Sunday, 20 Sep 2026 | 02:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हवाई जहाज में सफर करते वक्त कान में दर्द क्यों होने लगता है? इस समस्या से कैसे करें बचाव

authorimg

Last Updated:

Causes of Ear Pain While Flying: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि हवाई जहाज में ट्रैवल करते वक्त कान बंद हो जाते हैं और कई बार कान में दर्द भी होने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्लाइट के दौरान एयर प्रेशर बदलने की वजह से कान में दर्द और भारीपन महसूस होता है. इस समस्या से बचने के लिए च्युइंग गम चबाना फायदेमंद हो सकता है.

Zoom

फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान एयर प्रेशर में अचानक बदलाव की वजह से कान में दर्द होने लगता है.

Why Ears Hurt During Flights: आज के जमाने में हवाई यात्रा का चलन काफी बढ़ गया है. लोग घूमने-फिरने से लेकर काम के सिलसिले में एयर ट्रैवल करने लगे हैं. देश में लाखों लोग रोज फ्लाइट से सफर कर रहे हैं. आमतौर पर फ्लाइट में सफर करना आरामदायक एक्सपीरिएंस लगता है, लेकिन कई लोगों को टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान कान में तेज दर्द, भारीपन या बंद होने जैसा एहसास होने लगता है. कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे कान के अंदर दबाव बन रहा हो, जबकि कई बार सुनाई देना भी थोड़ी देर के लिए कम हो सकता है. ज्यादातर मामलों में यह परेशानी कुछ देर बाद अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन सावधानी न बरती जाए तो दर्द और बेचैनी ज्यादा बढ़ सकती है. कुछ मामलों में कान का पर्दा भी फट सकता है.

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में ट्रैवल करते वक्त कान बंद होने और कान में दर्द की वजह एयर प्रेशर में बदलाव होता है. हमारे कान के अंदर एक छोटी नली होती है, जिसे यूस्टेशियन ट्यूब कहा जाता है. इसका काम कान के अंदर और बाहर के एयर प्रेशर को संतुलित रखना होता है. सामान्य परिस्थितियों में यह ट्यूब आसानी से काम करती रहती है, लेकिन जब हवाई जहाज तेजी से ऊपर उठता है या नीचे आता है, तो केबिन के अंदर हवा का दबाव तेजी से बदलने लगता है. अगर यूस्टेशियन ट्यूब इस बदलाव के साथ तुरंत तालमेल नहीं बैठा पाती, तो कान के पर्दे पर दबाव पड़ने लगता है. यही वजह है कि कान बंद होने, दर्द, भारीपन या चुभन जैसी समस्या महसूस हो सकती है. मेडिकल भाषा में इस स्थिति को एयरप्लेन इयर कहा जाता है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

फ्लाइट में कान दर्द की समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा माना जाता है. जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी, साइनस इंफेक्शन या पहले से कान से जुड़ी कोई बीमारी हो, उनकी यूस्टेशियन ट्यूब सही तरीके से काम नहीं कर पाती. ऐसे में दबाव संतुलित करने में ज्यादा दिक्कत होती है. छोटे बच्चों में भी यह समस्या काफी कॉमन है, क्योंकि उनकी यूस्टेशियन ट्यूब पूरी तरह विकसित नहीं होती. यही कारण है कि फ्लाइट के दौरान कई बच्चे रोने लगते हैं या बेचैन हो जाते हैं. इसके अलावा बार-बार फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों को भी यह समस्या महसूस हो सकती है.

ये लक्षण भी नजर आना कॉमन

फ्लाइट के दौरान कान में दर्द के साथ कई दूसरे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं. कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे कान पूरी तरह बंद हो गए हों या अंदर कुछ दबाव जमा हो गया हो. कई बार सुनने की क्षमता थोड़ी देर के लिए कम हो सकती है और आवाजें हल्की सुनाई देती हैं. कुछ यात्रियों को चक्कर जैसा महसूस हो सकता है, जबकि कुछ मामलों में कान के अंदर घंटी बजने जैसी आवाज भी सुनाई दे सकती है. ज्यादातर मामलों में ये लक्षण कुछ घंटों के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है.

फ्लाइट में कान की समस्या से कैसे बचें?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के समय च्युइंग गम चबाना या कैंडी खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति बार-बार निगलता है, जिससे यूस्टेशियन ट्यूब खुलने लगती है और कान के अंदर का दबाव संतुलित होने में मदद मिलती है. यही वजह है कि कई एयरलाइंस बच्चों और यात्रियों को टेकऑफ के समय कैंडी देती हैं. यह एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है, जिससे कान में दर्द की संभावना कम हो सकती है. अगर फ्लाइट के दौरान कान बंद महसूस हों, तो बार-बार जम्हाई लेने या पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए. इससे गले और कान के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जो यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद कर सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ज़बरदस्त जीत: हिंदू एकजुटता का कारण क्या है? | न्यूज18

May 4, 2026/
10:11 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

KKR के हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर:पथिराना भी चोटिल, फ्रेंचाइजी दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी; रहमान की जगह मुजरबानी को चुना

March 16, 2026/
7:34 pm

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वे एक दिन पहले...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत दावेदार:नासिर हुसैन बोले- पाकिस्तान को फियरलेस क्रिकेट खेलना होगा, इंडिया के लिए रन रेट रहेगा अहम

June 13, 2026/
5:50 pm

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन...

हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स केस-पूर्व MLA रोहित रेड्डी समेत 3 गिरफ्तार:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; TDP सांसद समेत 8 को बेल

March 16, 2026/
6:13 am

पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार रात हैदराबाद के पास मोइनाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर एक...

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

April 8, 2026/
7:18 pm

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश...

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

March 26, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हवाई जहाज में सफर करते वक्त कान में दर्द क्यों होने लगता है? इस समस्या से कैसे करें बचाव

authorimg

Last Updated:

Causes of Ear Pain While Flying: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि हवाई जहाज में ट्रैवल करते वक्त कान बंद हो जाते हैं और कई बार कान में दर्द भी होने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्लाइट के दौरान एयर प्रेशर बदलने की वजह से कान में दर्द और भारीपन महसूस होता है. इस समस्या से बचने के लिए च्युइंग गम चबाना फायदेमंद हो सकता है.

Zoom

फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान एयर प्रेशर में अचानक बदलाव की वजह से कान में दर्द होने लगता है.

Why Ears Hurt During Flights: आज के जमाने में हवाई यात्रा का चलन काफी बढ़ गया है. लोग घूमने-फिरने से लेकर काम के सिलसिले में एयर ट्रैवल करने लगे हैं. देश में लाखों लोग रोज फ्लाइट से सफर कर रहे हैं. आमतौर पर फ्लाइट में सफर करना आरामदायक एक्सपीरिएंस लगता है, लेकिन कई लोगों को टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान कान में तेज दर्द, भारीपन या बंद होने जैसा एहसास होने लगता है. कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे कान के अंदर दबाव बन रहा हो, जबकि कई बार सुनाई देना भी थोड़ी देर के लिए कम हो सकता है. ज्यादातर मामलों में यह परेशानी कुछ देर बाद अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन सावधानी न बरती जाए तो दर्द और बेचैनी ज्यादा बढ़ सकती है. कुछ मामलों में कान का पर्दा भी फट सकता है.

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में ट्रैवल करते वक्त कान बंद होने और कान में दर्द की वजह एयर प्रेशर में बदलाव होता है. हमारे कान के अंदर एक छोटी नली होती है, जिसे यूस्टेशियन ट्यूब कहा जाता है. इसका काम कान के अंदर और बाहर के एयर प्रेशर को संतुलित रखना होता है. सामान्य परिस्थितियों में यह ट्यूब आसानी से काम करती रहती है, लेकिन जब हवाई जहाज तेजी से ऊपर उठता है या नीचे आता है, तो केबिन के अंदर हवा का दबाव तेजी से बदलने लगता है. अगर यूस्टेशियन ट्यूब इस बदलाव के साथ तुरंत तालमेल नहीं बैठा पाती, तो कान के पर्दे पर दबाव पड़ने लगता है. यही वजह है कि कान बंद होने, दर्द, भारीपन या चुभन जैसी समस्या महसूस हो सकती है. मेडिकल भाषा में इस स्थिति को एयरप्लेन इयर कहा जाता है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

फ्लाइट में कान दर्द की समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा माना जाता है. जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी, साइनस इंफेक्शन या पहले से कान से जुड़ी कोई बीमारी हो, उनकी यूस्टेशियन ट्यूब सही तरीके से काम नहीं कर पाती. ऐसे में दबाव संतुलित करने में ज्यादा दिक्कत होती है. छोटे बच्चों में भी यह समस्या काफी कॉमन है, क्योंकि उनकी यूस्टेशियन ट्यूब पूरी तरह विकसित नहीं होती. यही कारण है कि फ्लाइट के दौरान कई बच्चे रोने लगते हैं या बेचैन हो जाते हैं. इसके अलावा बार-बार फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों को भी यह समस्या महसूस हो सकती है.

ये लक्षण भी नजर आना कॉमन

फ्लाइट के दौरान कान में दर्द के साथ कई दूसरे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं. कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे कान पूरी तरह बंद हो गए हों या अंदर कुछ दबाव जमा हो गया हो. कई बार सुनने की क्षमता थोड़ी देर के लिए कम हो सकती है और आवाजें हल्की सुनाई देती हैं. कुछ यात्रियों को चक्कर जैसा महसूस हो सकता है, जबकि कुछ मामलों में कान के अंदर घंटी बजने जैसी आवाज भी सुनाई दे सकती है. ज्यादातर मामलों में ये लक्षण कुछ घंटों के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है.

फ्लाइट में कान की समस्या से कैसे बचें?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के समय च्युइंग गम चबाना या कैंडी खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति बार-बार निगलता है, जिससे यूस्टेशियन ट्यूब खुलने लगती है और कान के अंदर का दबाव संतुलित होने में मदद मिलती है. यही वजह है कि कई एयरलाइंस बच्चों और यात्रियों को टेकऑफ के समय कैंडी देती हैं. यह एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है, जिससे कान में दर्द की संभावना कम हो सकती है. अगर फ्लाइट के दौरान कान बंद महसूस हों, तो बार-बार जम्हाई लेने या पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए. इससे गले और कान के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जो यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद कर सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket