Friday, 09 Oct 2026 | 12:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सरपंच संघ अध्यक्ष, भाई समेत अन्य पर केस दर्ज:बालाघाट में मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की थी

बालाघाट में गर्रा चौक पर शासकीय भूमि पर निर्माणाधीन मंदिर से दुर्गा प्रतिमा हटाने और ढांचा गिराने के मामले में पुलिस ने सरपंच संघ अध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन, उनके बड़े भाई युवा नेता विशाल बिसेन सहित अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई चैत्र नवरात्र के दौरान हुई थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने शनिवार को प्रेस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैभव बिसेन और विशाल बिसेन समेत अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रतिमा स्थापित करने के मामले की भी जांच कर रही है। चैत्र नवरात्र के दिन गर्रा चौक पर मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद गर्रा में तनाव का माहौल बन गया था। प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित स्थल से हटाकर प्रशासन अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार, मंदिर के नाम पर सड़क मद की भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का ढांचा खड़ा किया गया था। एसपी ने बताया कि यह भूमि सड़क विस्तार के लिए आरक्षित थी। इस पर ढांचा खड़ा कर उसे मंदिर का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और लोगों को उकसाने का प्रयास बताया, जिसके बाद प्रतिमाओं को हटाने और शासकीय जमीन पर बने कथित मंदिर के ढांचे को गिराने की कार्रवाई की गई। इस मामले में सरपंच संघ अध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि दशकों से उसी स्थान पर मां दुर्गा की पूजा की जाती रही है और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। बिसेन ने दावा किया कि उन्होंने धर्म को बचाने का काम किया है। युवा विशाल बिसेन ने बताया कि यह हमारे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। हमने प्रशासन के साथ मिलकर उनकी कार्यवाही में ग्रामीणों से चर्चा में सहयोग किया है, यदि प्रशासन का सहयोग अपराध है तो फिर कोई, ऐसा सहयोग नहीं करेगा। सहयोग को लेकर कलेक्टर से बात हुई थी। फिर यह मामला दर्ज किया जाना, कानून का गलत इस्तेमाल है। यह हमें परेशान करने का काम है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था

June 6, 2026/
7:46 pm

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर...

बांग्लादेश-तुर्किये मिलकर ड्रोन फैक्ट्री बनाएंगे, तकनीक भी ट्रांसफर होगी:बोगुरा में बनेगी यूनिट, यह भारत की सीमा सिर्फ 75 किमी दूर

September 19, 2026/
6:51 am

पाकिस्तान के बाद अब तुर्किये बांग्लादेश में भी अपनी डिफेंस इंडस्ट्री का दायरा बढ़ा रहा है। बांग्लादेश और तुर्किये अब...

arw img

April 19, 2026/
9:58 am

X बुजुर्गों के लिए फिजियोथेरेपी क्यों है सबसे बेहतर इलाज? देखिए डॉक्टर की सलाह   Physiotherapy Benefits for Seniors Health...

इंडिगो का FY-30 तक सालाना 20 करोड़ पैसेंजर्स का टारगेट:550 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का प्लान, इंटरनेशनल कैपेसिटी 40% करने का लक्ष्य

June 8, 2026/
5:29 pm

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने वित्त वर्ष 2029-30 (FY30) के लिए अपना मेगा प्लान पेश किया है। कंपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सरपंच संघ अध्यक्ष, भाई समेत अन्य पर केस दर्ज:बालाघाट में मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की थी

सरपंच संघ अध्यक्ष, भाई समेत अन्य पर केस दर्ज:बालाघाट में मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की थी

बालाघाट में गर्रा चौक पर शासकीय भूमि पर निर्माणाधीन मंदिर से दुर्गा प्रतिमा हटाने और ढांचा गिराने के मामले में पुलिस ने सरपंच संघ अध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन, उनके बड़े भाई युवा नेता विशाल बिसेन सहित अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई चैत्र नवरात्र के दौरान हुई थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने शनिवार को प्रेस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैभव बिसेन और विशाल बिसेन समेत अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रतिमा स्थापित करने के मामले की भी जांच कर रही है। चैत्र नवरात्र के दिन गर्रा चौक पर मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद गर्रा में तनाव का माहौल बन गया था। प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित स्थल से हटाकर प्रशासन अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार, मंदिर के नाम पर सड़क मद की भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का ढांचा खड़ा किया गया था। एसपी ने बताया कि यह भूमि सड़क विस्तार के लिए आरक्षित थी। इस पर ढांचा खड़ा कर उसे मंदिर का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और लोगों को उकसाने का प्रयास बताया, जिसके बाद प्रतिमाओं को हटाने और शासकीय जमीन पर बने कथित मंदिर के ढांचे को गिराने की कार्रवाई की गई। इस मामले में सरपंच संघ अध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि दशकों से उसी स्थान पर मां दुर्गा की पूजा की जाती रही है और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। बिसेन ने दावा किया कि उन्होंने धर्म को बचाने का काम किया है। युवा विशाल बिसेन ने बताया कि यह हमारे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। हमने प्रशासन के साथ मिलकर उनकी कार्यवाही में ग्रामीणों से चर्चा में सहयोग किया है, यदि प्रशासन का सहयोग अपराध है तो फिर कोई, ऐसा सहयोग नहीं करेगा। सहयोग को लेकर कलेक्टर से बात हुई थी। फिर यह मामला दर्ज किया जाना, कानून का गलत इस्तेमाल है। यह हमें परेशान करने का काम है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket