Tuesday, 25 Aug 2026 | 03:29 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या कर दी गई।

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी के मुजफ्फरनगर से B.Tech करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई।

.

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिव्यांशु का शव कुछ ही देर में मुजफ्फरनगर उसके घर पहुंचेगा।

पहले 3 तस्वीरें देखिए…

दिव्यांशु जटराणा को छात्रों ने घेरकर पीटा।

बदमाशों ने थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

बीच सड़क पर दिव्यांशु जटराणा जमीन पर गिर गया। वह लोगों से मदद मांगता रहा।

सिलसिलेवार पूरी खबर पढ़िए…

छात्रों में थी पुरानी रंजिश घटना सोमवार (23 मार्च) रात करीब 8:30 बजे प्रेमनगर के केहरी गांव में हुई। यहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। फिर दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

दिव्यांशु जटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

15 से ज्यादा युवकों ने हमला किया

पुलिस के मुताबिक, केहरी गांव बैंड मेन रोड पर स्थित ‘बावा की रसोई’ में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा (22) खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद कॉलेज के ही दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हुआ।

दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज शान्तनू, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपुत, अकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज समेत अज्ञात छात्रों ने षड्यंत्र करते हुए एक राय होकर लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी प्रेमनगर में किराए पर रहते हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्यांशु के घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दिव्यांशु के चाचा गौरव राणा की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने 15 नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकेंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में कुछ बच्चों को हिरासत में भी ले लिया है।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था दिव्यांशु मुजफ्फरनगर में रहने वाले अमित उर्फ सोनू जटराणा किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। परिवार में अमित की पत्नी अलका और दो बेटे दिव्यांशु व लक्षित थे। लक्षित 11वीं का छात्र है। वहीं, दिवांशु ने पिछले साल देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

देहरादून में 8 लोगों को कार से कुचलने की कोशिश: बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चढ़ाई गाड़ी, बीच हाईवे पर लाठी से पीटा

देहरादून में बीच सड़क पर 8 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीब 43 सेकेंड तक हाईवे पर दो कारों में सवार 15 से ज्यादा युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम

April 6, 2026/
8:11 pm

मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से...

Pachpadra Refinery Cyber Attack Probe: 3 Doms Sealed

April 25, 2026/
12:45 pm

देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद सुरक्षा एजेंसियां...

Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

July 3, 2026/
5:59 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का क्लियरेंस...

Smoke and debris flies around at the site of an Israeli strike that targeted a building adjacent to the highway that leads to Beirut's international airport.

April 3, 2026/
12:38 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 12:55 IST कभी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी और आम आदमी पार्टी...

CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

April 15, 2026/
10:28 pm

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है।...

दिव्यांग, विधावाओं को 5 हजार पेंशन देने की मांग:आवास योजना का लाभ, नौकरी और रोजगार को लोन देने अपील; जमीन पर बैठे तहसीलदार

February 20, 2026/
9:56 pm

धार जिले के सरदारपुर में विकलांग बल मध्यप्रदेश संगठन ने शुक्रवार शाम एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन...

authorimg

April 27, 2026/
3:26 pm

होमताजा खबरlifestyle देसी जड़ी-बूटी से तैयार एनर्जी ड्रिंक, गर्मी में रखे आपको फिट और कूल Last Updated:April 27, 2026, 15:26...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या कर दी गई।

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी के मुजफ्फरनगर से B.Tech करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई।

.

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिव्यांशु का शव कुछ ही देर में मुजफ्फरनगर उसके घर पहुंचेगा।

पहले 3 तस्वीरें देखिए…

दिव्यांशु जटराणा को छात्रों ने घेरकर पीटा।

बदमाशों ने थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

बदमाशों ने थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

बीच सड़क पर दिव्यांशु जटराणा जमीन पर गिर गया। वह लोगों से मदद मांगता रहा।

बीच सड़क पर दिव्यांशु जटराणा जमीन पर गिर गया। वह लोगों से मदद मांगता रहा।

सिलसिलेवार पूरी खबर पढ़िए…

छात्रों में थी पुरानी रंजिश घटना सोमवार (23 मार्च) रात करीब 8:30 बजे प्रेमनगर के केहरी गांव में हुई। यहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। फिर दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

दिव्यांशु जटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

दिव्यांशु जटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

15 से ज्यादा युवकों ने हमला किया

पुलिस के मुताबिक, केहरी गांव बैंड मेन रोड पर स्थित ‘बावा की रसोई’ में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा (22) खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद कॉलेज के ही दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हुआ।

दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज शान्तनू, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपुत, अकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज समेत अज्ञात छात्रों ने षड्यंत्र करते हुए एक राय होकर लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी प्रेमनगर में किराए पर रहते हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्यांशु के घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दिव्यांशु के चाचा गौरव राणा की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने 15 नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकेंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में कुछ बच्चों को हिरासत में भी ले लिया है।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था दिव्यांशु मुजफ्फरनगर में रहने वाले अमित उर्फ सोनू जटराणा किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। परिवार में अमित की पत्नी अलका और दो बेटे दिव्यांशु व लक्षित थे। लक्षित 11वीं का छात्र है। वहीं, दिवांशु ने पिछले साल देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

देहरादून में 8 लोगों को कार से कुचलने की कोशिश: बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चढ़ाई गाड़ी, बीच हाईवे पर लाठी से पीटा

देहरादून में बीच सड़क पर 8 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीब 43 सेकेंड तक हाईवे पर दो कारों में सवार 15 से ज्यादा युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket