Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:11 AM

Trending :

दमोह में हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक:अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

दमोह जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह 4 बजे करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भी ठंडक महसूस की। जिले के अन्य हिस्सों में तेज आंधी और झमाझम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को तेंदूखेड़ा और जबेरा ब्लॉक में करीब आधे घंटे तक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस बारिश से खेतों में खड़ी किसानों की फसलें भीग गईं। यदि शुक्रवार को और तेज बारिश होती है, तो कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे अनाज के दाने काले पड़ सकते हैं। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। बटियागढ़ ब्लॉक में तेज आंधी के कारण जनपद कार्यालय के सामने लगा सोलर बिजली का पोल गिर गया। इसके अलावा, जिले के अन्य स्थानों से भी तेज आंधी में छप्पर उड़ने की खबरें मिली हैं। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यदि आगे और बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खिलाड़ियों के कमरे तक पहुंचे बाहरी लोग:IPL के एंटी-करप्शन नियमों में चूक; टीमों को चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

May 8, 2026/
5:53 am

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है।...

Share Market Live Today

March 13, 2026/
8:00 am

आखरी अपडेट:मार्च 13, 2026, 08:00 IST मई 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से, व्यापक अटकलें बनी हुई हैं...

पाकिस्तान में जन्म, न्यूजीलैंड से रिकॉर्ड:पिता की कोचिंग और अकरम से प्रेरणा; अब्बास ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

May 6, 2026/
11:29 am

लाहौर में जन्मे मुहम्मद अब्बास जब एक साल के थे, तब उनका परिवार हजारों किलोमीटर दूर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड चला...

A strong woman means... one who makes her own decisions

July 12, 2026/
1:20 pm

जावेद अख्तर- मशहूर गीतकार और लेखक16 मिनट पहले कॉपी लिंक जावेद कहते हैं- मां की इज्जत होनी चाहिए। बिल्कुल होनी...

जंग ने 33 साल के स्ट्रैड को बनाया सबसे अमीर:चेकोस्लोवाक ग्रुप दो साल में आय 12 गुनी, अब यूरोप की नई डिफेंस दिग्गज बनने की तैयारी

April 14, 2026/
12:43 pm

कुछ समय पहले तक मिचल स्ट्रैड को उनके देश में भी बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन आज 33 वर्षीय...

ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

March 30, 2026/
3:45 pm

ईरान-इजरायल वॉर के बढ़ते तनाव का असर शाहरुख खान की फिल्म किंग पर पड़ा है। एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस दुबई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दमोह में हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक:अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

दमोह में हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक:अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

दमोह जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह 4 बजे करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भी ठंडक महसूस की। जिले के अन्य हिस्सों में तेज आंधी और झमाझम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को तेंदूखेड़ा और जबेरा ब्लॉक में करीब आधे घंटे तक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस बारिश से खेतों में खड़ी किसानों की फसलें भीग गईं। यदि शुक्रवार को और तेज बारिश होती है, तो कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे अनाज के दाने काले पड़ सकते हैं। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। बटियागढ़ ब्लॉक में तेज आंधी के कारण जनपद कार्यालय के सामने लगा सोलर बिजली का पोल गिर गया। इसके अलावा, जिले के अन्य स्थानों से भी तेज आंधी में छप्पर उड़ने की खबरें मिली हैं। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यदि आगे और बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket