Sunday, 01 Nov 2026 | 03:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

चैत्र नवरात्रि: हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़:पंजाब की साक्षी बोली-अच्छे से दर्शन हो रहे, चिंतपूर्णी मंदिर 50 लाख के फूलो से सजाया

चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख शक्तिपीठों सहित माता के दूसरे मंदिरों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भंडारा, हवन और कन्या पूजन हो रहा है। देवभूमि हिमाचल में इससे भक्तिमय माहौल हो गया है। नवरात्रि के लिए सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। विशेषकर ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर इस बार विदेशी फूलों से महक रहा है। दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा ने करीब 50 लाख रुपए के रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया है।चिंतपूर्णी के अलावा कांगड़ा के ज्वालाजी, बृजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी और बिलासपुर के नैनादेवी में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। पंजाब के अमृतसर से नैनादेवी पहुंची साक्षी और शिवम ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए है। सभी श्रद्धालुओं के आसानी से दर्शन हो पा रहे हैं और मंदिर में बहुत अच्छी सजावटी की गई है। दर्शन में कोई परेशानी नहीं हो रही। 23 घंटे खुले रहेंगे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट नवरात्रि में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चिंतपूर्णी मंदिर के द्वार 23 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है। रात को केवल एक घंटे के लिए मंदिर को सफाई के लिए बंद किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। शिमला के मंदिरों में सुबह 6 बजे से दर्शन शिमला के कालीबाड़ी और तारादेवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह 6 बजे से भक्तों के लिए खोले गए। मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर आधे घंटे बाद शिमला के आईएसबीटी से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। सभी मंदिरों में दान के लिए डिजिटल व्यवस्था, जैसे QR कोड, उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेशभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 1300 से अधिक पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं, जबकि कई जगहों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। शक्तिपीठों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा चैत्र नवरात्रि शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के माध्यम से देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा के दो शुभ मुहूर्त पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाती है। इस वर्ष घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं: सुबह 6:54 से 7:58 बजे और दोपहर 12:05 से 12:53 बजे।
चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के PHOTOS..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पन्ना में तेज हवाओं से उखड़ गए पेड़:पन्ना-अमानगंज मार्ग हुआ बंद, कई गांवों में बिजली गुल

April 30, 2026/
8:05 pm

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार 30 अप्रैल की शाम को तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही...

वॉटरमेलन शिकंजी रेसिपी: इस समर शिकंजी को बनाएं वॉटरमेलन शिकंजी, स्वाद और सेहत दोनों का प्रभाव संयोजन

March 23, 2026/
6:07 pm

तरबूज शिकंजी रेसिपी: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फूलों की डिजाइन में काफी बढ़ोतरी हो...

झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत:शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन

February 25, 2026/
1:09 pm

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को मनाली में मौत हो गई। वह...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
12:18 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 12:18 IST पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए, उदयनिधि ने कहा कि डीएमके वॉकआउट करेगी...

Bengaluru Census Employee Assault Case Filed

May 1, 2026/
7:46 pm

बेंगलुरु38 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चैत्र नवरात्रि: हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़:पंजाब की साक्षी बोली-अच्छे से दर्शन हो रहे, चिंतपूर्णी मंदिर 50 लाख के फूलो से सजाया

चैत्र नवरात्रि: हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़:पंजाब की साक्षी बोली-अच्छे से दर्शन हो रहे, चिंतपूर्णी मंदिर 50 लाख के फूलो से सजाया

चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख शक्तिपीठों सहित माता के दूसरे मंदिरों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भंडारा, हवन और कन्या पूजन हो रहा है। देवभूमि हिमाचल में इससे भक्तिमय माहौल हो गया है। नवरात्रि के लिए सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। विशेषकर ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर इस बार विदेशी फूलों से महक रहा है। दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा ने करीब 50 लाख रुपए के रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया है।चिंतपूर्णी के अलावा कांगड़ा के ज्वालाजी, बृजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी और बिलासपुर के नैनादेवी में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। पंजाब के अमृतसर से नैनादेवी पहुंची साक्षी और शिवम ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए है। सभी श्रद्धालुओं के आसानी से दर्शन हो पा रहे हैं और मंदिर में बहुत अच्छी सजावटी की गई है। दर्शन में कोई परेशानी नहीं हो रही। 23 घंटे खुले रहेंगे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट नवरात्रि में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चिंतपूर्णी मंदिर के द्वार 23 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है। रात को केवल एक घंटे के लिए मंदिर को सफाई के लिए बंद किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। शिमला के मंदिरों में सुबह 6 बजे से दर्शन शिमला के कालीबाड़ी और तारादेवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह 6 बजे से भक्तों के लिए खोले गए। मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर आधे घंटे बाद शिमला के आईएसबीटी से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। सभी मंदिरों में दान के लिए डिजिटल व्यवस्था, जैसे QR कोड, उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेशभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 1300 से अधिक पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं, जबकि कई जगहों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। शक्तिपीठों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा चैत्र नवरात्रि शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के माध्यम से देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा के दो शुभ मुहूर्त पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाती है। इस वर्ष घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं: सुबह 6:54 से 7:58 बजे और दोपहर 12:05 से 12:53 बजे।
चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के PHOTOS..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket