Thursday, 15 Oct 2026 | 07:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Damoh Winbuzz Gaming Fraud | 9 Arrested, Lakhs Seized

दमोह पुलिस की साइबर सेल और देहात थाना टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा गिरोह का खुलासा किया है। मुश्की बाबा मंदिर के पास एक किराए के मकान से संचालित हो रहे इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

.

आरोपी फर्जी सिम और म्यूल बैंक खातों के जरिए ‘WINBUZZ’ नामक प्लेटफॉर्म पर लोगों से सट्टा खिलवाड़ कर करोड़ों रुपए का अवैध लेनदेन कर रहे थे।

चार राज्यों के आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख कैश बरामद

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके पास से 8 लाख रुपए नकद, 24 एंड्रॉयड मोबाइल, 25 सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 30.5 लाख रुपए है।

म्यूल खातों से किया करोड़ों का लेनदेन

एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में डिवाइस के जरिए करोड़ों रुपयों के ट्रांजैक्शन का पता चला है। बैंक खुलने पर उन म्यूल खातों का खुलासा होगा जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई थी।

गिरोह आईडी-पासवर्ड जनरेट कर लोगों को इस लत में फंसाता था। पुलिस ने मकान दिलाने में मदद करने वाले दो स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लिया है।

बिना सूचना के बाहरी लोगों को दिया कमरा

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से किराए के मकान में सेटअप लगाकर काम कर रहे थे। मकान मालिक ने एग्रीमेंट तो किया था, लेकिन नियमों के विरुद्ध पुलिस को बाहरी लोगों के रुकने की सूचना नहीं दी थी, जिससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

एएसपी ने बताया कि ऐसे गेमिंग प्लेटफॉर्म कर्ज और मानसिक तनाव का कारण बनते हैं, इसलिए अनजान लिंक और ट्रांजैक्शन से बचें।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

रोहन भाटिया (हिमाचल), सूरज मौर्या (यूपी), परमिंदर सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, संदीप मंडल, उदय कुमार (सभी छत्तीसगढ़), मंजीत सिंह कलसी (जबलपुर) और संजय कुमार सिंह (भिलाई)।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'सर देश की सुरक्षा जरूरी, बीजेपी से कोई संबंध नहीं', पश्चिम बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

April 7, 2026/
7:45 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में...

ग्वालियर में महिला बैंक कर्मचारी से चेन लूटी:पैदल-पैदल जा रही थीं महिला, सामने से आया बाइक सवार झपट्‌टा मारकर चेन खींच ले गया

March 14, 2026/
7:20 am

ग्वालियर में टहलने जा रही महिला बैंक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गया।...

NEET UG 2026 Cancelled Live: The National Testing Agency (NTA) on Tuesday announced the cancellation of the NEET-UG 2026 examination, conducted on May 3

May 12, 2026/
10:00 am

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 10:00 IST विद्रोही गुट ने वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि को अन्नाद्रमुक विधायक दल के नए नेता...

गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर गहराया विवाद | कार्रवाई और चुनाव में धांधली के दावे सतह|पाकिस्तान|टीआरएस

June 1, 2026/
8:32 pm

7 जून के चुनाव से पहले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पूर्व कार्रवाई के ताजा आरोप सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में...

राजनीति

Damoh Winbuzz Gaming Fraud | 9 Arrested, Lakhs Seized

Damoh Winbuzz Gaming Fraud | 9 Arrested, Lakhs Seized

दमोह पुलिस की साइबर सेल और देहात थाना टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा गिरोह का खुलासा किया है। मुश्की बाबा मंदिर के पास एक किराए के मकान से संचालित हो रहे इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

.

आरोपी फर्जी सिम और म्यूल बैंक खातों के जरिए ‘WINBUZZ’ नामक प्लेटफॉर्म पर लोगों से सट्टा खिलवाड़ कर करोड़ों रुपए का अवैध लेनदेन कर रहे थे।

चार राज्यों के आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख कैश बरामद

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके पास से 8 लाख रुपए नकद, 24 एंड्रॉयड मोबाइल, 25 सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 30.5 लाख रुपए है।

म्यूल खातों से किया करोड़ों का लेनदेन

एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में डिवाइस के जरिए करोड़ों रुपयों के ट्रांजैक्शन का पता चला है। बैंक खुलने पर उन म्यूल खातों का खुलासा होगा जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई थी।

गिरोह आईडी-पासवर्ड जनरेट कर लोगों को इस लत में फंसाता था। पुलिस ने मकान दिलाने में मदद करने वाले दो स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लिया है।

बिना सूचना के बाहरी लोगों को दिया कमरा

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से किराए के मकान में सेटअप लगाकर काम कर रहे थे। मकान मालिक ने एग्रीमेंट तो किया था, लेकिन नियमों के विरुद्ध पुलिस को बाहरी लोगों के रुकने की सूचना नहीं दी थी, जिससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

एएसपी ने बताया कि ऐसे गेमिंग प्लेटफॉर्म कर्ज और मानसिक तनाव का कारण बनते हैं, इसलिए अनजान लिंक और ट्रांजैक्शन से बचें।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

रोहन भाटिया (हिमाचल), सूरज मौर्या (यूपी), परमिंदर सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, संदीप मंडल, उदय कुमार (सभी छत्तीसगढ़), मंजीत सिंह कलसी (जबलपुर) और संजय कुमार सिंह (भिलाई)।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket