Wednesday, 21 Oct 2026 | 04:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सागर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि:देर रात हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; जैसीनगर, बंडा समेत आधे जिले में गेहूं की फसल को नुकसान

सागर में इस समय मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी धूप-छांव तो कभी हवा-आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार को सुबह से सागर के आसमान में बादलों की आवाजाही रही। शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हुई। तेज हवा-आंधी के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देर रात शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही कुछ स्थानों पर चना-बेर के आकार के ओले गिरे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्ट होने से खेतों में रखी किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को सागर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। बादल, हवा-आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। रविवार को भी आसमान में बादल छाने की संभावना है। इसके अलावा 7 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होगा। इसके असर से 10 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है। उसके बाद सिस्टम लौट जाएगा। जिसके बाद गर्मी का दौर शुरू होगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी पड़ना शुरू हो सकती है। बारिश और ओले से फसल को नुकसान
सागर में शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। क्योंकि जिले में ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी और कटी रखी है। अचानक हुई बारिश से फसल भीगी है। इस दौरान जैसीनगर, बंडा, रहली, गौरझामर, देवरी समेत अन्य स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज कोम ले जाया जाएगा:यहीं से खामेनेई ने धार्मिक शिक्षा हासिल की थी; शिया धर्मगुरु और छात्र शामिल होंगे

July 7, 2026/
7:21 am

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तेहरान से कोम पहुंच गया। ईरान के...

तिलक वर्मा और श्रीलीला के अफेयर की खबरें अफवाह:दावा- दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं; सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें

May 17, 2026/
6:17 pm

साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच किसी तरह का रिलेशनशिप नहीं है। इंडिया टुडे की...

सिंगरौली बैंक डकैती के बाद एमपी में हाई अलर्ट:छिंदवाड़ा में होटलों पर पुलिस की सघन जांच, किरायेदारों पर भी नजर

April 19, 2026/
11:39 pm

सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती की वारदात के बाद पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग अलर्ट मोड...

RCB vs GT Live Score: Follow scorecard and updates of IPL 2026 Qualifier 1 match from Dharamsala. (Picture Credit: X/@IPL)

May 26, 2026/
6:29 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 18:29 IST नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय आपातकालीन समीक्षा बैठक के बाद, पार्टी...

राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

May 4, 2026/
4:00 pm

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सागर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि:देर रात हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; जैसीनगर, बंडा समेत आधे जिले में गेहूं की फसल को नुकसान

सागर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि:देर रात हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; जैसीनगर, बंडा समेत आधे जिले में गेहूं की फसल को नुकसान

सागर में इस समय मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी धूप-छांव तो कभी हवा-आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार को सुबह से सागर के आसमान में बादलों की आवाजाही रही। शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हुई। तेज हवा-आंधी के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देर रात शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही कुछ स्थानों पर चना-बेर के आकार के ओले गिरे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्ट होने से खेतों में रखी किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को सागर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। बादल, हवा-आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। रविवार को भी आसमान में बादल छाने की संभावना है। इसके अलावा 7 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होगा। इसके असर से 10 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है। उसके बाद सिस्टम लौट जाएगा। जिसके बाद गर्मी का दौर शुरू होगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी पड़ना शुरू हो सकती है। बारिश और ओले से फसल को नुकसान
सागर में शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। क्योंकि जिले में ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी और कटी रखी है। अचानक हुई बारिश से फसल भीगी है। इस दौरान जैसीनगर, बंडा, रहली, गौरझामर, देवरी समेत अन्य स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान बताया जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket