Friday, 04 Sep 2026 | 02:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Varun Dhawans Hai Jawani Postponed

Varun Dhawans Hai Jawani Postponed

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया गया है। मेकर्स ने यह कदम बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक से संभावित टकराव से बचने के लिए उठाया है।

दरअसल, यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म का 5 जून को आना सीधे-सीधे क्लैश की स्थिति पैदा कर रहा था। इसे देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और उनकी टीम ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया।

फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट कई महीनों पहले 5 जून तय की गई थी। हालांकि हाल के डेवलपमेंट और इंडस्ट्री के माहौल को देखते हुए उन्हें लगा कि रिलीज डेट आगे बढ़ाना ज्यादा बेहतर रहेगा। बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा अच्छा होता है जब फिल्म निर्माता एक-दूसरे का समर्थन करें, न कि एक ही दिन फिल्में रिलीज करके बेवजह प्रतिस्पर्धा पैदा करें। इसी सोच के साथ फिल्म को एक हफ्ते आगे शिफ्ट कर दिया गया।

हालांकि बयान में ‘टॉक्सिक’ का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन ‘बेवजह मुकाबला’ और ‘एक-दूसरे को सपोर्ट करने’ जैसे शब्दों से साफ संकेत मिलता है कि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश से बचने की कोशिश की गई है।

यह दूसरी बार है जब इस फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। शुरुआत में इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 5 जून कर दिया गया था और अब नई तारीख 12 जून तय की गई है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म वरुण धवन और उनके पिता की एक और साथ की फिल्म है। इसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म के टाइटल की प्रेरणा 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के लोकप्रिय गाने से ली गई है। मेकर्स इसे एक हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

April 26, 2026/
4:19 pm

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ...

ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख भावुक हुए:पिता की याद से छलका दर्द, पति को इमोशनल देख जेनेलिया की भी आंखें भर आईं

April 20, 2026/
8:12 pm

मुंबई में फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख भावुक हो गए। मंच पर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’...

authorimg

May 17, 2026/
8:51 pm

Last Updated:May 17, 2026, 20:51 IST Vaginoplasty Surgery: वजाइनोप्लास्टी एक मेडिकल सर्जरी है, जो मेडिकल कंडीशंस और कॉस्मेटिक वजह से...

खुद की एयरलाइंस शुरू कर सकता है अडाणी ग्रुप:नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियमों में ढील दे सकता है; अभी एयरपोर्ट ऑपरेशन संभालता है

July 24, 2026/
9:46 am

अडाणी ग्रुप भारत के एविएशन सेक्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए खुद की एयरलाइन शुरू करने...

शिल्पा शिंदे ने फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस करना कबूला:हिना खान समेत कई सेलेब्स भड़के, NGO ने की गिरफ्तारी की मांग, शिल्पा बोलीं- सुसाइड करने वाली थी

June 4, 2026/
11:29 am

बिग बॉस 11 की विनर और भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने हालिया पॉडकास्ट से विवादों में...

कॉफ़ी हेयर मास्क

March 22, 2026/
11:05 pm

कॉफ़ी हेयर मास्क | छवि: फ्रीपिकमेटा एआई कॉफ़ी हेयर मास्क: बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन...

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

July 11, 2026/
2:59 pm

पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया...

सऊदी क्राउन प्रिंस का सलाहकार बनना चाहता था एपस्टीन:प्राइवेट आइलैंड पर ‘मस्जिद’ बनवाई, सोने का गुंबद, मक्का से कपड़े और उजबेकिस्तान से टाइल्स मंगवाए

April 30, 2026/
2:30 pm

सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में कई साल तक अपने संबंध बनाए। वह एक तरफ बिजनेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Varun Dhawans Hai Jawani Postponed

Varun Dhawans Hai Jawani Postponed

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया गया है। मेकर्स ने यह कदम बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक से संभावित टकराव से बचने के लिए उठाया है।

दरअसल, यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म का 5 जून को आना सीधे-सीधे क्लैश की स्थिति पैदा कर रहा था। इसे देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और उनकी टीम ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया।

फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट कई महीनों पहले 5 जून तय की गई थी। हालांकि हाल के डेवलपमेंट और इंडस्ट्री के माहौल को देखते हुए उन्हें लगा कि रिलीज डेट आगे बढ़ाना ज्यादा बेहतर रहेगा। बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा अच्छा होता है जब फिल्म निर्माता एक-दूसरे का समर्थन करें, न कि एक ही दिन फिल्में रिलीज करके बेवजह प्रतिस्पर्धा पैदा करें। इसी सोच के साथ फिल्म को एक हफ्ते आगे शिफ्ट कर दिया गया।

हालांकि बयान में ‘टॉक्सिक’ का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन ‘बेवजह मुकाबला’ और ‘एक-दूसरे को सपोर्ट करने’ जैसे शब्दों से साफ संकेत मिलता है कि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश से बचने की कोशिश की गई है।

यह दूसरी बार है जब इस फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। शुरुआत में इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 5 जून कर दिया गया था और अब नई तारीख 12 जून तय की गई है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म वरुण धवन और उनके पिता की एक और साथ की फिल्म है। इसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म के टाइटल की प्रेरणा 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के लोकप्रिय गाने से ली गई है। मेकर्स इसे एक हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket