Thursday, 08 Oct 2026 | 08:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सुनील गावस्कर को नहीं मिले धुरंधर 2 के टिकट:राकेश बेदी से क्रिकेटर बोले- कहीं से अरेंज हो सके तो कीजिए

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और भारत समेत दुनियाभर में हाउसफुल चल रही है। इसके चलते पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं और उन्होंने एक्टर राकेश बेदी से टिकट अरेंज करने की रिक्वेस्ट की है। ‘धुरंधर 2’ में एक्टर राकेश बेदी के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने ‘जमील जमाली’ का रोल प्ले किया है। सोमवार को राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म ने न सिर्फ कमर्शियल सफलता हासिल की है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी असर छोड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म के सीन, खासकर क्लाइमैक्स, सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उनके अनुसार, ऐसा करना स्पॉइलर है और अन्य दर्शकों के अनुभव को खराब कर सकता है। इसी वीडियो में राकेश बेदी ने सुनील गावस्कर से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया, मैं हाल ही में इंडिया से सबसे शानदार स्पोर्ट्समैन सुनील गावस्कर से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि राकेश जी, फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं, तो कहीं से कुछ जुगाड़ हो सके, तो कीजिए। मैं लगा हुआ हूं कि उनके लिए टिकट का इंतजाम कर सकूं।’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार धुरंधर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता
पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़
(गुरुवार): ₹102.55 करोड़
(शुक्रवार): ₹80.72 करोड़
(शनिवार): ₹113.00 करोड़
(रविवार): ₹114.85 करोड़
दूसरा हफ्ता
(सोमवार): ₹65.00 करोड़
कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़

पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपए, तमिल में 1.20 करोड़ रुपए, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। छावा और पीके को पीछे छोड़ा धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अजय देवगन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा:रीमेक फिल्म भोला के पैसे न चुकाने का आरोप; कैदी फिल्म के प्रोड्यूसर्स कोर्ट पहुंचे

March 27, 2026/
4:58 pm

साल 2023 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। यह फिल्म 2019 में...

सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:चार मकान तोड़े, तीन को खाली करने के लिए दो दिन का समय

April 21, 2026/
10:38 am

उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। मंगलवार...

बंगाल चुनाव के बीच एक्टर बोले- मैं बंगाली नहीं:वीर दास ने बताई असली पहचान; कहा- मैं आधा यूपी और आधा बिहार से हूं

May 4, 2026/
7:08 pm

एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने बंगाल चुनाव नतीजों के बीच साफ कर दिया है कि वह बंगाली नहीं...

IPL-2026: लगातार 5वीं हार के बाद संकट में पंजाब किंग्स:कोच हेडिन ने कहा-दबाव झेलने में नाकाम रही टीम, अब हर मैच फाइनल

May 15, 2026/
2:15 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन में पंजाब किंग्स की राह बेहद मुश्किल हो गई है। धर्मशाला में मिली...

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

May 15, 2026/
7:06 am

बीजिंग15 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात करेंगे।...

आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

July 1, 2026/
3:30 pm

आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैसल ने आमिर और...

नकली मूंछ पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी:बोले- फिल्म 'पृथ्वीराज' में वैसी मूंछें उगना मुमकिन नहीं था; फैंस को बुरा लगा तो सॉरी

April 22, 2026/
6:41 pm

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (2022) में नकली मूंछों के इस्तेमाल को लेकर हुई आलोचना पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सुनील गावस्कर को नहीं मिले धुरंधर 2 के टिकट:राकेश बेदी से क्रिकेटर बोले- कहीं से अरेंज हो सके तो कीजिए

सुनील गावस्कर को नहीं मिले धुरंधर 2 के टिकट:राकेश बेदी से क्रिकेटर बोले- कहीं से अरेंज हो सके तो कीजिए

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और भारत समेत दुनियाभर में हाउसफुल चल रही है। इसके चलते पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं और उन्होंने एक्टर राकेश बेदी से टिकट अरेंज करने की रिक्वेस्ट की है। ‘धुरंधर 2’ में एक्टर राकेश बेदी के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने ‘जमील जमाली’ का रोल प्ले किया है। सोमवार को राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म ने न सिर्फ कमर्शियल सफलता हासिल की है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी असर छोड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म के सीन, खासकर क्लाइमैक्स, सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उनके अनुसार, ऐसा करना स्पॉइलर है और अन्य दर्शकों के अनुभव को खराब कर सकता है। इसी वीडियो में राकेश बेदी ने सुनील गावस्कर से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया, मैं हाल ही में इंडिया से सबसे शानदार स्पोर्ट्समैन सुनील गावस्कर से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि राकेश जी, फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं, तो कहीं से कुछ जुगाड़ हो सके, तो कीजिए। मैं लगा हुआ हूं कि उनके लिए टिकट का इंतजाम कर सकूं।’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार धुरंधर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता
पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़
(गुरुवार): ₹102.55 करोड़
(शुक्रवार): ₹80.72 करोड़
(शनिवार): ₹113.00 करोड़
(रविवार): ₹114.85 करोड़
दूसरा हफ्ता
(सोमवार): ₹65.00 करोड़
कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़

पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपए, तमिल में 1.20 करोड़ रुपए, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। छावा और पीके को पीछे छोड़ा धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket