Tuesday, 13 Oct 2026 | 04:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फल खाना या जूस पीना, कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद? डॉक्टर का जवाब पूरी गर्मी रखेगा आपको फिट, ट्राई करें

authorimg

Last Updated:

Fruit Vs Juice: मौसम के अनुसार शरीर को फिट रखने के लिए लोग खानपान पर खास ध्यान देने लगते हैं. इस दौरान डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों का सेवन किया जाए. लेकिन, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि फल जूस बनाकर पीना ज्यादा सही है या सीधे चबाकर खाना बेहतर होता है.

Health Tips: बदलते मौसम के साथ लोग अपने खान-पान में भी बदलाव करते हैं. खासकर गर्मी में विशेष ध्यान दिया जाता है. शरीर को ठंडा रखने और पानी की कमी से बचने के लिए लोग फलों का सेवन अधिक करते हैं. हालांकि, डॉक्टर भी मौसम के अनुसार फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और सीजनल तरबूज, खरबूजा, संतरा, मौसंबी, अंगूर, संतरा, ककड़ी, खीरा और केला जैसे फल खूब मिल रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि ये फल शरीर को ठंडक देने के साथ ही जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.

हालांकि, लोग भी इन फलों का सेवन खूब कर रहे हैं. लेकिन, कुछ लोग इन फलों को काटकर खाना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग इनका जूस बनाकर पीते हैं. अब ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि फल का जूस बनाकर पीना ज्यादा फायदेमंद है या सीधे चबाकर खाना बेहतर होता है. स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है? और यही कारण है कि दोनों तरीकों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है. जानें असल में क्या है सही तरीका…

एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका
इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य से बात की. उन्होंने बताया कि फल किसी भी रूप में खाए जाएं, शरीर को फायदा जरूर मिलता है. लेकिन, अगर सही तरीके की बात करें तो फलों को चबाकर खाना ज्यादा अच्छा होता जाता है. उनका मानना है कि विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. मौसमी फल इस काम में सबसे ज्यादा मदद करते हैं. ये न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखते हैं और लू से बचाव करते हैं.

चबाकर खाने से ज्यादा फायदे
जब हम फल को अच्छे से चबाकर खाते हैं तो उसमें मौजूद फाइबर शरीर को पूरा मिलता है. फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. वहीं, चबाने की प्रक्रिया के दौरान मुंह में लार बनती है. यह लार खाने को नरम बनाकर उसे पचाने में मदद करती है. इससे शरीर को फल के पोषक तत्व सही तरीके से मिल पाते हैं. यही कारण है कि डॉक्टर भी हमेशा धीरे-धीरे चबाकर खाने की सलाह देते हैं.

जूस पीने में क्या दिक्कत?
वहीं, अगर बात करें जूस की तो यह जल्दी तैयार हो जाता है और पीने में भी आसान होता है. लेकिन, सबसे बड़ी कमी ये कि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम रह जाती है. क्योंकि जूस बनाते समय गूदा अलग हो जाता है. जूस सीधे पेट में चला जाता है और इसमें चबाने की प्रक्रिया नहीं होती. इससे मुंह में लार नहीं बनती और पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता. कई बार लोग जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी भी मिला देते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

कब पी सकते हैं जूस
डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को फल चबाने में दिक्कत होती है या वह जल्दी में है तो जूस भी पी सकता है. लेकिन कोशिश यही करनी चाहिए कि जूस में अतिरिक्त चीनी न मिलाई जाए और उसे ताजा ही पिया जाए. साथ ही पैकेट वाले जूस से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव और ज्यादा शुगर होती है. ये शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते हैं, इसलिए हमेशा ताजे फल या घर पर बने जूस को ही प्राथमिकता देनी चाहिए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म धुरंधर 3 क्या बन रही है?:मूवी में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

May 29, 2026/
2:55 pm

‘धुरंधर (2025)’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज (2026)’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद फिल्म के पार्ट 3 को...

फिल्म बंदर का टीजर रिलीज:रेट्रो लुक में दिखे बॉबी देओल, असल घटना पर आधारित, अनुराग कश्यप ने की डायरेक्ट; 5 जून को आएगी

May 7, 2026/
2:12 pm

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर का टीजर जारी हो चुका है। 1 मिनट 29 सेकंड के टीजर में बॉबी...

समझाया: बिहार आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट रिवर्स से पासा! बीजेपी ने 6 सांसदों-विधायकों को हराया पटखनी

March 30, 2026/
2:38 pm

बिहार में किशोर जीत के बाद बीजेपी का जोश हाई है. बिहार की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

250 साल का अमेरिका:13 कॉलोनियों से दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने तक का सफर; देशभर में जश्न, राष्ट्रपति ट्रम्प करेंगे संबोधित

July 5, 2026/
5:30 am

अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल का जश्न मना रहा है। 4 जुलाई 1776 को 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने...

पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

May 20, 2026/
1:48 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प की पत्नी मेलानिया बोलीं- मेरा यौन अपराधी एपस्टीन से कोई रिश्ता नहीं था

April 10, 2026/
11:16 am

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के एक बयान ने अचानक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने साफ कहा है कि...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फल खाना या जूस पीना, कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद? डॉक्टर का जवाब पूरी गर्मी रखेगा आपको फिट, ट्राई करें

authorimg

Last Updated:

Fruit Vs Juice: मौसम के अनुसार शरीर को फिट रखने के लिए लोग खानपान पर खास ध्यान देने लगते हैं. इस दौरान डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों का सेवन किया जाए. लेकिन, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि फल जूस बनाकर पीना ज्यादा सही है या सीधे चबाकर खाना बेहतर होता है.

Health Tips: बदलते मौसम के साथ लोग अपने खान-पान में भी बदलाव करते हैं. खासकर गर्मी में विशेष ध्यान दिया जाता है. शरीर को ठंडा रखने और पानी की कमी से बचने के लिए लोग फलों का सेवन अधिक करते हैं. हालांकि, डॉक्टर भी मौसम के अनुसार फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और सीजनल तरबूज, खरबूजा, संतरा, मौसंबी, अंगूर, संतरा, ककड़ी, खीरा और केला जैसे फल खूब मिल रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि ये फल शरीर को ठंडक देने के साथ ही जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.

हालांकि, लोग भी इन फलों का सेवन खूब कर रहे हैं. लेकिन, कुछ लोग इन फलों को काटकर खाना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग इनका जूस बनाकर पीते हैं. अब ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि फल का जूस बनाकर पीना ज्यादा फायदेमंद है या सीधे चबाकर खाना बेहतर होता है. स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है? और यही कारण है कि दोनों तरीकों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है. जानें असल में क्या है सही तरीका…

एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका
इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य से बात की. उन्होंने बताया कि फल किसी भी रूप में खाए जाएं, शरीर को फायदा जरूर मिलता है. लेकिन, अगर सही तरीके की बात करें तो फलों को चबाकर खाना ज्यादा अच्छा होता जाता है. उनका मानना है कि विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. मौसमी फल इस काम में सबसे ज्यादा मदद करते हैं. ये न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखते हैं और लू से बचाव करते हैं.

चबाकर खाने से ज्यादा फायदे
जब हम फल को अच्छे से चबाकर खाते हैं तो उसमें मौजूद फाइबर शरीर को पूरा मिलता है. फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. वहीं, चबाने की प्रक्रिया के दौरान मुंह में लार बनती है. यह लार खाने को नरम बनाकर उसे पचाने में मदद करती है. इससे शरीर को फल के पोषक तत्व सही तरीके से मिल पाते हैं. यही कारण है कि डॉक्टर भी हमेशा धीरे-धीरे चबाकर खाने की सलाह देते हैं.

जूस पीने में क्या दिक्कत?
वहीं, अगर बात करें जूस की तो यह जल्दी तैयार हो जाता है और पीने में भी आसान होता है. लेकिन, सबसे बड़ी कमी ये कि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम रह जाती है. क्योंकि जूस बनाते समय गूदा अलग हो जाता है. जूस सीधे पेट में चला जाता है और इसमें चबाने की प्रक्रिया नहीं होती. इससे मुंह में लार नहीं बनती और पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता. कई बार लोग जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी भी मिला देते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

कब पी सकते हैं जूस
डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को फल चबाने में दिक्कत होती है या वह जल्दी में है तो जूस भी पी सकता है. लेकिन कोशिश यही करनी चाहिए कि जूस में अतिरिक्त चीनी न मिलाई जाए और उसे ताजा ही पिया जाए. साथ ही पैकेट वाले जूस से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव और ज्यादा शुगर होती है. ये शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते हैं, इसलिए हमेशा ताजे फल या घर पर बने जूस को ही प्राथमिकता देनी चाहिए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket