Friday, 13 Nov 2026 | 07:29 PM

Trending :

हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स केस-पूर्व MLA रोहित रेड्डी समेत 3 गिरफ्तार:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; TDP सांसद समेत 8 को बेल

पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार रात हैदराबाद के पास मोइनाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर एक हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश किया है। मौके पर ही पार्टी में शामिल 11 लोगों की जांच की। आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद पुट्टा महेश कुमार और बीआरएस के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। महेश कुमार और सात अन्य को थाने से बेल दी गई। उन्हें रविवार शाम को नोटिस जारी करने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं रोहित रेड्डी, नितेश रेड्डी और नमिथ शर्मा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआती जांच में सांसद निगेटिव थे, लेकिन ब्लड टेस्ट के बाद पुष्टि हुई कि उन्होंने भी ड्रग्स ली थी। उनके अलावा 5 अन्य लोगों में ड्रग्स की पुष्टि हुई है। तलाशी में 0.26 ग्राम कोकीन और बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिस फार्म हाउस पर पार्टी चल रही थी, वह रोहित रेड्डी का ही बताया जा रहा है। पुलिस को देख एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किए पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर हथियार से फायरिंग भी की। ईगल फोर्स ने एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और तेलंगाना स्टेट एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। रोहित रेड्डी और तीन अन्य को आर्म्स एक्ट के आरोपों में हिरासत में रखा गया, जबकि सांसद और सात अन्य को नोटिस जारी कर रिहा किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में कुछ लोग ड्रग्स के साथ पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद ड्रग लॉ एनफोर्समेंट के लिए एलीट एक्शन ग्रुप (ईगल) की पांच सदस्यीय टीम ने रात करीब 9:30 बजे फार्महाउस पर छापा मारा। छापे के दौरान पार्टी में जो लोग शामिल थे, उनमें रियल एस्टेट कारोबारियों, व्यापारियों और कुछ राजनीतिक व्यक्ति थे। एक महिला भी इस पार्टी में मौजूद थी। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के सोर्स और इस पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। TDP सांसद ने कहा- मैंने कुछ गलत नहीं किया मोइनाबाद फार्महाउस ड्रग मामले में अपना बचाव करते हुए TDP के सांसद पुट्टा महेश कुमार ने एक वीडियो बयान में कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वे सिर्फ दोस्तों के साथ डिनर के लिए वहां गए थे। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें डिनर पर बुलाया था और उस दौरान उन्होंने कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं की। सांसद ने कहा कि वे एलुरु के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और जनता उन पर भरोसा करती है। सांसद को नोटिस, गतिविधियों पर टीडीपी ने रोक लगाई सांसद पुट्टा महेश कुमार को जमानत मिल गई है। टीडीपी ने ड्रग्स लेने के आरोपों के बाद पुट्टा महेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने उनसे 48 घंटे में लिखित जवाब मांगा है और तब तक पार्टी गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे आरोप पार्टी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी

April 13, 2026/
12:06 pm

ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल...

Peoples Will Crucial for National Security

April 14, 2026/
8:34 pm

गांधीनगर16 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में संबोधित करते NSA डोभाल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)...

वैलेंटाइन डे: 86% भारतीय महिलाओं को गिफ्ट नहीं पसंद:76 फीसदी महिलाओं को सरप्राइज ट्रिप ज्यादा पसंद, इनका मानना- प्लानिंग में पुरुषों को आगे आना चाहिए

February 14, 2026/
2:17 pm

वैलेंटाइन वीक आते ही हर तरफ चॉकलेट, गुलाब और डिनर डेट की बातें शुरू हो जाती हैं। ब्रांड्स ऑफर निकालते...

'करिश्माई शब्द': कांग्रेस नेता द्वारा विजयन की सराहना के बाद केरल के मुख्यमंत्री ने मणिशंकर अय्यर से कहा | राजनीति समाचार

February 15, 2026/
11:20 pm

आखरी अपडेट:15 फरवरी, 2026, 23:20 IST मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत का एकमात्र राज्य जहां “गांधीजी के निर्देशन” में...

पाइप वाली गैस लेना अनिवार्य होगा:सूचना मिलने के 90 दिन में लेना होगा कनेक्शन, इसके बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

March 25, 2026/
9:45 am

अगर आपके इलाके में गैस पाइपलाइन आ गई है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर...

authorimg

May 17, 2026/
9:05 am

World hypertension day 2026: आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इसकी शुरुआत...

अन्नामलाई ने छोड़ी बीजेपी! | नया राजनीतिक अध्याय? भाजपा से बाहर निकलने के बाद अन्नामलाई ने स्वतंत्र राह पकड़ी | एन18

June 6, 2026/
3:39 pm

तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विकास सामने आया है क्योंकि के. अन्नामलाई ने युवा भागीदारी, शासन सुधार और जमीनी स्तर...

authorimg

February 3, 2026/
7:06 pm

नई दिल्ली. डिजिटल इंडिया के इस दौर में जहां इंटरनेट ने हमारे जीवन को सुगम बनाया है, वहीं साइबर अपराधियों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स केस-पूर्व MLA रोहित रेड्डी समेत 3 गिरफ्तार:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; TDP सांसद समेत 8 को बेल

हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स केस-पूर्व MLA रोहित रेड्डी समेत 3 गिरफ्तार:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; TDP सांसद समेत 8 को बेल

पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार रात हैदराबाद के पास मोइनाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर एक हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश किया है। मौके पर ही पार्टी में शामिल 11 लोगों की जांच की। आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद पुट्टा महेश कुमार और बीआरएस के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। महेश कुमार और सात अन्य को थाने से बेल दी गई। उन्हें रविवार शाम को नोटिस जारी करने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं रोहित रेड्डी, नितेश रेड्डी और नमिथ शर्मा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआती जांच में सांसद निगेटिव थे, लेकिन ब्लड टेस्ट के बाद पुष्टि हुई कि उन्होंने भी ड्रग्स ली थी। उनके अलावा 5 अन्य लोगों में ड्रग्स की पुष्टि हुई है। तलाशी में 0.26 ग्राम कोकीन और बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिस फार्म हाउस पर पार्टी चल रही थी, वह रोहित रेड्डी का ही बताया जा रहा है। पुलिस को देख एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किए पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर हथियार से फायरिंग भी की। ईगल फोर्स ने एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और तेलंगाना स्टेट एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। रोहित रेड्डी और तीन अन्य को आर्म्स एक्ट के आरोपों में हिरासत में रखा गया, जबकि सांसद और सात अन्य को नोटिस जारी कर रिहा किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में कुछ लोग ड्रग्स के साथ पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद ड्रग लॉ एनफोर्समेंट के लिए एलीट एक्शन ग्रुप (ईगल) की पांच सदस्यीय टीम ने रात करीब 9:30 बजे फार्महाउस पर छापा मारा। छापे के दौरान पार्टी में जो लोग शामिल थे, उनमें रियल एस्टेट कारोबारियों, व्यापारियों और कुछ राजनीतिक व्यक्ति थे। एक महिला भी इस पार्टी में मौजूद थी। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के सोर्स और इस पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। TDP सांसद ने कहा- मैंने कुछ गलत नहीं किया मोइनाबाद फार्महाउस ड्रग मामले में अपना बचाव करते हुए TDP के सांसद पुट्टा महेश कुमार ने एक वीडियो बयान में कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वे सिर्फ दोस्तों के साथ डिनर के लिए वहां गए थे। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें डिनर पर बुलाया था और उस दौरान उन्होंने कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं की। सांसद ने कहा कि वे एलुरु के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और जनता उन पर भरोसा करती है। सांसद को नोटिस, गतिविधियों पर टीडीपी ने रोक लगाई सांसद पुट्टा महेश कुमार को जमानत मिल गई है। टीडीपी ने ड्रग्स लेने के आरोपों के बाद पुट्टा महेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने उनसे 48 घंटे में लिखित जवाब मांगा है और तब तक पार्टी गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे आरोप पार्टी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket