Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बीती शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्यम और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग में 4 इंच, कोकसर में 6 इंच, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में 7-7 इंच फ्रेश स्नोफॉल हो चुका है। इसी तरह, प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिला में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पर्यटकों को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों की यात्रा टालने को कहा गया है। एक-दो स्पेल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान प्रदेश में किन्नौर इकलौता ऐसा जिला है, जहां चेतावनी नहीं है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर चुका है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 16.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.8 डिग्री, सोलन का 7.4 डिग्री की गिरावट के बाद 18.0 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री की कमी के बाद 23.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन के दौरान तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद अगले 4 दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्के हिमपात के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं:SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे

April 1, 2026/
2:28 pm

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वोटर लिस्ट से नाम...

perfGogleBtn

March 15, 2026/
9:10 am

Last Updated:March 15, 2026, 09:10 IST कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की...

सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई

August 8, 2026/
5:07 pm

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा...

अभिषेक बनर्जी बोले- पहले फेज के बाद BJP में घबराहट:तेजस्वी के रोड शो में धक्का-मुक्की; आज राहुल गांधी की 3 रैलियां

April 25, 2026/
8:35 am

TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि पहले चरण में उनकी पार्टी ने शतक लगा...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 18, 2026/
11:33 am

1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्थ कोरिया के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी ने जीत दर्ज की...

इंडोनेशिया में फेरी बोट में लगी आग, 5 की मौत:271 लोग सवार थे, 41 अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 2, 2026/
3:40 pm

इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी बोट में आग लग गई। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे...

अल-सल्वाडोर के तानाशाह का ‘ठोक दो’ मॉडल:हत्या दर 104 से घटकर 1.9 पर आई; अब 12 साल के बच्चों को भी उम्रकैद

May 13, 2026/
1:16 pm

कभी दुनिया की ‘मर्डर कैपिटल’ कहे जाने वाले लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर की सड़कों पर आज बच्चे रात को...

यूक्रेन के हमले से रूस में भी होर्मुज जैसा संकट:एजोव सागर में जहाजों की आवाजाही रुकी, 9 दिन में 116 जहाजों पर हमले किए

July 15, 2026/
8:15 pm

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों के बाद रूस को बड़ा झटका लगा है। इस सप्ताह हमलों की वजह से रूस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बीती शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्यम और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग में 4 इंच, कोकसर में 6 इंच, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में 7-7 इंच फ्रेश स्नोफॉल हो चुका है। इसी तरह, प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिला में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पर्यटकों को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों की यात्रा टालने को कहा गया है। एक-दो स्पेल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान प्रदेश में किन्नौर इकलौता ऐसा जिला है, जहां चेतावनी नहीं है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर चुका है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 16.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.8 डिग्री, सोलन का 7.4 डिग्री की गिरावट के बाद 18.0 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री की कमी के बाद 23.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन के दौरान तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद अगले 4 दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्के हिमपात के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket