Saturday, 25 Jul 2026 | 05:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

DRDO Long Range Missile Test

DRDO Long Range Missile Test
  • Hindi News
  • Career
  • DRDO Long Range Missile Test | Viswanathan Anand FIDE President Update

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL) 1. पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी

  • 24 जुलाई को पेपर लीक संशोधन बिल को पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी।
  • पेपर लीक संशोधन बिल को 27 जुलाई को संसद में पेश किया जा सकता है।
  • पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही कहा था कि पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की भी बात कही थी।
  • पीएम मोदी ने गुरुवार आधी रात छात्रों के लिए वीडियो मैसेज भी जारी किया था।
  • इस बिल को मंजूरी 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते दी गई है।
  • नए बिल में पेपर लीक के मामलों में 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान होगा।

क्या है कानून में नियम

  • देश में पहले ही से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 लागू है।
  • इस कानून 12 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और 21 जून 2024 से पूरे देश में लागू है।
  • देश में पेपर लीक से जुड़ा जो अधिनियम लागू है, उसमें पेपर लीक करने पर 3 से 5 साल जेल और 10 लाख तक जुर्माने की सजा है।
  • एजेंसी दोषी होने पर 1 करोड़ जुर्माना, परीक्षा की पूरी लागत वसूली और अगले 4 साल परीक्षा कराने पर बैन रहेगा।
  • इस कानून के तहत अपराध गैर जमानती है और समझौता नहीं हो सकता। जांच DSP रैंक या उससे सीनियर अफसर करेंगे।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. विश्वनाथन आनंद FIDE के अंतरिम प्रेसिडेंट बने

  • 24 जुलाई को पांच बार के वर्ल्ड चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ, FIDE का अंतरिम प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए।
  • विश्वनाथन आनंद की अपॉइंटमेंट FIDE के मौजूदा प्रेसिडेंट आर्कादी ड्वोर्कोविच पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने के बाद हुई है।
  • FIDE के नियम के अनुसार जब प्रेसिडेंट के पास कोई अधिकार न हो तब डिप्टी प्रेसिडेंट को अंतरिम प्रेसिडेंट का कार्यभार दिया जाता है।
  • ड्वोरकोविच 2012 से 2018 तक रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर रहे और 2018 से FIDE के प्रेसिडेंट हैं।
  • ड्वोरकोविच ने EU और स्विस कानूनों और नियमों के तहत प्रतिबंध के दायरे में होने की वजह से उन्होंने अपने फैसलों पर रोक लगाई है।
  • ड्वोरकोविच का नाम EU के 21वें प्रतिबंध पैकेज में शामिल किया गया है।
  • FIDE चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के तहत, आनंद अब अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
  • विश्वनाथ आनंद 1988 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।
  • विश्वनाथ आनंद 2000, 2007, 2008, 2010, 2012 में 5 बार के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने।
  • विश्वनाथ आनंद साल 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE)

  • FIDE की स्थापना 1924 में हुई थी।
  • FIDE का हेडक्वाटर्र लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है।
  • FIDE इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन करवाती है, चेस से जुड़े नियम बनाती है और रैंकिंग तय करती है।
विश्वनाथ आनंद साल 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।

3. अशिष कुमार इंफोसिस के अगले CEO होंगे

  • 24 जुलाई को इंफोसिस ने आशीष कुमार दाश को अपना अगला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर CEO घोषित किया।
  • आशीष 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के CEO और MD का पद संभालेंगे।
  • आशीष वर्तमान CEO सलिल पारेख की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2027 को खत्म होगा।
  • आशीष वर्तमान में इंफोसिस के ग्लोबल हेड, सर्विस यूटिलिटी हेड हैं और उनके पास इंफोसिस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इंफोसिस (INFOSYS)

  • इंफोसिस की स्थापना 2 जुलाई 1981 में एनआर नारायण मूर्ती ने अपने छह संस्थापकों के साथ मिलकर की।
  • इंफोसिस का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है।
  • इंफोसिस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), कंसल्टिंग(Consulting), डिजिटल सर्विस और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट का काम करता है।
  • इंफोसिस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सर्विस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे काम करती है।
अशिष ने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

4. नरेश पाल नए शिक्षा सचिव बने

  • 23 जुलाई को केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को नया शिक्षा सचिव अपॉइंट किया।
  • नरेश 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं, वे पशुपालन एवं डेयरी डिपार्टमेंट में सचिव थे।
  • नरेश की ये नियुक्ति पेपर लीक विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बाद की गई है। वे विनीत जोशी की जगह लेंगे।
  • नरेश 2001 से 2008 तक राजस्थान के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर रहे।
  • 2014 में नरेश राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बने और शिक्षा प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दिसंबर 2020 में नरेश भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए।
  • सितंबर 2025 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में सचिव नियुक्त हुए।
नरेश पहली बार 2001 में टोंक (राजस्थान) के जिला कलेक्टर नियुक्त हुए थे।

5. DRDO ने LR-SAM ‘कुश मिसाइल की सफल टेस्टिंग की

  • 23 जुलाई को DRDO ने ओडिशा के APJ अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LR-SAM) ‘कुश’ की पहली सफल टेस्टिंग की।
  • कुश सतह से हवा में मार करने वाला एक स्वदेशी मिसाइल सिस्टम है। जो लंबी दूरी तक वार कर सकता है।
  • कुश का पहला टेस्ट एक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट के खिलाफ किया गया था, जो तेज रफ्तार और ज्यादा ऊंचाई वाले हवाई खतरे जैसा था।
  • कुश मिसाइल सिस्टम कई तरह के हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है, जिनमें फाइटर जेट, मिसाइलें, बिना पायलट वाले हवाई वाहन (UAV) और दुश्मन के बड़े विमान शामिल हैं।
  • कुश के मिसाइल, रडार, कमांड और कंट्रोल सेंटर समेत हथियार सिस्टम के सभी हिस्से DRDO की अलग-अलग लैब और इंडस्ट्री पार्टनर्स ने विकसित किए हैं।
  • प्रोजेक्ट कुश को रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बराबर माना जा रहा है और S-400 का उद्देश्य लंबी दूरी से आने वाले हवाई खतरों को रोकना है।
  • कुश को सबसे लंबी दूरी वाली इंटरसेप्टर मिसाइल 350 से 400 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम होगी।
कुश मिसाइल सिस्टम कई हवाई खतरों पर एक साथ नजर रखकर वार कर सकता है।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

6. भारत का पहला ‘क्वांटम फाइनेंस हब’ आंध्र प्रदेश में बनेगा

  • 23 जुलाई को आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पहला क्वांटम फाइनेंस हब बनाने के लिए समझौता (MoU) किया।
  • ये फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली (AQV) में स्थापित किया जाएगा।
  • इस हब का उद्देश्य बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और साइबर सुरक्षा जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग बढ़ाना है।
  • इस हब के जरिए फाइनेंशियल धोखाधड़ी के लिए बेहतर सोल्यूशन विकसित करना है।
  • इस हब से इंडस्ट्री, स्टार्टअप, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
  • भारत का पहला बैंक-नेतृत्व वाला क्वांटम फाइनेंस हब है। इससे बैंकिंग क्षेत्र में AI, क्वांटम कम्प्यूटिंग और फिन-टेक इनोवेशन्न को बढ़ावा मिलेगा।
  • ये हब बैंकिंग में साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगा और वित्तीय धोखाधड़ी का पहले से पता लगाने के लिए एडवांस्ड सिस्टम विकसित करेगा।

आज का इतिहास

  • 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम में दुनिया की पहली टेस्ट-ट्यूब बेबी, लुईस ब्राउन का जन्म हुआ।
  • 1984 में सोवियत संघ की अंतरिक्ष यात्री स्वेतलाना सावित्सकाया अंतरिक्ष में स्पेस वॉक करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।

————-

IASV त्रिवेणी जहाज 25,500 समुद्र मील की यात्रा कर लौटा:DRDO और अडानी डिफेंस मिलकर एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम बनाएंगे, 24 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आईजी अनुराग बोले- नशे के खिलाफ एक्शन लेंगे:सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगी पुलिस; थाना स्टाफ को सायबर ट्रेनिंग देने के निर्देश

March 11, 2026/
7:03 pm

इंदौर जोन (ग्रामीण) के आईजी अनुराग ने खंडवा में अपना दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। बुधवार को उन्होंने पुलिस लाइन...

भागलपुर में चैंबर में घुसकर ऑफिसर को गोलियों से भूना:नगर परिषद में फायरिंग करते घुसे अपराधी, चेयरमैन बीजेपी नेता के सिर में भी गोली मारी

April 28, 2026/
5:33 pm

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में मंगलवार को अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की हत्या कर दी।...

'महिला नटखट के विरोध का सवाल ही नहीं', पीएम मोदी की पहली टिप्पणी ममता बनर्जी ने कहा- ये बहुत सारे बंधन हैं...

April 19, 2026/
1:03 pm

महिला नॉटी से पर्यटक बिल संसद में गिरावट पर हो रही बढ़त रोज मोदी ने कांग्रेस, इंदौर सहित कई आश्रमों...

असम में कांग्रेस पार्टी वापसी या बीजेपी फिर से मारेगी बाजी? जानिए क्या है ओपिनियन पोल

April 6, 2026/
5:38 pm

असम विधानसभा चुनाव (असम विधानसभा चुनाव मैट्रिज़ ओपिनियन पोल 2026) बीजेपी के लिए लेकर आएं फाइनल ओपिनियन पोल से लेकर...

लंदन में दो यहूदियों पर चाकू से हमला:दोनों घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, आतंकी लिंक की जांच शुरू

April 29, 2026/
7:06 pm

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो यहूदी लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में घायल दोनों लोगों को...

विधानसभा चुनाव 2026: केरल-असम और पुडुचेरी में जोरदार वोट, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- दुनिया के लिए लोकतंत्र का उदाहरण

April 9, 2026/
8:51 pm

देश के दो राज्यों असम, केरलम और साथ में केंद्र प्रदेश पुडुचेरी में चल रहे विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर...

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

April 26, 2026/
8:01 am

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका...

मई में रिकॉर्ड 25.31 लाख गाड़ियां बिकीं:इनमें पहली बार EV की हिस्सेदारी 11% के पार, मिडल ईस्ट संकट से महंगे हुए ईंधन का असर

June 9, 2026/
8:51 am

मई महीने में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

DRDO Long Range Missile Test

DRDO Long Range Missile Test
  • Hindi News
  • Career
  • DRDO Long Range Missile Test | Viswanathan Anand FIDE President Update

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL) 1. पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी

  • 24 जुलाई को पेपर लीक संशोधन बिल को पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी।
  • पेपर लीक संशोधन बिल को 27 जुलाई को संसद में पेश किया जा सकता है।
  • पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही कहा था कि पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की भी बात कही थी।
  • पीएम मोदी ने गुरुवार आधी रात छात्रों के लिए वीडियो मैसेज भी जारी किया था।
  • इस बिल को मंजूरी 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते दी गई है।
  • नए बिल में पेपर लीक के मामलों में 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान होगा।

क्या है कानून में नियम

  • देश में पहले ही से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 लागू है।
  • इस कानून 12 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और 21 जून 2024 से पूरे देश में लागू है।
  • देश में पेपर लीक से जुड़ा जो अधिनियम लागू है, उसमें पेपर लीक करने पर 3 से 5 साल जेल और 10 लाख तक जुर्माने की सजा है।
  • एजेंसी दोषी होने पर 1 करोड़ जुर्माना, परीक्षा की पूरी लागत वसूली और अगले 4 साल परीक्षा कराने पर बैन रहेगा।
  • इस कानून के तहत अपराध गैर जमानती है और समझौता नहीं हो सकता। जांच DSP रैंक या उससे सीनियर अफसर करेंगे।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. विश्वनाथन आनंद FIDE के अंतरिम प्रेसिडेंट बने

  • 24 जुलाई को पांच बार के वर्ल्ड चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ, FIDE का अंतरिम प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए।
  • विश्वनाथन आनंद की अपॉइंटमेंट FIDE के मौजूदा प्रेसिडेंट आर्कादी ड्वोर्कोविच पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने के बाद हुई है।
  • FIDE के नियम के अनुसार जब प्रेसिडेंट के पास कोई अधिकार न हो तब डिप्टी प्रेसिडेंट को अंतरिम प्रेसिडेंट का कार्यभार दिया जाता है।
  • ड्वोरकोविच 2012 से 2018 तक रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर रहे और 2018 से FIDE के प्रेसिडेंट हैं।
  • ड्वोरकोविच ने EU और स्विस कानूनों और नियमों के तहत प्रतिबंध के दायरे में होने की वजह से उन्होंने अपने फैसलों पर रोक लगाई है।
  • ड्वोरकोविच का नाम EU के 21वें प्रतिबंध पैकेज में शामिल किया गया है।
  • FIDE चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के तहत, आनंद अब अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
  • विश्वनाथ आनंद 1988 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।
  • विश्वनाथ आनंद 2000, 2007, 2008, 2010, 2012 में 5 बार के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने।
  • विश्वनाथ आनंद साल 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE)

  • FIDE की स्थापना 1924 में हुई थी।
  • FIDE का हेडक्वाटर्र लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है।
  • FIDE इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन करवाती है, चेस से जुड़े नियम बनाती है और रैंकिंग तय करती है।
विश्वनाथ आनंद साल 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।

विश्वनाथ आनंद साल 2022 से FIDE के डिप्टी प्रेसिडेंट हैं।

3. अशिष कुमार इंफोसिस के अगले CEO होंगे

  • 24 जुलाई को इंफोसिस ने आशीष कुमार दाश को अपना अगला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर CEO घोषित किया।
  • आशीष 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के CEO और MD का पद संभालेंगे।
  • आशीष वर्तमान CEO सलिल पारेख की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2027 को खत्म होगा।
  • आशीष वर्तमान में इंफोसिस के ग्लोबल हेड, सर्विस यूटिलिटी हेड हैं और उनके पास इंफोसिस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इंफोसिस (INFOSYS)

  • इंफोसिस की स्थापना 2 जुलाई 1981 में एनआर नारायण मूर्ती ने अपने छह संस्थापकों के साथ मिलकर की।
  • इंफोसिस का मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है।
  • इंफोसिस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), कंसल्टिंग(Consulting), डिजिटल सर्विस और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट का काम करता है।
  • इंफोसिस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सर्विस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे काम करती है।
अशिष ने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

अशिष ने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

4. नरेश पाल नए शिक्षा सचिव बने

  • 23 जुलाई को केंद्र सरकार ने नरेश पाल गंगवार को नया शिक्षा सचिव अपॉइंट किया।
  • नरेश 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं, वे पशुपालन एवं डेयरी डिपार्टमेंट में सचिव थे।
  • नरेश की ये नियुक्ति पेपर लीक विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बाद की गई है। वे विनीत जोशी की जगह लेंगे।
  • नरेश 2001 से 2008 तक राजस्थान के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर रहे।
  • 2014 में नरेश राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बने और शिक्षा प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दिसंबर 2020 में नरेश भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए।
  • सितंबर 2025 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में सचिव नियुक्त हुए।
नरेश पहली बार 2001 में टोंक (राजस्थान) के जिला कलेक्टर नियुक्त हुए थे।

नरेश पहली बार 2001 में टोंक (राजस्थान) के जिला कलेक्टर नियुक्त हुए थे।

5. DRDO ने LR-SAM ‘कुश मिसाइल की सफल टेस्टिंग की

  • 23 जुलाई को DRDO ने ओडिशा के APJ अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LR-SAM) ‘कुश’ की पहली सफल टेस्टिंग की।
  • कुश सतह से हवा में मार करने वाला एक स्वदेशी मिसाइल सिस्टम है। जो लंबी दूरी तक वार कर सकता है।
  • कुश का पहला टेस्ट एक इलेक्ट्रॉनिक टारगेट के खिलाफ किया गया था, जो तेज रफ्तार और ज्यादा ऊंचाई वाले हवाई खतरे जैसा था।
  • कुश मिसाइल सिस्टम कई तरह के हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है, जिनमें फाइटर जेट, मिसाइलें, बिना पायलट वाले हवाई वाहन (UAV) और दुश्मन के बड़े विमान शामिल हैं।
  • कुश के मिसाइल, रडार, कमांड और कंट्रोल सेंटर समेत हथियार सिस्टम के सभी हिस्से DRDO की अलग-अलग लैब और इंडस्ट्री पार्टनर्स ने विकसित किए हैं।
  • प्रोजेक्ट कुश को रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बराबर माना जा रहा है और S-400 का उद्देश्य लंबी दूरी से आने वाले हवाई खतरों को रोकना है।
  • कुश को सबसे लंबी दूरी वाली इंटरसेप्टर मिसाइल 350 से 400 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम होगी।
कुश मिसाइल सिस्टम कई हवाई खतरों पर एक साथ नजर रखकर वार कर सकता है।

कुश मिसाइल सिस्टम कई हवाई खतरों पर एक साथ नजर रखकर वार कर सकता है।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

6. भारत का पहला ‘क्वांटम फाइनेंस हब’ आंध्र प्रदेश में बनेगा

  • 23 जुलाई को आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पहला क्वांटम फाइनेंस हब बनाने के लिए समझौता (MoU) किया।
  • ये फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली (AQV) में स्थापित किया जाएगा।
  • इस हब का उद्देश्य बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और साइबर सुरक्षा जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग बढ़ाना है।
  • इस हब के जरिए फाइनेंशियल धोखाधड़ी के लिए बेहतर सोल्यूशन विकसित करना है।
  • इस हब से इंडस्ट्री, स्टार्टअप, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
  • भारत का पहला बैंक-नेतृत्व वाला क्वांटम फाइनेंस हब है। इससे बैंकिंग क्षेत्र में AI, क्वांटम कम्प्यूटिंग और फिन-टेक इनोवेशन्न को बढ़ावा मिलेगा।
  • ये हब बैंकिंग में साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगा और वित्तीय धोखाधड़ी का पहले से पता लगाने के लिए एडवांस्ड सिस्टम विकसित करेगा।

आज का इतिहास

  • 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम में दुनिया की पहली टेस्ट-ट्यूब बेबी, लुईस ब्राउन का जन्म हुआ।
  • 1984 में सोवियत संघ की अंतरिक्ष यात्री स्वेतलाना सावित्सकाया अंतरिक्ष में स्पेस वॉक करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।

————-

IASV त्रिवेणी जहाज 25,500 समुद्र मील की यात्रा कर लौटा:DRDO और अडानी डिफेंस मिलकर एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम बनाएंगे, 24 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket