Saturday, 07 Nov 2026 | 04:23 AM

Trending :

Lokesh Kanagaraj AK-47 Seized | Fake Guns Found

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच फेमस फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड पड़ी है। चेन्नई के अशोक नगर में तलाशी के दौरान पुलिस के एक फ्लाइंग स्क्वाड ने लोकेश कनगराज से जुड़ी 10 AK-47 राइफलें जब्त कीं।

इस मामले ने शुरुआती तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ये असल में डमी गन (नकली हथियार) थीं। लोकेश बतौर डायरेक्टर ‘कैदी’, ‘मास्टर’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज।

फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज।

शूटिंग के लिए मंगवाए गए थे प्रॉप्स

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये 10 AK-47 राइफलें असली नहीं थीं। इन्हें लोकेश कनगराज के किसी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था। फिल्म की टीम ने जब इन हथियारों से जुड़े जरूरी कानूनी दस्तावेज और कागजात अधिकारियों को दिखाए।

तब जाकर पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने ये डमी हथियार फिल्म की टीम को सुरक्षित लौटा दिए हैं।

तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर हैं लोकेश

40 साल के लोकेश कनगराज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने ‘कैदी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और थलापति विजय की ‘लियो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (LCU) की शुरुआत की है, जिसकी देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोयंबटूर में जन्मे लोकेश ने साल 2017 में फिल्म ‘मानगरम’ से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की थी।

अल्लू अर्जुन और आमिर खान संग बड़े प्रोजेक्ट्स

लोकेश इन दिनों कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वे अल्लू अर्जुन के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म ला रहे हैं, जिसे फिलहाल #AA23 कहा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की भी घोषणा की है। लोकेश जल्द ही फिल्म ‘DC’ के जरिए बतौर एक्टर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

April 1, 2026/
3:05 pm

4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुके साउथ डायरेक्टर की मंगलवार को कोच्चि से गिरफ्तारी...

फिलीपींस के एक द्वीप पर ‘एआई' सरकार:कैबिनेट में गांधी और मंडेला जैसे 17 डिजिटल अवतार; 12 हजार लोग ई-नागरिक बनने को तैयार

May 20, 2026/
1:11 pm

कल्पना कीजिए… एक ऐसा देश, जहां फैसले इंसान नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ले। कैबिनेट में महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला,...

Fahima Khatun was last seen in action at the World Cup (Picture credit: ICC)

February 11, 2026/
2:46 pm

आखरी अपडेट:11 फरवरी, 2026, 14:46 IST हुमायूं कबीर ने बताया कि मस्जिद का निर्माण दो साल के भीतर पूरा होने...

रागी बनाम बाजरा बनाम ज्वार रोटी: रागी, ज्वार या बाजरा...कौन सी रोटी है सबसे स्वादिष्ट? जानिए खाने की सही मात्रा और विधि

April 8, 2026/
12:34 pm

कौन सा बाजरा स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है: विभिन्न खाद्य पदार्थों का चलन बढ़ गया है और लोग आटे की...

ईरान होर्मुज के लिए जल्द नया ट्रैफिक सिस्टम लाएगा:कहा- खास सर्विस के लिए टैक्स लगेगा; UAE और ओमान पर हमले की धमकी

May 17, 2026/
6:34 am

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि उनका देश जल्द...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lokesh Kanagaraj AK-47 Seized | Fake Guns Found

Lokesh Kanagaraj AK-47 Seized | Fake Guns Found

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच फेमस फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड पड़ी है। चेन्नई के अशोक नगर में तलाशी के दौरान पुलिस के एक फ्लाइंग स्क्वाड ने लोकेश कनगराज से जुड़ी 10 AK-47 राइफलें जब्त कीं।

इस मामले ने शुरुआती तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ये असल में डमी गन (नकली हथियार) थीं। लोकेश बतौर डायरेक्टर ‘कैदी’, ‘मास्टर’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज।

फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज।

शूटिंग के लिए मंगवाए गए थे प्रॉप्स

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये 10 AK-47 राइफलें असली नहीं थीं। इन्हें लोकेश कनगराज के किसी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था। फिल्म की टीम ने जब इन हथियारों से जुड़े जरूरी कानूनी दस्तावेज और कागजात अधिकारियों को दिखाए।

तब जाकर पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने ये डमी हथियार फिल्म की टीम को सुरक्षित लौटा दिए हैं।

तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर हैं लोकेश

40 साल के लोकेश कनगराज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने ‘कैदी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और थलापति विजय की ‘लियो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (LCU) की शुरुआत की है, जिसकी देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोयंबटूर में जन्मे लोकेश ने साल 2017 में फिल्म ‘मानगरम’ से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की थी।

अल्लू अर्जुन और आमिर खान संग बड़े प्रोजेक्ट्स

लोकेश इन दिनों कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वे अल्लू अर्जुन के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म ला रहे हैं, जिसे फिलहाल #AA23 कहा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की भी घोषणा की है। लोकेश जल्द ही फिल्म ‘DC’ के जरिए बतौर एक्टर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket