Wednesday, 28 Oct 2026 | 07:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था, गर्दन में लगी गोली; इकलौता बेटा

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडमॉन्टन शहर के पास लेड्यूक इलाके में हमलावरों ने हाईवे-2 पर उसकी कार को घेरा। इसके बाक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह (22) के रूप में हुई है, जो स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना 14 मार्च को हुई। बीरइंदर माता-पिता का इकलौते बेटा था। दोस्तों ने बीरइंदर के पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए गो फंड मी पेज बनाया था, जिसके जरिए जरूरी फंड जुटा लिया गया है ताकि उनके माता-पिता आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें। 3 साल पहले कनाडा गया था युवक
बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया। खिड़की खोलते ही युवक पर फायरिंग की
जब बीरइंदर ने जवाब में वैसा ही इशारा किया, तो ट्रक सवारों ने अपनी खिड़की नीचे की और उस पर गोली चला दी। (शनिवार की) दोपहर लगभग 2:50 बजे उसे गोलियां मारी गईं। यह वारदात एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित हाईवे 2 पर हुई। गर्दन में गोली लगने से हुई मौत
गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बीरइंदर के दोस्तों के अनुसार, उनको नहीं पता कि हमला क्यों किया गया। उनके दोस्तों का मानना है कि यह नस्लभेद या नफरत के कारण हो सकता है, क्योंकि उनका किसी से कोई झगड़ा या रोड रेज जैसा मामला नहीं था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने उस पिकअप ट्रक और उसमें सवार 2 लोगों की पहचान के लिए लोगों से डैशकैम फुटेज मांगी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘पापा, शो देखने आओगे? गालियां हैं’:समय रैना ने पिता को रात के 4 बजे किया मैसेज, जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े

April 11, 2026/
3:32 pm

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि उनके शो ‘स्टिल अलाइव’ में गालियां होने के कारण वह पिता...

जापान की संसद में AI इंजीनियरों की एंट्री:टी-शर्ट व पोनीटेल वाले नेता चर्चा में, कहते हैं राजनीति से सुस्ती दूर कर देंगे; ‘टीम मिराई’ ने 11 सीटें जीतीं, 30 लाख वोट भी

February 25, 2026/
1:17 pm

जापान की संसद में इन दिनों एक शख्स चर्चा में है… ताकाहिरो एनो। 35 साल के एनो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं...

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थीं

February 18, 2026/
10:30 am

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार ने उनके आधिकारिक...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

June 8, 2026/
6:25 am

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान के कई...

Varun Dhawans Hai Jawani Postponed

March 10, 2026/
6:05 pm

25 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज...

वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल में 94 रन बनाकर आउट:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

June 21, 2026/
11:05 am

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला...

पीएम मोदी से आज मिलेंगे ब्राजीलियन प्रेसिडेंट डी सिल्वा:भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर संभव, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

February 21, 2026/
8:57 am

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्राजील के...

राजनीति

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था, गर्दन में लगी गोली; इकलौता बेटा

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था, गर्दन में लगी गोली; इकलौता बेटा

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडमॉन्टन शहर के पास लेड्यूक इलाके में हमलावरों ने हाईवे-2 पर उसकी कार को घेरा। इसके बाक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह (22) के रूप में हुई है, जो स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना 14 मार्च को हुई। बीरइंदर माता-पिता का इकलौते बेटा था। दोस्तों ने बीरइंदर के पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए गो फंड मी पेज बनाया था, जिसके जरिए जरूरी फंड जुटा लिया गया है ताकि उनके माता-पिता आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें। 3 साल पहले कनाडा गया था युवक
बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया। खिड़की खोलते ही युवक पर फायरिंग की
जब बीरइंदर ने जवाब में वैसा ही इशारा किया, तो ट्रक सवारों ने अपनी खिड़की नीचे की और उस पर गोली चला दी। (शनिवार की) दोपहर लगभग 2:50 बजे उसे गोलियां मारी गईं। यह वारदात एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित हाईवे 2 पर हुई। गर्दन में गोली लगने से हुई मौत
गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बीरइंदर के दोस्तों के अनुसार, उनको नहीं पता कि हमला क्यों किया गया। उनके दोस्तों का मानना है कि यह नस्लभेद या नफरत के कारण हो सकता है, क्योंकि उनका किसी से कोई झगड़ा या रोड रेज जैसा मामला नहीं था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने उस पिकअप ट्रक और उसमें सवार 2 लोगों की पहचान के लिए लोगों से डैशकैम फुटेज मांगी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket