Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज:सीएम और राज्यपाल शामिल होंगे, 600 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात भी देंगे

राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17 मार्च को उज्‍जैन में आयोजित विक्रम विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे। प्रस्‍तावित कार्यक्रम अनुसार राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को अन्‍य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।
सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। विश्‍वविद्यालय के माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्‍वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होने वाले समारोह की अध्‍यक्षता कुलाधिपति एवं राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। सीएम दीक्षांत समारोह के बाद शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान वे अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और सीएम के साथ राज्‍यसभा सांसद राष्‍ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया,सम्‍मानीय अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्‍ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन शहर को 700 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात देंगे। दोपहर 01 बजे से शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन करेंगे। गीता भवन का निर्माण 1 लाख वर्ग फीट पर त्रिवेणी विहार योजना में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इस परियोजना अंतर्गत गीता भवन परिसर में आडिटोरियम 12700 वर्ग फीट, ई-लाईब्रेरी 3600 वर्ग फीट में निर्माण कार्य किया जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्‍न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सागर में मकान से पकड़ाया 4 फीट लंबा कोबरा:शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था कोबरा, पकड़ते ही मारी फुफकार

March 30, 2026/
5:34 pm

सागर के लेहदरा नाका स्थित एक मकान में कोबरा घुस गया। सांप घर में रखे टीवी के बॉक्स में छिपा...

Kerala SSLC Result 2026 OUT LIVE: KBPE Class 10 Result Released — Check Marksheet on results.kite.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, Pass Percentage

May 15, 2026/
5:27 pm

आखरी अपडेट:15 मई, 2026, 17:27 IST तिरुवनंतपुरम के सांसद, जिनका नाम एक समय संभावित सीएम उम्मीदवार के रूप में भी...

ईरान के सस्ते ड्रोन अमेरिका के लिए बने बड़ा सिरदर्द:₹32 लाख के ड्रोन को रोकने लाखों-करोड़ों खर्च, अमेरिका की ऑपरेशनल कॉस्ट तेजी से बढ़ी

April 19, 2026/
4:36 pm

ईरान के सस्ते और कम तकनीक वाले ड्रोन अमेरिका के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। करीब 35,000 डॉलर (लगभग...

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

July 2, 2026/
1:58 am

अमेरिकी नौसेना के MH-60S सीहॉक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार चार...

India vs England Live Score: Follow all the live updates from the ICC Women T20 World Cup warm-up match. (Picture Credit: ICC)

June 10, 2026/
9:34 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 21:34 IST मोदी सरकार ने प्रत्येक पात्र नागरिक तक कल्याणकारी लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज:सीएम और राज्यपाल शामिल होंगे, 600 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात भी देंगे

सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज:सीएम और राज्यपाल शामिल होंगे, 600 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात भी देंगे

राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17 मार्च को उज्‍जैन में आयोजित विक्रम विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे। प्रस्‍तावित कार्यक्रम अनुसार राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को अन्‍य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।
सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। विश्‍वविद्यालय के माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्‍वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होने वाले समारोह की अध्‍यक्षता कुलाधिपति एवं राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। सीएम दीक्षांत समारोह के बाद शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान वे अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और सीएम के साथ राज्‍यसभा सांसद राष्‍ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया,सम्‍मानीय अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्‍ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन शहर को 700 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात देंगे। दोपहर 01 बजे से शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन करेंगे। गीता भवन का निर्माण 1 लाख वर्ग फीट पर त्रिवेणी विहार योजना में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इस परियोजना अंतर्गत गीता भवन परिसर में आडिटोरियम 12700 वर्ग फीट, ई-लाईब्रेरी 3600 वर्ग फीट में निर्माण कार्य किया जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्‍न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket