Monday, 24 Aug 2026 | 05:15 PM

Trending :

थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ जारी किया। इसके अनुसार भारत को पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चीन की कठिन चुनौती का सामना करना है। भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप A में चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला टीम भी ग्रुप A में चीन के साथ है, जहां मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन भी शामिल हैं। थॉमस कप का 34वां और उबर कप का 31वां संस्करण 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में खेला जाएगा। थॉमस कप मेंस और उबर कप विमेंस टीमों के बीच अयोजित होता है। चीन की टीम मजबूत, भारत को लक्ष्य से उम्मीदें
चीन की पुरुष टीम इस बार भी मजबूत मानी जा रही है, जिसमें वर्ल्ड नंबर-2 शी यू क्वी और नंबर-7 ली शी फेंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, भारत को लक्ष्य सेन के हालिया शानदार प्रदर्शन से उम्मीदें होंगी। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। पिछले एडीशन में क्वार्टर फाइनल हार गई थीं भारतीय टीमें
भारत की दोनों टीमें पिछले एडीशन में क्वार्टर फाइनल राउंड से बाहर हो गई थीं। मेंस टीम को टॉप-8 मैच में चीन से हार गया था। वहीं, महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान ने हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। भारत ने 2022 में जीता था थॉमस कप
भारत ने 2022 में पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता था। उसने बैंकॉक में फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था। 1949 से हो रही है चैंपियनशिप
थॉमस कप चैंपियनशिप 1949 से खेली जा रही है। वहीं, उबर कप का आयोजन 1956 से हो रहा है। 1984 से दोनों टूर्नामेंट एक साथ आयोजित कराए जा रहे हैं। ———————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF) ने सेनेगल की 1-0 की जीत को रद्द कर दिया है। यह फैसला 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लिया गया है। दरअसल, मैच के आखिरी समय में सेनेगल के खिलाड़ियों ने रेफरी के एक फैसले के विरोध में मैदान छोड़ दिया था,जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh Vs Pakistan Live Score: Check the latest updates from the 1st ODI. (Screengrab/X/BCBtigers)

March 11, 2026/
1:57 pm

आखरी अपडेट:मार्च 11, 2026, 13:57 IST डीएमके ने इस चुनाव को एनडीए और तमिलनाडु राज्य के बीच संघर्ष के रूप...

arw img

April 22, 2026/
2:23 pm

X सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध,कई बीमारियों में रामबाण इलाज   Health Tips: सीधी...

दतिया में रेत भरने के विवाद में फायरिंग:ट्रैक्टर-लोडर पर लगी गोलियां, आरोपी फरार

February 22, 2026/
10:29 am

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के बडौनकला गांव में रेत भरने को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया। आरोप...

Artemis-II Mission Launch Today | NASA Moon Orbit

April 2, 2026/
12:09 am

वॉशिंगटन2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा आज 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च करेगा। सुबह 3:54 बजे...

authorimg

February 13, 2026/
3:12 pm

भोपाल. निशातपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक पानी की टंकी के पास पड़े संदूक से महिला का शव मिलने से...

Al-Qaeda Leader Harun Izhar Threatens Hindus in Bangladesh

August 19, 2026/
5:07 pm

ढाका2 मिनट पहलेलेखक: मोहम्मद अरिफुल इस्लाम कॉपी लिंक बांग्लादेश के चटगांव में अल-कायदा से जुड़ा नेता हारुन इझार ने हिंदुओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ जारी किया। इसके अनुसार भारत को पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चीन की कठिन चुनौती का सामना करना है। भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप A में चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला टीम भी ग्रुप A में चीन के साथ है, जहां मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन भी शामिल हैं। थॉमस कप का 34वां और उबर कप का 31वां संस्करण 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में खेला जाएगा। थॉमस कप मेंस और उबर कप विमेंस टीमों के बीच अयोजित होता है। चीन की टीम मजबूत, भारत को लक्ष्य से उम्मीदें
चीन की पुरुष टीम इस बार भी मजबूत मानी जा रही है, जिसमें वर्ल्ड नंबर-2 शी यू क्वी और नंबर-7 ली शी फेंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, भारत को लक्ष्य सेन के हालिया शानदार प्रदर्शन से उम्मीदें होंगी। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। पिछले एडीशन में क्वार्टर फाइनल हार गई थीं भारतीय टीमें
भारत की दोनों टीमें पिछले एडीशन में क्वार्टर फाइनल राउंड से बाहर हो गई थीं। मेंस टीम को टॉप-8 मैच में चीन से हार गया था। वहीं, महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान ने हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। भारत ने 2022 में जीता था थॉमस कप
भारत ने 2022 में पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता था। उसने बैंकॉक में फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था। 1949 से हो रही है चैंपियनशिप
थॉमस कप चैंपियनशिप 1949 से खेली जा रही है। वहीं, उबर कप का आयोजन 1956 से हो रहा है। 1984 से दोनों टूर्नामेंट एक साथ आयोजित कराए जा रहे हैं। ———————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF) ने सेनेगल की 1-0 की जीत को रद्द कर दिया है। यह फैसला 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लिया गया है। दरअसल, मैच के आखिरी समय में सेनेगल के खिलाड़ियों ने रेफरी के एक फैसले के विरोध में मैदान छोड़ दिया था,जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket