Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:56 PM

Trending :

फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है
EXCLUSIVE

सिर्फ 1500 कैलोरी में 120 ग्राम प्रोटीन! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की डाइट देखकर लोग रह गए हैरान

authorimg

Last Updated:

Protein Gain Tips: फूड और ट्रैवल वीडियो बनाने वाली Pooja Chandwani का हाई प्रोटीन डाइट प्लान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उनका दावा है कि वह 1500 कैलोरी में करीब 120 ग्राम प्रोटीन लेती हैं. सुबह ड्राई फ्रूट्स और अंडों से लेकर रात में चिकन स्पेगेटी तक, जानिए उनका पूरा डेली फिटनेस रूटीन और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Zoom

कम से कम कैलोरी में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन कैसे पाएं

हेल्थ एंड फिटनेस. सोशल मीडिया पर फूड और ट्रैवल वीडियो बनाने वाली Pooja Chandwani इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने कोई ट्रैवल व्लॉग नहीं, बल्कि अपना पूरा डेली डाइट रूटीन लोगों के साथ शेयर किया है. खास बात यह है कि उनका दावा है कि वह पूरे दिन में करीब 1500 कैलोरी लेती हैं और इसके बावजूद 120 ग्राम तक प्रोटीन हासिल कर लेती हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह दिनभर क्या खाती हैं.

पूजा अपने दिन की शुरुआत बेहद सिंपल तरीके से करती हैं. सुबह सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स खाती हैं. इसके साथ चाय पीती हैं और दो बड़े अंडों के साथ गेहूं की रोटी लेती हैं. करीब एक घंटे बाद वह प्रोटीन शेक पीती हैं. उनका कहना है कि इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

कैसा है पूरा डाइट प्लान
दोपहर का खाना भी ज्यादा भारी नहीं होता. उनकी प्लेट में दाल, चावल, तवा पनीर और खीरे के कुछ टुकड़े शामिल होते हैं. इसके साथ छाछ भी रहती है. वहीं रात के खाने में वह चिकन स्पेगेटी लेती हैं. दिन खत्म होने से पहले डार्क चॉकलेट के कुछ पीस भी खाती हैं.

इस डाइट प्लान को लेकर एक्सपर्ट्स की राय भी सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में ठाणे के KIMS Hospital की चीफ डाइटीशियन Amreen Sheikh का कहना है कि दिन की शुरुआत प्रोटीन से करना फायदेमंद हो सकता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, मसल्स को मदद मिलती है और ब्लड शुगर भी ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं होती.

डिस्कलेमर: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी एवं कुछ विशेषज्ञों पर आधारित है. कोई भी नियमित प्रक्रिया शुरू करने से पहले हमेशा अपने स्वास्थ्य चिकित्सक से परामर्श लें.

हर किसी के लिए जरूरी नहीं एक जैसा डाइट प्लान
हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि हर इंसान की बॉडी अलग होती है. किसी को कितना प्रोटीन चाहिए, यह उसके वजन, एक्सरसाइज और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है. ऐसे में हर किसी के लिए एक जैसा डाइट प्लान सही नहीं हो सकता.

डाइटीशियन Ekta Singhwal का कहना है कि सिर्फ चिकन या अंडों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. दाल, बीन्स, टोफू और दूसरी चीजें भी अच्छा प्रोटीन दे सकती हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके प्रोटीन लिया जाए, ताकि शरीर उसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सके.

एक बात जिस पर एक्सपर्ट्स बार-बार जोर दे रहे हैं, वह यह है कि अगर किसी को पहले से किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत है तो ज्यादा प्रोटीन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. क्योंकि हर वायरल डाइट हर इंसान के लिए सही साबित हो, यह जरूरी नहीं है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुजरात निकाय चुनाव- 10,050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए:भाजपा 712 पर आगे; कांग्रेस ने गांधीनगर जिला पंचायत सीट जीती

April 28, 2026/
10:33 am

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला...

बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

June 19, 2026/
4:00 pm

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की 2024 में हत्या कर दी गई। उस समय सलमान फिल्म सिंकदर शूट...

रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

February 19, 2026/
2:43 pm

इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर...

दोगुना हुआ फीफा का प्राइज मनी पूल:गोल्फ- टेनिस की प्राइज मनी मिलकर भी फुटबॉल से कम, हर टीम को करीब 118 करोड़ मिलना तय

April 30, 2026/
11:12 am

फीफा वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 727 मिलियन डॉलर (करीब 6800 करोड़ रुपए) से बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर...

विजय ने तमिलनाडु में जातिविहीन वोट की शुरुआत की | विजय थलपति | तमिलनाडु की राजनीति | साफ़ बोलो

May 5, 2026/
7:18 pm

विजय ने कथित तौर पर तमिलनाडु में “जातिविहीन वोट” डालने के बाद व्यापक चर्चा छेड़ दी है, यह एक प्रतीकात्मक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सिर्फ 1500 कैलोरी में 120 ग्राम प्रोटीन! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की डाइट देखकर लोग रह गए हैरान

authorimg

Last Updated:

Protein Gain Tips: फूड और ट्रैवल वीडियो बनाने वाली Pooja Chandwani का हाई प्रोटीन डाइट प्लान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उनका दावा है कि वह 1500 कैलोरी में करीब 120 ग्राम प्रोटीन लेती हैं. सुबह ड्राई फ्रूट्स और अंडों से लेकर रात में चिकन स्पेगेटी तक, जानिए उनका पूरा डेली फिटनेस रूटीन और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Zoom

कम से कम कैलोरी में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन कैसे पाएं

हेल्थ एंड फिटनेस. सोशल मीडिया पर फूड और ट्रैवल वीडियो बनाने वाली Pooja Chandwani इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने कोई ट्रैवल व्लॉग नहीं, बल्कि अपना पूरा डेली डाइट रूटीन लोगों के साथ शेयर किया है. खास बात यह है कि उनका दावा है कि वह पूरे दिन में करीब 1500 कैलोरी लेती हैं और इसके बावजूद 120 ग्राम तक प्रोटीन हासिल कर लेती हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह दिनभर क्या खाती हैं.

पूजा अपने दिन की शुरुआत बेहद सिंपल तरीके से करती हैं. सुबह सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स खाती हैं. इसके साथ चाय पीती हैं और दो बड़े अंडों के साथ गेहूं की रोटी लेती हैं. करीब एक घंटे बाद वह प्रोटीन शेक पीती हैं. उनका कहना है कि इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

कैसा है पूरा डाइट प्लान
दोपहर का खाना भी ज्यादा भारी नहीं होता. उनकी प्लेट में दाल, चावल, तवा पनीर और खीरे के कुछ टुकड़े शामिल होते हैं. इसके साथ छाछ भी रहती है. वहीं रात के खाने में वह चिकन स्पेगेटी लेती हैं. दिन खत्म होने से पहले डार्क चॉकलेट के कुछ पीस भी खाती हैं.

इस डाइट प्लान को लेकर एक्सपर्ट्स की राय भी सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में ठाणे के KIMS Hospital की चीफ डाइटीशियन Amreen Sheikh का कहना है कि दिन की शुरुआत प्रोटीन से करना फायदेमंद हो सकता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, मसल्स को मदद मिलती है और ब्लड शुगर भी ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं होती.

डिस्कलेमर: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी एवं कुछ विशेषज्ञों पर आधारित है. कोई भी नियमित प्रक्रिया शुरू करने से पहले हमेशा अपने स्वास्थ्य चिकित्सक से परामर्श लें.

हर किसी के लिए जरूरी नहीं एक जैसा डाइट प्लान
हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि हर इंसान की बॉडी अलग होती है. किसी को कितना प्रोटीन चाहिए, यह उसके वजन, एक्सरसाइज और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है. ऐसे में हर किसी के लिए एक जैसा डाइट प्लान सही नहीं हो सकता.

डाइटीशियन Ekta Singhwal का कहना है कि सिर्फ चिकन या अंडों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. दाल, बीन्स, टोफू और दूसरी चीजें भी अच्छा प्रोटीन दे सकती हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके प्रोटीन लिया जाए, ताकि शरीर उसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सके.

एक बात जिस पर एक्सपर्ट्स बार-बार जोर दे रहे हैं, वह यह है कि अगर किसी को पहले से किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत है तो ज्यादा प्रोटीन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. क्योंकि हर वायरल डाइट हर इंसान के लिए सही साबित हो, यह जरूरी नहीं है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket