Sunday, 11 Oct 2026 | 07:15 AM

Trending :

43.6 Lakh Students Appear, New Rules, Digital Answer Sheets

  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Board Exams 2026 Begin: 43.6 Lakh Students Appear, New Rules, Digital Answer Sheets

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE की क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाएं आज 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। इस साल लगभग 43.6 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

क्लास 10 में इस साल 25,08,319 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 14,08,546 मेल और 10,99,773 फीमेल स्टूडेंट्स हैं। परीक्षा 83 विषयों में 8,075 केंद्रों पर हो रही है।

वहीं क्लास 12 में 18,59,551 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 10,27,552 मेल और 8,31,999 फीमेल स्टूडेंट्स हैं। यह परीक्षा 120 विषयों में 7,574 केंद्रों पर हो रही है।

CISCE और MP बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू

CBSE के अलावा CISCE, मध्य प्रदेश बोर्ड यानी MPBSE और अन्य बोर्डस ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं।

एग्जाम सेंटर पर 25 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

CBSE ने स्टूडेंट्स के लिए कई स्ट्रिक्ट रूल्स और रेगुलेशंस लागू किए हैं, जिन्हें परीक्षा देने से पहले जानना जरूरी है।

  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लाना जरूरी है।
  • स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा।
  • स्कूल आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी है।
  • अपनी पेन और बाकी सामान खुद लाना होगा।
  • पानी लाना है तो पारदर्शी बोतल में ही लाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना मना है।
  • सुबह 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
  • कम से कम 25–30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
  • प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • उत्तर नीले या काले पेन से ही लिखना होगा।
  • मैप शीट वाले विषयों में मैप कॉपी के अंत में लगानी होगी।
  • उत्तर प्रश्न नंबर के अनुसार ही लिखना होगा।

दिल्ली पुलिस ने स्टूडेंट्स के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

दिल्ली में भारत मंडपम के पास AI इम्पैक्ट समिट और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। तिलक मार्ग, विनय मार्ग और पंडारा रोड के आसपास खास व्यवस्था की गई है। अगर छात्र अपना CBSE एडमिट कार्ड या डेट शीट दिखाते हैं, तो ट्रैफिक जांच में उन्हें पहले जाने दिया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे घर से थोड़ा जल्दी निकलें।

CBSE ने कहा पहला बोर्ड एग्जाम देना जरूरी

क्लास 10th के बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए 2026 सत्र से ‘डुअल एग्जाम सिस्टम’ लागू करने का निर्णय किया गया है।

इस नए सिस्टम में छात्रों को एक ही साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, ताकि अगर पहली बार नंबर कम आएं तो वे दोबारा बेहतर प्रदर्शन कर सकें। हालांकि, इसके लिए कुछ रुल्स रखे गए है।

  • पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए जरूरी है।
  • जो छात्र पास होंगे, वे साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा में से किसी तीन विषय में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं होता, तो वह दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा।
  • ऐसे छात्रों को “Essential Repeat” श्रेणी में रखा जाएगा।
  • ऐसे छात्र अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही दोबारा बैठ सकेंगे।
  • क्लास 12 की कॉपियां डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी
  • इस बार CBSE ने कक्षा 12 की कॉपियों की जांच पूरी तरह डिजिटल तरीके से करने का फैसला किया है। इसे On-Screen Marking (OSM) कहा जाता है।
  • कॉपियों को पहले स्कैन किया जाएगा।
  • परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर ही नंबर देंगे।
  • 10 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं।
  • इससे गलती कम होगी और रिजल्ट जल्दी आएगा।
  • खाली पन्ने भी स्कैन किए जाएंगे, ताकि सब कुछ साफ रहे।

OSM सिस्टम में लिखते समय ध्यान रखें

इस बार कक्षा 12 की कॉपियों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी डिजिटल सिस्टम से होगी। इसलिए CBSE ने छात्रों को खास तौर पर साफ और सही तरीके से उत्तर लिखने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन लिखने के तरीके में सावधानी बहुत जरूरी है।

  • हिस्ट्री और जियोग्राफी जैसे विषयों की मैप शीट आंसर शीट के अंत में ही लगानी होगी।
  • हर उत्तर प्रश्न नंबर के अनुसार और दिए गए सेक्शन के अंदर ही लिखा जाए।
  • तय जगह से बाहर या मार्जिन के बाहर लिखने पर स्कैनिंग के दौरान दिक्कत आ सकती है और मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।

CBSE ने कहा है कि इस डिजिटल सिस्टम से कॉपी जांचने में साफ-सफाई और सही जांच होगी। छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, बस नियमों का पालन करें और ध्यान से लिखें।

स्‍टोरी – सृष्टि सिंह

——————————————————————

यह खबर भी पढ़ें-

JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित:12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्‍थान से; यहां देखें स्‍कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…….…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था

September 17, 2026/
11:05 am

एक्ट्रेस मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई अपनी तस्वीर पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दाऊद ने...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश:24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

April 4, 2026/
5:30 am

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात को...

'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के सीएम की शोभा बढ़ाई

March 21, 2026/
6:22 pm

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रूप में चार साल तक चलने वाले भव्य कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

September 30, 2026/
12:02 pm

सलमान खान मंगलवार देर रात रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे। बिग बॉस 20 में पैपराजी की आलोचना के बाद वे फोटोग्राफर्स के...

सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 130 अंक ऊपर 23,790 पर पहुंचा; सरकारी बैंक और मेटल शेयरों में खरीदारी

May 21, 2026/
9:21 am

आज यानी गुरुवार, 21 मई को सेंसेक्स 400 अंक (0.50%) की तेजी के साथ 75,700 पर कारोबार कर रहा है।...

कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

June 30, 2026/
6:30 am

बाल कलाकार से शुरुआत करने वाले कुणाल खेमू ने अभिनय, लेखन और निर्देशन में पहचान बनाई है। अब वह प्राइम...

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:फोटो के लिए कुत्ते को बेरहमी से घसीटा गया, एक्ट्रेस बोलीं- ये बेवकूफ आदमी है कौन, वाहियात

July 24, 2026/
10:02 am

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़क गई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस उन्हें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

43.6 Lakh Students Appear, New Rules, Digital Answer Sheets

43.6 Lakh Students Appear, New Rules, Digital Answer Sheets
  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Board Exams 2026 Begin: 43.6 Lakh Students Appear, New Rules, Digital Answer Sheets

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE की क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाएं आज 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। इस साल लगभग 43.6 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

क्लास 10 में इस साल 25,08,319 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 14,08,546 मेल और 10,99,773 फीमेल स्टूडेंट्स हैं। परीक्षा 83 विषयों में 8,075 केंद्रों पर हो रही है।

वहीं क्लास 12 में 18,59,551 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 10,27,552 मेल और 8,31,999 फीमेल स्टूडेंट्स हैं। यह परीक्षा 120 विषयों में 7,574 केंद्रों पर हो रही है।

CISCE और MP बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू

CBSE के अलावा CISCE, मध्य प्रदेश बोर्ड यानी MPBSE और अन्य बोर्डस ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं।

एग्जाम सेंटर पर 25 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

CBSE ने स्टूडेंट्स के लिए कई स्ट्रिक्ट रूल्स और रेगुलेशंस लागू किए हैं, जिन्हें परीक्षा देने से पहले जानना जरूरी है।

  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लाना जरूरी है।
  • स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा।
  • स्कूल आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी है।
  • अपनी पेन और बाकी सामान खुद लाना होगा।
  • पानी लाना है तो पारदर्शी बोतल में ही लाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना मना है।
  • सुबह 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
  • कम से कम 25–30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
  • प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • उत्तर नीले या काले पेन से ही लिखना होगा।
  • मैप शीट वाले विषयों में मैप कॉपी के अंत में लगानी होगी।
  • उत्तर प्रश्न नंबर के अनुसार ही लिखना होगा।

दिल्ली पुलिस ने स्टूडेंट्स के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

दिल्ली में भारत मंडपम के पास AI इम्पैक्ट समिट और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। तिलक मार्ग, विनय मार्ग और पंडारा रोड के आसपास खास व्यवस्था की गई है। अगर छात्र अपना CBSE एडमिट कार्ड या डेट शीट दिखाते हैं, तो ट्रैफिक जांच में उन्हें पहले जाने दिया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे घर से थोड़ा जल्दी निकलें।

CBSE ने कहा पहला बोर्ड एग्जाम देना जरूरी

क्लास 10th के बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए 2026 सत्र से ‘डुअल एग्जाम सिस्टम’ लागू करने का निर्णय किया गया है।

इस नए सिस्टम में छात्रों को एक ही साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, ताकि अगर पहली बार नंबर कम आएं तो वे दोबारा बेहतर प्रदर्शन कर सकें। हालांकि, इसके लिए कुछ रुल्स रखे गए है।

  • पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए जरूरी है।
  • जो छात्र पास होंगे, वे साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा में से किसी तीन विषय में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं होता, तो वह दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा।
  • ऐसे छात्रों को “Essential Repeat” श्रेणी में रखा जाएगा।
  • ऐसे छात्र अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही दोबारा बैठ सकेंगे।
  • क्लास 12 की कॉपियां डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी
  • इस बार CBSE ने कक्षा 12 की कॉपियों की जांच पूरी तरह डिजिटल तरीके से करने का फैसला किया है। इसे On-Screen Marking (OSM) कहा जाता है।
  • कॉपियों को पहले स्कैन किया जाएगा।
  • परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर ही नंबर देंगे।
  • 10 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं।
  • इससे गलती कम होगी और रिजल्ट जल्दी आएगा।
  • खाली पन्ने भी स्कैन किए जाएंगे, ताकि सब कुछ साफ रहे।

OSM सिस्टम में लिखते समय ध्यान रखें

इस बार कक्षा 12 की कॉपियों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी डिजिटल सिस्टम से होगी। इसलिए CBSE ने छात्रों को खास तौर पर साफ और सही तरीके से उत्तर लिखने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन लिखने के तरीके में सावधानी बहुत जरूरी है।

  • हिस्ट्री और जियोग्राफी जैसे विषयों की मैप शीट आंसर शीट के अंत में ही लगानी होगी।
  • हर उत्तर प्रश्न नंबर के अनुसार और दिए गए सेक्शन के अंदर ही लिखा जाए।
  • तय जगह से बाहर या मार्जिन के बाहर लिखने पर स्कैनिंग के दौरान दिक्कत आ सकती है और मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।

CBSE ने कहा है कि इस डिजिटल सिस्टम से कॉपी जांचने में साफ-सफाई और सही जांच होगी। छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, बस नियमों का पालन करें और ध्यान से लिखें।

स्‍टोरी – सृष्टि सिंह

——————————————————————

यह खबर भी पढ़ें-

JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित:12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्‍थान से; यहां देखें स्‍कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…….…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket