराजी पर भड़क गईं। यह घटना शनिवार...

Shiney Ahuja Rape Case Controversial Story; Maid

February 24, 2026/
4:30 am

36 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में जानिए शाइनी आहूजा रेप...

बांग्लादेश में 2 साल में 457 फैक्ट्रियां बंद:2026 में 62 हजार नौकरियां गईं, गैस संकट से 800 कंपनियों के बंद होने का खतरा

August 22, 2026/
8:28 pm

बांग्लादेश के उद्योगों पर संकट गहराता जा रहा है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो साल में देश...

ICICI Prudential Diversified Equity All Cap Active FOF Launch

March 6, 2026/
1:05 pm

4 दिन पहले कॉपी लिंक ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड द्वारा प्रस्तुत ICICI प्रूडेंशियल डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव FOF –...

Trump is not satisfied with Iran's proposal on lifting the blockade on Strait of Hormuz. (Courtesy: Reuters)

April 28, 2026/
10:26 am

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 10:26 IST जबकि सरकार ने इसे ‘प्रतीकात्मक कार्यक्रम’ कहा, भाजपा ने कल्याण का झांसा देने का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति बेचने पर रोक:करिश्मा कपूर के बच्चों का वसीयत में जालसाजी का आरोप; दिल्ली HC ने संपत्ति को फ्रीज किया

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति बेचने पर रोक:करिश्मा कपूर के बच्चों का वसीयत में जालसाजी का आरोप; दिल्ली HC ने संपत्ति को फ्रीज किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति बेचने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने संजय की संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश देते हुए उनकी तीसरी पत्नी, प्रिया सचदेवा कपूर को इन्हें बेचने रोका है। यह आदेश बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों, कियान और समायरा की याचिका पर दिया गया है। बच्चों ने लगाया वसीयत में जालसाजी का आरोप
करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने कोर्ट में दावा किया है कि प्रिया सचदेवा ने उनके पिता की एक फर्जी वसीयत तैयार की है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने कोर्ट में संपत्तियों की जो लिस्ट पेश की है, वह अधूरी है। उनके मुताबिक, इस लिस्ट में संजय की कई महंगी रोलेक्स घड़ियां, पोलो खेलने वाले कीमती घोड़े और करोड़ों की पेंटिंग्स का जिक्र नहीं किया गया है। बच्चों का कहना है कि संजय कपूर की कई अचल संपत्तियां भी इस सूची से बाहर रखी गई हैं। कोर्ट ने बैंक खातों पर भी लगाई रोक
सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि संजय कपूर की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना जरूरी है ताकि उसे नष्ट न किया जा सके। कोर्ट ने प्रिया सचदेवा को किसी भी संपत्ति को बेचने से रोक दिया है और संजय के बैंक खातों के संचालन पर भी फिलहाल पाबंदी लगा दी है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब यह साबित करने की जिम्मेदारी प्रिया की है कि वसीयत असली है। अगर अभी कार्रवाई नहीं की गई और बाद में वसीयत फर्जी निकली, तो यह बच्चों के साथ बड़ा अन्याय होगा। पूरे कपूर परिवार में चल रही है कानूनी जंग
यह विवाद केवल बच्चों और प्रिया सचदेवा तक सीमित नहीं है। संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी बहन मंदिरा कपूर के साथ भी प्रिया का विवाद चल रहा है। पिछले साल नवंबर में सुनवाई के दौरान बच्चों के पक्ष को लेकर तीखी बयानबाजी भी हुई थी, जिसमें उन्हें “अमीर ओलिवर ट्विस्ट” तक कह दिया गया था। कोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल संपत्तियों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी मौत
यह पूरा विवाद 2025 जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket